विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

समोसा-टिक्की का गिल्ट छोड़िए! शाम की हल्की भूख मिटाने के लिए 5 मिनट में तैयार करें चटपटी मखाना चाट

By Meenakshi NaiduEdited By: Nikhil Pawar
Published: Sun, 25 Oct 2026 01:02 PM (IST)

शाम की हल्की भूख के लिए क्रिस्पी मखाना चाट एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है, जिसे खट्टी-मीठी चटनी के साथ मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

बाजार की तली हुई चाट भूल जाएंगे, जब घर पर बनाएंगे सेहत से भरपूर क्रिस्पी मखाना चाट (Image Source: AI-Generated)

बाजार की तली हुई चाट भूल जाएंगे, जब घर पर बनाएंगे सेहत से भरपूर क्रिस्पी मखाना चाट (Image Source: AI-Generated)

HighLights

  1. तली हुई चाट का हेल्दी और पौष्टिक विकल्प मखाना चाट

  2. फाइबर, प्रोटीन से भरपूर, वजन व पाचन के लिए फायदेमंद

  3. मिनटों में तैयार होने वाला क्रिस्पी स्नैक, तुरंत परोसें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शाम के वक्त हल्की भूख लगने पर अक्सर कुछ चटपटा खाने का मन करता है, लेकिन सेहत की चिंता हमें रोक देती है।

ऐसे में, खट्टी-मीठी चटनी के साथ तैयार क्रिस्पी मखाना चाट आपके लिए एक बेहतरीन और हेल्दी विकल्प है। यह रेसिपी न केवल बच्चों और बड़ों को खूब पसंद आती है, बल्कि इसे बाजार की अनहेल्दी चाट की जगह मिनटों में तैयार किया जा सकता है।

स्वाद के साथ सेहत का खजाना

तली हुई चाट के मुकाबले मखाना चाट एक बेहद पौष्टिक स्नैक है। फाइबर, प्रोटीन, कैल्शियम और मैग्नीशियम से भरपूर मखाना वजन कंट्रोल करने और पाचन को दुरुस्त रखने में काफी मददगार है। यह एक लो-कैलोरी स्नैक है जिसे डायबिटीज और दिल की सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है।

जरूरी सामग्री

इस स्वादिष्ट चाट को बनाने के लिए आपको चाहिए:

  • 4 कप मखाना
  • 2 बारीक कटे छोटे प्याज
  • 2 बारीक कटे छोटे टमाटर
  • 2 कटी हुई हरी मिर्च - चटपटे स्वाद के लिए
  • 3-4 चम्मच हरा धनिया चटनी
  • 4 चम्मच इमली की खट्टी-मीठी चटनी
  • 1-2 चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  • 1 चम्मच चाट मसाला
  • 1 चम्मच भुना जीरा पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • मखाने भूनने के लिए 1-2 चम्मच तेल या घी
  • सजावट के लिए थोड़ी बारीक सेव और हरा धनिया

बनाने की आसान विधि

  • सबसे पहले एक कड़ाही में 1 चम्मच घी या तेल गर्म करें और मखानों को धीमी आंच पर 5-6 मिनट तक क्रिस्पी होने तक भूनें।
  • मखानों के ठंडा होने पर उन्हें हल्का सा तोड़ लें ताकि चाट का स्वाद अच्छे से आए।
  • अब एक बड़े बर्तन में भुने मखाने, कटा हुआ प्याज, टमाटर और हरी मिर्च डालें।
  • इसके बाद इसमें हरी चटनी और इमली की चटनी के साथ सभी सूखे मसाले (नमक, लाल मिर्च, चाट मसाला, भुना जीरा) डालकर अच्छी तरह मिला लें। आखिर में नींबू का रस डालकर हल्के हाथों से मिक्स करें।

सर्व करने का खास तरीका

तैयार चाट पर बारीक सेव और हरा धनिया डालें। आप इसे शाम की चाय के साथ, बच्चों के टिफिन में या हल्की भूख मिटाने के लिए खा सकते हैं। बस इस बात का ध्यान रखें कि चटनी मिलाने के बाद इसे तुरंत सर्व करें और खा लें, वरना मखाने नरम पड़ जाएंगे और उनका क्रिस्पी स्वाद खत्म हो जाएगा।

यह भी पढ़ें- वेट लॉस वाली ग्रीन टी को बनाएं टेस्टी, कप में मिलाएं ये चीजें; हर घूंट में मिलेगा नया फ्लेवर

यह भी पढ़ें- अजवाइन के खास तड़के से बढ़ जाता है लिट्टी-चोखा का स्वाद, पटना की निशि सहाय ने बताई बनाने की विधि