विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुछ ही दिनों में सूखकर पत्थर बन जाती है आपकी महंगी Coffee? स्टोर करते समय रखें 5 बातों का ध्यान

Published: Wed, 11 Feb 2026 06:00 AM (IST)Updated: Wed, 11 Feb 2026 07:37 AM (IST)

कॉफी पीने का मन हो, पानी गर्म हो, लेकिन जार खोलते ही पता चले कि आपकी कॉफी 'पत्थर' बन चुकी ...और पढ़ें

कॉफी को सूखने से बचाने के 5 तरीके (Image Source: AI-Generated)

कॉफी को सूखने से बचाने के 5 तरीके (Image Source: AI-Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपके साथ भी ऐसा होता है कि आप बाजार से महंगी कॉफी का जार लाए, दो-चार बार इस्तेमाल किया और फिर देखा तो वह जमकर पत्थर जैसी हो गई? यह हर कॉफी लवर का सबसे बड़ा दुख है। जब कॉफी पाउडर में गांठें पड़ जाती हैं या वह सख्त हो जाता है, तो न तो उसका स्वाद वैसा रहता है और न ही वह दूध में आसानी से घुलता है।

असल में, कॉफी की सबसे बड़ी दुश्मन 'नमी' है। जैसे ही कॉफी पाउडर हवा के संपर्क में आता है, वह नमी सोख लेता है और खराब होने लगता है, लेकिन घबराइए नहीं। सिर्फ कुछ छोटी-छोटी सावधानियां (Coffee Storage Tips) अपनाकर आप अपनी कॉफी को महीनों तक एकदम फ्रेश रख सकते हैं।

How to store coffee

(Image Source: AI-Generated)

एयर-टाइट कंटेनर का ही इस्तेमाल करें

सबसे पहली और जरूरी बात- कॉफी को हमेशा ऐसे डिब्बे में रखें जिसका ढक्कन पूरी तरह से टाइट हो। अगर आप कॉफी पैकेट में खरीदते हैं, तो पैकेट खुलते ही उसे किसी कांच के एयर-टाइट जार में पलट दें। प्लास्टिक के डिब्बों की तुलना में कांच के जार में कॉफी ज्यादा सुरक्षित रहती है और उसका अरोमा भी बरकरार रहता है।

गीली चम्मच का इस्तेमाल बिल्कुल न करें

अक्सर सुबह की जल्दबाजी में हम गीली या इस्तेमाल की हुई चम्मच कॉफी के डिब्बे में डाल देते हैं। याद रखें, पानी की एक बूंद भी पूरे जार को खराब करने के लिए काफी है। हमेशा सूखी और साफ चम्मच का ही इस्तेमाल करें। इस्तेमाल के तुरंत बाद ढक्कन बंद करना न भूलें।

'फ्रिज' में रखने की गलती न करें

बहुत से लोग कॉफी को फ्रेश रखने के लिए फ्रिज में रख देते हैं। यह तरीका गलत हो सकता है। जब आप ठंडी कॉफी को फ्रिज से बाहर निकालते हैं, तो तापमान बदलने की वजह से जार के अंदर नमी जमा हो जाती है, जिससे कॉफी जमने लगती है। कॉफी को हमेशा कमरे के तापमान पर ही स्टोर करें।

चावल के दानों वाला देसी नुस्खा

अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां हवा में बहुत नमी है (जैसे बारिश के मौसम में), तो यह देसी नुस्खा बहुत काम आएगा। थोड़े से कच्चे चावल के दानों को एक टिशू पेपर या मलमल के कपड़े में बांधकर कॉफी के जार के तली में रख दें। चावल प्राकृतिक रूप से नमी सोख लेते हैं और आपकी कॉफी को सूखा रखते हैं।

सिल्वर फॉइल को न फेंकें

जब हम कॉफी का नया जार खोलते हैं, तो उसके ऊपर एक सिल्वर सील या फॉइल होती है। हम अक्सर उसे पूरा फाड़कर फेंक देते हैं। कोशिश करें कि उसे पूरा न हटाएं, बल्कि आधा ही खोलें। यह सील एक एक्स्ट्रा ढाल की तरह काम करती है जो हवा को सीधे पाउडर तक पहुंचने से रोकती है।

यह भी पढ़ें- कॉफी की चुस्की में छिपी है खुशियों की चाबी, 25% तक कम करती है डिप्रेशन का खतरा; पढ़ें रिपोर्ट

यह भी पढ़ें- ब्लैक कॉफी पीने वालों में हो सकते हैं 'साइकोपैथ' के लक्षण, रिसर्च में हुआ चौंकाने वाला खुलासा