विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोटी-चावल कम और फाइबर ज्यादा: डायबिटीज मरीजों की 'बैलेंस्ड प्लेट' से आसानी से कंट्रोल होगा ब्लड शुगर

By Niharika PandeyEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 18 Jun 2026 07:00 PM (IST)

सेहतमंद रहने के लिए हर किसी को संतुलित आहार लेना चाहिए, लेकिन डायबिटीज मरीजों के लिए यह और भी जरूरी हो जाता है।

डायबिटीज मरीजों के लिए संतुलित आहार (Picture Credit- AI Generated)

डायबिटीज मरीजों के लिए संतुलित आहार (Picture Credit- AI Generated)

HighLights

  1. डायबिटीज के मरीज आधे प्लेट में फल और सब्जियां शामिल करें

  2. तलने की बजाय स्टीम या ग्रिल करके खाएं

  3. साबुत फल खाएं, जूस पीने से हमेशा बचें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। डायबिटीज मरीजों की डाइट उनकी कैलोरी की जरूरतों और उनकी सेहत पर निर्भर करती है। इसके लिए हर मरीज को अपने डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही अपना खानपान तय करना चाहिए, लेकिन इसका एक बेसिक रूल हर मरीज पर लागू होता है। यानी हर मरीज के खाने की थाली में कुछ चीजें शामिल होनी चाहिए और कुछ से उन्हें परहेज करने की जरूरत होती है, आइए जानते हैं, वो कौन-सी चीजें हैं।

ऐसी हो बैलेंस प्लेट

  • आधे प्लेट में- फल और सब्जियां
  • एक तिहाई प्लेट में- स्टार्च युक्त कार्बोहाइड्रेट
  • एक तिहाई में- प्रोटीन या डेयरी प्रोडक्ट्स

तला हुआ नहीं स्टीम किया हुआ

आप दिनभर में कितनी कैलोरी ले रहे हैं, वो मायने रखती है। कुकिंग के हेल्दी तरीके जैसे खाने की चीजों को तलने की बजाय स्टीम या ग्रिल करें। अनहेल्दी फैट्स और तेल से दूर रहें।

कार्बोहाइड्रेट पर रखें नजर

अपने डॉक्टर की सलाह पर कार्बोहाइड्रेट की मात्रा सीमित रखें।

स्टार्च युक्त हो साबुत अनाज

इससे ब्लड शुगर में अचानक होने वाली बढ़ोतरी से बचाव होता है और उसे संतुलित रखने में मदद मिलती है। स्टार्ची फूड कैटेगरी में ये चीजें आती हैं:

फल खाएं, पिएं नहीं

फलों का जूस बनाने की बजाय उसे साबुत खाने की ही कोशिश करें। साबुत फलों में फाइबर होता है, जिससे आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती और ब्लड ग्लूकोज स्थिर बना रहता है।

दिन में दो बार फल

एक बार नहीं दिन में दो बार फल लें, जैसे लंच में यदि पपीता लिया है तो एक छोटा सेब डिनर में ले सकते हैं।

इनसे रहें दूर

  • सॉस और ग्रेवी: इनमें ज्यादा मात्रा में कार्बोहाइड्रेट हो सकता है और आपके रोजाना का इनटेक इससे बढ़ सकता है।
  • हर फूड नहीं है सेफ: जिन फूड आइटम्स का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम हो, जरूरी नहीं कि वो हेल्दी हों। उनके फैट कंटेंट और कैलोरी को भी देखना उतना ही अहमियत रखता है।

कड़वे का मतलब ब्लड शुगर सही होना नहीं

डायबिटीज मरीजों में यह मिथ काफी लंबे समय से चला आ रहा है कि करेले जैसी कड़वी चीजें खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। ब्लड शुगर का संबंध कार्बोहाइड्रेट से होता है कड़वेपन से नहीं।

यह भी पढ़ें- "रात को चावल मत खाओ, वरना मोटे हो जाओगे!" - यह सच्चाई है या सिर्फ एक वहम? डॉक्टर ने दिया जवाब

यह भी पढ़ें- थायरॉइड के लिए धीमा जहर हैं ये 8 खाने-पीने की चीजें, आज से ही शुरू कर दें सख्त परहेज

Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।