विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

घर पर नहीं बनता बाजार जैसा दानेदार 'मिल्क केक'? इस एक 'सीक्रेट' ट्रिक से बेसन से बनाएं ये स्वादिष्ट मिठाई

Published: Fri, 04 Sep 2026 03:33 PM (IST)

मिल्क केक अपने दानेदार टेक्सचर के लिए जाना जाता है। बेसन का दानेदार मिल्क केक आसानी से घर पर बनाया जा सकता है।

बेसन मिल्क केक बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

बेसन मिल्क केक बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बेसन से बना मिल्क केक अपनी दानेदार बनावट, मलाईदार स्वाद और घी की खुशबू के कारण हर किसी को पसंद आता है। अक्सर लोग सोचते हैं कि यह मिठाई घर पर बनाना मुश्किल होगा, लेकिन सच्चाई यह है कि सही तरीका और थोड़े पेशेंस के साथ आप भी बिल्कुल दुकान जैसा टेस्टी बेसन मिल्क केक घर पर बना सकते हैं। 

यह रेसिपी खास त्योहारों, पूजा, मेहमानों या फिर घर में कुछ स्पेशल बनाने के लिए परफेक्ट है। आइए जानते हैं इसकी आसान रेसिपी के बारे में।


बेसन मिल्क केक रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 5 mins
पकाने का समय :25 mins
कोर्स : Desserts
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

बेसन मिल्क केक बनाने के लिए सामग्री:

  • बेसन- आधा कप
  • फुल क्रीम दूध- आधा लीटर
  • चीनी- 1/2 कप
  • देसी घी- 1/4 कप
  • इलायची पाउडर- 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबू का रस या फिटकरी का पानी- 1 छोटा चम्मच
  • कटे हुए पिस्ता, बादाम- सजाने के लिए

बेसन मिल्क केक बनाने की विधि:

1

सबसे पहले कड़ाही में 1/4 कप देसी घी गर्म करें और इसमें बेसन डालें और धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए भूनें।

2

बेसन हल्का सुनहरा हो जाए और खुशबू आने लगे तो गैस बंद कर दें। ध्यान रखें कि बेसन जले नहीं, वरना स्वाद खराब हो सकता है।

3

अब दूसरी तरफ भारी तले की कड़ाही में दूध डालकर मीडियम फ्लेम पर उबालें। बीच-बीच में चलाते रहें जिससे दूध तले में लगे नहीं। दूध को तब तक पकाएं जब तक वह लगभग आधा रह जाए और गाढ़ा, मलाईदार हो जाए।

4

अब गाढ़े दूध में भुना हुआ बेसन डालें और लगातार चलाते हुए अच्छी तरह मिलाएं। इस दौरान ध्यान रखें कि मिश्रण में कोई गांठ न बने और धीमी आंच पर पकाते रहें।

5

अब थोड़ा-थोड़ा करके बचा हुआ घी डालें और चलाते रहें। जब मिश्रण कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसमें चीनी डालें। चीनी डालने के बाद मिश्रण थोड़ा पतला होगा,लेकिन घबराएं नहीं। इसे लगातार पकाते रहें।

6

अब इसमें नींबू का रस डालें और हल्के हाथ से मिलाएं। यही वह स्टेप है जिससे मिल्क केक में दुकान जैसा दानेदार टेक्सचर आता है।

7

इसके बाद इलायची पाउडर डालें और 2-3 मिनट और पकाएं। जब मिश्रण गाढ़ा होकर कड़ाही छोड़ने लगे, तब इसे घी लगी थाली या ट्रे में निकाल लें और ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर हल्का दबाएं।

8

मिल्क केक को 5-6 घंटे या रातभर सेट होने दें और पूरी तरह ठंडा होने पर मनचाहे आकार में काट लें। यह मिल्क केक एयरटाइट डिब्बे में 5-6 दिन तक ताजा रहता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।