विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बुंदेलखंड और बिहार का भूला-बिसरा स्वाद है ‘महेरी’, स्वाद ऐसा कि दिला दे गांव की याद; नोट करें इसकी सीक्रेट रेसिपी

Published: Sat, 12 Sep 2026 03:45 PM (IST)

अगर आप कढ़ी और चावल दोनों के मिश्रण का एक साथ स्वाद चखना चाहते हैं तो महेरी ट्राई करें।

बुन्देलखंड और बिहार की स्पेशल महेरी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

बुन्देलखंड और बिहार की स्पेशल महेरी रेसिपी (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। जब भी बात उत्तर भारत के गांवों के पारंपरिक स्वाद की आती है, तो उसमें महेरी का नाम खासतौर से लिया जाता है। यह उत्तर प्रदेश के बुंदेलखंड क्षेत्र, बिहार, छत्तीसगढ़ और राजस्थान की एक पारंपरिक डिश है, जिसे छाछ, मठे, चावल या दलिया की मदद से बनाया जाता है। आज हम इसी डिश को बनाने की विधि के बारे में जानेंगे। 

महेरी रेसिपी 

स्वाद में चटपटी, खाने में हल्की और तुरंत ऊर्जा देने वाली महेरी को बनाना बड़ा ही आसान है, आइए जानते हैं इसकी रेसिपी: 

सामग्री 

  • 1 कप कच्चे चावल 

  • 2 कप छाछ या मठा 

  • 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर 

  • 1 कप पानी 

  • स्वादानुसार नमक 

तड़के के लिए सामग्री 

  • 2-3 चम्मच देसी घी 

  • 1 छोटा चम्मच जीरा 

  • 2-3 सूखी लाल मिर्च 

विधि 

  1. महेरी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे चावल को अच्छे से धो लेना है। 

  2. फिर इन चावलों को कम से कम 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रख दें। ऐसा करने से चावल फूल जाएंगे और रेसिपी में भी मदद करेंगे।  

  3. जब 30 मिनट पूरे हो जाएं तो एक बड़ा बर्तन गैस पर रखें। उसमें 2 कप छाछ या मठा के साथ 1 कप पानी भी डालें। 

  4. इस दौरान गैस की फ्लेम तेज रखनी है और छाछ में स्वादानुसार नमक और 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर भी डालें। 

  5. ध्यान रहे कि गैस तेज रखते हुए मिश्रण को चम्मच से तेजी से चलाते रहना है ताकि छाछ या मठा फटे नहीं। 

  6. इसे चलाते हुए जब अच्छे से उबाल आ जाए तो अब बारी है इस मिश्रण में भीगे हुए चावल मिलाने की। 

  7. चावल डालने के बाद लगातार चम्मच से मिश्रण को चलाते रहना है। 

  8. फिर थोड़ी देर बाद 4-5 मिनट तक इस मिश्रण को धीमी आंच पर पकने देना है। 

  9. इस बात का ध्यान रखें कि मिश्रण न ज्यादा पतला होना चाहिए और न ही ज्यादा गाढ़ा। 

  10. अब महेरी में तड़का लगाने की तैयारी करनी है, इसके लिए एक छोटा पैन गैस पर रखें। 

  11. उसमें 2 चम्मच देसी घी डालकर 1 छोटा चम्मच जीरा भुन लें। 

  12. फिर इसी जीरे के साथ 2-3 सूखी लाल मिर्च भी डालें। आपका तड़का तैयार है, इसे महेरी के ऊपर डाल दें। 

  13. इस तअरह तैयार है आपकी बुन्देलखंड की स्पेशल महेरी, इसे आप ब्रेकफास्ट, लंच या डिनर तीनों में शामिल कर सकते हैं।