विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रोज वाली शिमला मिर्च खाकर हो गए हैं बोर? आज ही लंच में ट्राई करें आलू-पनीर वाली चटपटी 'स्टफ्ड कैप्सीकम'

Published: Mon, 03 Aug 2026 06:58 PM (IST)

स्टफ्ड शिमला मिर्च बनाना काफी आसान है और इसे सिर्फ आधे घंटे में बनाकर तैयार कर सकते हैं।

स्टफ्ड शिमला मिर्च बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

स्टफ्ड शिमला मिर्च बनाने की रेसिपी (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। शिमला मिर्च की प्लेन सब्जी खाकर बोर हो गए हैं, तो इस बार स्टफ्ड शिमला मिर्च ट्राई करें। आलू, पनीर और मसालों की चटपटी स्टफिंग से भरी ये डिश खाने में तो लाजवाब होती ही है, साथ ही देखने में भी काफी अच्छी लगती है। इसे आप लंच, डिनर या फिर मेहमानों के आने पर स्पेशल मेन्यू के तौर पर परोस सकते हैं। आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी।


स्टफ्ड शिमला मिर्च रेसिपी रेसिपी

★★★★★

कुल समय : 30 mins
तैयारी का समय : 10 mins
पकाने का समय :20 mins
कोर्स : Main Course
कैलोरी :
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

स्टफ्ड शिमला मिर्च रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • हरी शिमला मिर्च- 4
  • उबले और मैश किए हुए आलू- 3 से 4
  • कद्दूकस किया हुआ पनीर- 1/2 कप
  • बारीक कटा प्याज- 1
  • हरी मिर्च- 2
  • हरा धनिया- 2 चम्मच
  • जीरा- 1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर- 1/4 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • धनिया पाउडर- 1 छोटी चम्मच
  • गरम मसाला- 1/2 छोटी चम्मच
  • आमचूर पाउडर- 1/2 छोटी चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • तेल- 3-4 बड़े चम्मच

स्टफ्ड शिमला मिर्च रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले शिमला मिर्च को धोकर अच्छे से सुखा लें और ऊपर के डंठल वाले हिस्से को गोल काटकर हटा दें और अंदर के बीज निकालकर शिमला मिर्च को खाली कर लें।

2

अब एक पैन में एक चम्मच तेल गरम करें। इसमें जीरा डालें और जीरा चटकने के बाद बारीक कटा प्याज और हरी मिर्च डालकर हल्का सुनहला होने तक भूनें।

3

अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, गरम मसाला और नमक डालकर मिला लें। इसके बाद मैश किए हुए आलू, पनीर और आमचूर पाउडर डालकर मसालों को आलू के साथ 2-3 मिनट तक अच्छे से भूनें।

4

लास्ट में हरा धनिया मिलाकर गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।

5

अब तैयार किए हुए आलू के मिश्रण को चम्मच या हाथों की मदद से शिमला मिर्च के अंदर अच्छी तरह दबा-दबाकर भरें।

6

अब एक कड़ाही या पैन में 2 से 3 चम्मच तेल गरम करें और भरी हुई शिमला मिर्चों को कड़ाही में सीधा खड़ा कर दें।

7

अब धीमी आंच पर कड़ाही को ढक्कन से ढक दें और 3-4 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में ढक्कन हटाकर शिमला मिर्च को चिमटे की मदद से घुमाते रहें, ताकि वह चारों तरफ से समान रूप से सिक जाए और उसका छिलका हल्का सॉफ्ट हो जाए।

8

लगभग 10-12 मिनट में शिमला मिर्च पककर तैयार हो जाएगी। गरमा-गरम स्टफ्ड शिमला मिर्च को पराठे या दाल-चावल के साथ सर्व करें।