विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

नाश्ते में प्लेन पराठा खाकर हो गए हैं बोर, तो ट्राई करें Chilli Cheese Garlic Paratha; नोट करें रेसिपी

Published: Fri, 19 Jun 2026 04:30 PM (IST)

चिली चीज गार्लिक पराठा बेहद स्वादिष्ट होता है। चीज की सॉफ्टनेस और मिर्च-गार्लिक का स्वाद इसे ब्रेकफास्ट के लिए काफी टेस्टी ऑप्शन बनाता है।

नाश्ते के लिए बनाएं चिली चीज गार्लिक पराठा (AI Generated Image)

नाश्ते के लिए बनाएं चिली चीज गार्लिक पराठा (AI Generated Image)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप रोज वही प्लेन पराठा खाकर बोर हो चुके हैं और कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो चिली चीज गार्लिक पराठा आपके लिए एकदम परफेक्ट चॉइस है। यह पराठा बच्चों और बड़ों, दोनों को ही खूब पसंद आता है। लहसुन की खुशबू, हरी मिर्च का तीखापन और मुंह में घुल जाने वाले चीज का कॉम्बिनेशन इस पराठे को लाजवाब स्वाद देते हैं। 

इसे आप सुबह के नाश्ते में बच्चों के टिफिन में या फिर शाम की चाय के साथ भी गर्मा-गर्म सर्व कर सकते हैं। आइए जानें चिली चीज गार्लिक पराठा बनाने की रेसिपी। 


चिली चीज गार्लिक पराठा रेसिपी रेसिपी

चिली चीज गार्लिक पराठा नाश्ते के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है।

कुल समय : 20 mins
तैयारी का समय : 5 mins
पकाने का समय :15 mins
कोर्स : Main Course
कैलोरी : 1200
सर्विंग : 2 लोगों के लिए
व्यंजन : Indian

चिली चीज गार्लिक पराठा रेसिपी बनाने के लिए सामग्री:

  • गेहूं का आटा- 2 कप
  • मोजेरेला या प्रोसेस्ड चीज- 1 कप
  • लहसुन- 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च- 2-3
  • चिली फ्लेक्स- 1 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया- 3 बड़े चम्मच
  • मक्खन या घी- 3-4 बड़े चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • पानी- आटा गूंथने के लिए

चिली चीज गार्लिक पराठा रेसिपी बनाने की विधि:

1

सबसे पहले एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा लें। इसमें आधा छोटा चम्मच नमक और एक चम्मच घी या तेल डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते हुए नरम आटा गूंथ लें। अब आटे को 10 से 15 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि यह अच्छी तरह सेट हो जाए।

2

इसके बाद एक छोटी कटोरी में पिघला हुआ मक्खन, बारीक कटा हुआ लहसुन और थोड़ा-सा हरा धनिया मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें। दूसरी तरफ, एक अलग कटोरी में कद्दूकस किया हुआ चीज, बारीक कटी हरी मिर्च, चिली फ्लेक्स और बाकी बचा हरा धनिया मिलाकर स्टफिंग तैयार कर लें।

3

अब गूंथे हुए आटे से मध्यम आकार की लोई तोड़ें और इसे सूखे आटे की मदद से गोल बेल लें। बेली हुई रोटी की सतह पर सबसे पहले तैयार किया हुआ गार्लिक-बटर चम्मच की मदद से चारों तरफ फैलाएं। इसके बाद, रोटी के बीच में 2-3 चम्मच चीज और मिर्च वाली स्टफिंग रखें।

4

रोटी के किनारों को उठाकर बीच में लाएं और इसे पोटली की तरह बंद कर दें। एक्स्ट्रा आटे को हटा दें और लोई को हाथों से थोड़ा दबाकर चपटा कर लें। अब सूखे आटे की मदद से इसे हल्के हाथों से बेल लें ताकि चीज बाहर न निकले।

5

अब तवे को गैस पर मध्यम आंच पर गर्म करें। बेले हुए पराठे को तवे पर डालें। जब एक तरफ से हल्का सेक जाए, तो इसे पलट दें। दोनों तरफ मक्खन या घी लगाते हुए, पराठे को अलट-पलट कर तब तक सेकें जब तक कि वह दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन और क्रिस्पी न हो जाए। आंच को मध्यम ही रखें ताकि अंदर का चीज अच्छी तरह पिघल जाए।

6

आपका गरमा-गरम, क्रिस्पी और चीजी चिली चीज गार्लिक पराठा तैयार है। इसे आप टौमेटो केचप, तीखी हरी चटनी या फिर बूंदी के रायते के साथ सर्व कर सकते हैं।