विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सब्जी में ज्यादा गिर गया है नमक? टेंशन ना लें, ये आसान किचन हैक्स मिनटों में बचा लेंगे आपकी पूरी मेहनत

Published: Sat, 19 Sep 2026 02:33 PM (IST)

सब्जी में नमक डल जाए, तो कुछ आसान तरीकों से इसे ठीक किया जा सकता है।

सब्जी में ज्यादा नमक डल जाए, तो क्या करें? (AI Generated Image)

सब्जी में ज्यादा नमक डल जाए, तो क्या करें? (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सब्जी बनाते समय कई बार नमक ज्यादा गिर जाता है। ऐसा होने पर अक्सर लोग सोचते हैं कि पूरी मेहनत बर्बाद हो गई, लेकिन कुछ आसान किचन हैक्स आपकी महेनत को खराब होने से बचा लेंगे। 

जी हां, सब्जी में अगर नमक ज्यादा हो जाए, तो आप कुछ आसान तरीकों से उसे ठीक कर सकते हैं। आइए जानें क्या हैं ये हैक्स। 

कच्चे आलू का इस्तेमाल

कच्चा आलू एक्स्ट्रा नमक को सोखने का सबसे असरदार तरीका है। एक या दो कच्चे आलू को छीलकर बड़े टुकड़े कर लें और इन्हें सब्जी में डालकर 10-15 मिनट तक पकने दें। इससे आलू एक्स्ट्रा नमक सोख लेगा। सब्जी परोसते समय आलू के इन टुकड़ों को बाहर निकाल लें। 

आटे की गोलियां

गेहूं का आटा नमक के खारेपन को तेजी से कम करता है। गूंथे हुए आटे की मध्यम आकार की गोलियां बनाकर सब्जी में डाल दें। सब्जी को 5-7 मिनट तक उबालें और परोसने से पहले आटे की गोलियों को बाहर निकाल लें। 

भुना हुआ बेसन 

सब्जी में ज्यादा नमक हो गया है, तो एक या दो चम्मच बेसन को हल्का भुनकर सब्जी की ग्रेवी में मिला दें। इससे ग्रेवी भी गाढ़ी हो जाएगी और नमक भी कम हो जाएगा। 

दही या मलाई 

अगर कोई ग्रेवी वाली सब्जी बना रहे हैं, जिसमें दही या मलाई डाल सकते हैं, तो नमक कम करने का ये सबसे बेहतरीन तरीका है। सब्जी में 2-3 चम्मच ताजा दही या मलाई मिलाकर 4-5 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं। इससे नमक भी कम हो जाएगा और ग्रेवी भी काफी थिक हो जाएगी। 

नींबू का रस या अमचूर पाउडर

अगर सूखी सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है, तो उसमें थोड़ा नींबू का रस या अमचूर पाउडर डाल दें। इनके खट्टेपन से नमक का स्वाद बैलेंस हो जाएगा। 

थोड़ा सा देसी घी या मक्खन

घी और मक्खन में मौजूद फैट नमक के खारेपन को कम करने का काम करता है। सब्जी के ऊपर दो चम्मच देसी घी या बटर डाल दें। इससे नमक भी कम हो जाएगा और दाल या सब्जी का स्वाद और भी बेहतर हो जाएगा।

एक्स्ट्रा सब्जियां मिलाना

अगर सूखी सब्जी में नमक ज्यादा हो गया है, तो कुछ उबले हुए आलू मैश करके या छोटे टुकड़ों में काटकर सब्जी में मिला दें। आलू के अलावा, मटर, पनीर या कोई भी उबली हुई सब्जी मिलाकर नमक को बैलेंस कर सकते हैं।