विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आम का सीजन खत्म हो, इससे पहले ट्राई कर लें इसकी 5 डिशेज; स्वाद ऐसा कि वसूल हो जाएगा एक-एक पैसा

Published: Sun, 06 Jul 2025 08:36 PM (IST)

आम का मौसम जाते-जाते हमें कुछ खट्टी-मीठी यादें दे जाता है लेकिन अगर आपने अभी तक इसकी कुछ खास डिशेज ...और पढ़ें

बेहद पॉपुलर हैं आम से बनने वाली 5 डिशेज (Image Source: Freepik)
बेहद पॉपुलर हैं आम से बनने वाली 5 डिशेज (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. कुछ समय बाद आम का सीजन पूरी तरह खत्म हो जाएगा।
  2. ऐसे में, आपको जल्द ही कुछ मैंगो डिशेज ट्राई कर लेनी चाहिए।
  3. इनका लाजवाब स्वाद बच्चों से लेकर बड़ों तक, सभी को पसंद आएगा।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आम का मौसम अब कुछ समय बाद बस जाने को है! इससे पहले कि ये रसीले फल हमारी प्लेट से गायब हो जाएं, क्यों न कुछ ऐसी शानदार डिशेज का मजा ले लिया जाए जिनका स्वाद आपकी जुबान पर हमेशा के लिए बस जाए? जी हां, आज हम आपके लिए लाए हैं आम की 5 ऐसी लाजवाब रेसिपीज (Mango Season Recipes), जिन्हें चखने के बाद आप कहेंगे, "वाह, क्या बात है!

मैंगो माचा लाटे (Mango Matcha Latte)

यह एक शानदार और रिफ्रेशिंग ड्रिंक है, जिसमें आम की मिठास और माचा का अनोखा स्वाद एक साथ मिलता है। इसे बनाना भी काफी आसान है। ठंडे दूध में माचा पाउडर, आम का गूदा और थोड़ी चीनी मिलाकर ब्लेंड करें। ऊपर से कुछ बर्फ के टुकड़े डालें और आम के छोटे टुकड़ों से गार्निश करें। यकीन मानिए, यह गर्मी में आपको तरोताजा कर देगा।

मैंगो क्रोइसैन (Mango Croissant)

सुबह के नाश्ते या शाम की चाय के साथ कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो मैंगो क्रोइसैन बेहतरीन ऑप्शन है। बता दें, यह सिंपल क्रोइसैन से कहीं ज्यादा टेस्टी होता है। क्रोइसैन को बीच से काटकर उसमें आम के ताजे टुकड़े और थोड़ी-सी स्वीट क्रीम भरें। इसकी परतदार बनावट और आम का मीठा स्वाद आपको दीवाना बना देगा।

यह भी पढ़ें- स्वीट से सेवरी तक, आज कई Dishes में बेमिसाल स्वाद दे रहा है आम!

मैंगो सागो (Mango Sago)

मैंगो सागो एक पॉपुलर एशियाई डेजर्ट है, जो आम के शौकीनों के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं। इसमें आम का गूदा, साबूदाना (सागो), नारियल का दूध और थोड़ी-सी चीनी होती है। इसकी क्रीमी और Chewy Texture इसे खास बनाती है। इसके अलावा, यह लाइट और बेहद टेस्टी डेजर्ट है।

मैंगो स्टिकी राइस (Mango Sticky Rice)

थाईलैंड का यह क्लासिक डेजर्ट पूरी दुनिया में पसंद किया जाता है। इसमें मीठे चावल को नारियल के दूध में पकाया जाता है और फिर उसे ताजे आम के टुकड़ों के साथ परोसा जाता है। ऊपर से भुने हुए तिल या मूंगफली डालने से इसका स्वाद और बढ़ जाता है। बता दें, यह डिश एक परफेक्ट स्वीट एंड सॉल्टी कॉम्बिनेशन है।

मैंगो मोची (Mango Mochi)

मोची एक जापानी मिठाई है, जो चावल के आटे से बनती है। मैंगो मोची में मोची के अंदर आम के टुकड़ों और कभी-कभी आम की आइसक्रीम या क्रीम की फिलिंग होती है। यह बाहर से नरम और अंदर से रसीली होती है। इसकी अनोखी बनावट और आम का मीठा स्वाद इसे एक यादगार डेजर्ट बनाता है।

यह भी पढ़ें- गर्मियों में कच्चे आम से बनी 5 रेसिपीज जरूर करें ट्राई, बेहतर स्वाद के साथ सेहत को भी मिलेगा फायदा