Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Makar Sankranti 2025: इस मकर संक्रांति घर पर बनाएं 5 तरह की गजक, दोगुना हो जाएगा त्योहार का मजा

    मकर संक्रांति (Makar Sankranti 2025) के दिन तिल और गुड़ से बनी मिठाइयां बनाने की परंपरा रही है। इस साल यह त्योहार 14 जनवरी को मनाया जाएगा। ऐसे में यहां हम आपको घर पर ही अलग-अलग तरह की गजक बनाने (How To Make Gajak At Home) के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी मदद से आप इस त्योहार को और भी स्पेशल बना सकते हैं। आइए जानें।

    By Nikhil Pawar Edited By: Nikhil Pawar Updated: Sat, 11 Jan 2025 12:45 PM (IST)
    Hero Image
    Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति के दिन बनाएं 5 तरह की गजक (Image Source: Freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Makar Sankranti 2025: मकर संक्रांति का त्योहार भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन पतंगबाजी ही नहीं, बल्कि तिल-गुड़ से बनी विभिन्न प्रकार की मिठाइयों का आनंद लेने की परंपरा भी है। इन मिठाइयों में सबसे फेमस है गजक, जिसका स्वाद मुंह में पानी लाने के साथ-साथ त्योहार की रौनक में भी मिठास भर देता है। इस बार मकर संक्रांति पर आप घर पर ही स्वादिष्ट गजक बनाकर अपने परिवार और दोस्तों को खुश कर सकते हैं। आइए इस आर्टिकल में आपको 5 तरह की गजक (Different Types Of Gajak) के बारे में बताते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मकर संक्रांति पर क्यों खास है गजक?

    गजक सिर्फ एक मिठाई नहीं बल्कि एक भारतीय संस्कृति का प्रतीक है। यह तिल, गुड़ और देसी घी से बनाई जाती है जो सर्दियों में शरीर को गर्माहट देती है। इसके अलावा, गजक में कई पोषक तत्व होते हैं जो सेहत के लिए भी बेहद फायदेमंद होते हैं। खासतौर से सर्दियों के मौसम में।

    मकर संक्रांति पर बनाएं 5 तरह की गजक

    1) क्लासिक तिल-गुड़ गजक

    यह सबसे आम और ट्रेडिशनल टाइप की गजक है। इसे बनाना बहुत आसान है। बस तिल को भूनकर पीस लें, गुड़ को पिघला लें और दोनों को मिलाकर एक पतली परत में फैला दें। ठंडा होने के बाद आप इसे तोड़कर खा सकते हैं। मकर संक्रांति के मौके पर आप घर पर आसानी से इसे तैयार कर सकते हैं।

    2) मूंगफली गजक

    मकर संक्रांति पर आप मूंगफली गजक भी तैयार कर सकते हैं। इसकी खास बात है कि इसमें तिल के साथ मूंगफली भी मिलाई जाती है। मूंगफली गजक का स्वाद थोड़ा क्रंची होता है और यह बच्चों को बहुत पसंद आती है। आप इसमें अपनी पसंद के अनुसार सूखे मेवे भी मिला सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- गुड़ के साथ ये एक चीज मिलाकर बनाएं पौष्टिक लड्डू, सर्दी में भी होगा गर्मी का अहसास

    3) खोया गजक

    खोया गजक का स्वाद बहुत ही रिच और क्रीमी होता है। इसे बनाने के लिए तिल, गुड़ और खोया को मिलाकर पकाया जाता है। खोया गजक को आप गरमागरम भी खा सकते हैं और ठंडा करके भी। मकर संक्रांति के मौके पर यह गजक भी आपको काफी पसंद आएगी।

    4) नारियल गजक

    मकर संक्रांति के लिए नारियल गजक का ऑप्शन भी एकदम परफेक्ट है। इसमें नारियल का बुरादा मिलाया जाता है। नारियल गजक का स्वाद बहुत ही अलग और अनोखा होता है। यह एक हेल्दी ऑप्शन भी है क्योंकि नारियल में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है।

    5) ड्राई फ्रूट गजक

    ड्राई फ्रूट गजक में आप अपनी पसंद के अनुसार अलग-अलग तरह के मेवे जैसे कि काजू, बादाम, पिस्ता आदि मिला सकते हैं। इस गजक का स्वाद भी बहुत ही रिच और लाजवाब होता है। आप मकर संक्रांति के दिन इसे भी घर पर आसानी से तैयार कर सकते हैं।

    इन बातों का रखें ख्याल

    • तिल को अच्छी तरह से भून लें ताकि उसमें से कड़वाहट निकल जाए।
    • गुड़ को धीमी आंच पर पिघलाएं ताकि वह जल न जाए।
    • गजक को पतली-पतली चादर की तरह फैलाएं ताकि वह जल्दी सूख जाए।
    • गजक को सूखने के लिए साफ और सूखी जगह पर रखें।

    यह भी पढ़ें- वेट लॉस से लेकर मजबूत हड्डियों तक, इन खास लड्डुओं को खाने से मिलेंगे अनेक फायदे