Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Earth Day 2024: इन मैसेज, कोट्स और स्लोगन के जरिए बताएं लोगों को पृथ्वी दिवस का महत्व

    Updated: Mon, 22 Apr 2024 07:35 AM (IST)

    हर साल 22 अप्रैल को World Earth Day यानी विश्व पृथ्वी दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। यह मौका ग्लोबल वार्मिंग क्लाइमेट चेंज और प्रदूषण जैसे तमाम जरूरी मुद्दों को लेकर लोगों को जागरूक करने का है। ऐसे में यहां हम आपके लिए कुछ स्पेशल स्लोगन कोट्स और मैसेज लेकर आए हैं जिन्हें अपनों के साथ शेयर करके आप भी पृथ्वी को बचाने में छोटा-सा योगदान दे सकते हैं।

    Hero Image
    World Earth Day 2024: दोस्तों और परिवार के साथ शेयर करें ये स्पेशल कोट्स, मैसेज और स्लोगन

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। World Earth Day 2024: हर साल 22 अप्रैल को वर्ल्ड अर्थ-डे यानी विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। इसका मकसद है, कि लोग पृथ्वी के महत्व को समझकर अपने आसपास के पर्यावरण को अच्छा बनाने के लिए काम करें। यह मौका पर्यावरण संरक्षण और पृथ्वी की बिगड़ती सेहत को लेकर लोगों को सचेत करने का है। ऐसे में अगर आप भी इस खास दिन पर अपने दोस्तों या रिश्तेदारों को जागरूक करना चाहते हैं, तो यहां दिए ये स्पेशल कोट्स, मैसेज और स्लोगन उन्हें शेयर कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1) पर्वत से सीखो गर्व से शीश उठाना,

    सागर से सीखो जी भरकर लहराना,

    प्रकृति नहीं सिखाती किसी को ठुकराना,

    इसे बस आता है सबको अपनाना।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    2) धरती मेरी प्यारी धरती,

    तुझमें ही पूरा जीवन समाया है,

    तेरे उपकार हैं हम पर कुछ इस कदर,

    कि तूने मां का दर्जा पाया है।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    3) फूलों से सीखिए सबके जीवन में रंग भरना,

    पेड़ों से सीखिए ऊंचाइयों को छूना,

    कलियों से सीखिए मुस्कुरा कर जीना,

    काँटों से सीखिए कष्टों से उबरना।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    4) ये हम अब सबको समझाएं,

    संदेश ये हम सब तक फैलाएं,

    आओ पर्यावरण बचाएं और धरती मां का कर्ज चुकाएं।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    5) “हमें अपने पूर्वजों से,

    पृथ्वी विरासत में नहीं मिली है,

    हम इसे अपने बच्चों से उधार लेते हैं।”

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    6) दुनिया में हमें वही मिलता है,

    जो हम दूसरे को देते है,

    प्रकृति की ही एक ऐसी व्यवस्था है,

    जो सिर्फ देती है,

    बदले में कुछ लेती नहीं।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    7) नजर उठाए ढूंढ रहे हैं इस अंतरिक्ष में जमीन

    पर भूल जाते है अक्सर कदमों के नीचे है सरजमीं।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    8) पत्तों से सीखिए मस्ती में झूमते रहना,

    टहनियों से सीखिए दूसरों को सहारा देना,

    पत्थर के सीने में भी अमृत है जीवन का,

    क्या मोल इस धन का, प्रकृति के कण-कण का।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    9) बचपन में हमने लगाए थे कुछ पेड़,

    आज उसी की छाया है,

    कल हम रहें न रहें पर ये पेड़ रहेंगे,

    यही प्रकृति की माया है।

    विश्व पृथ्वी दिवस की शुभकामनाएं...

    Picture Courtesy: Freepik