यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Baiskahi Recipes: बैसाखी के मौके पर बनाएं ये पकवान, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना
Baiskahi Recipes वैसाखी का त्योहार बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। सिख धर्म के लोगों के लिए इस त्योहार ...और पढ़ें

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Baiskahi Recipes: वैसाखी का त्योहार देशभर में धूमधाम से मनाया जाता है। यह त्योहार हर साल 14 अप्रैल को मनाया जाता है। यह त्योहार फसल काटने की खुशी में मनाया जाता है। इस दिन लोग अनाज की पूजा करते हैं और ढोल-नगाड़े बजाकर जश्न मनाते हैं। बैसाखी के त्योहार को मेष संक्रांति भी कहा जाता है। इस खास मौके पर हर घर में स्वादिष्ट व्यंजन बनाए जाते हैं। ऐसे में आज आपको कुछ खास रेसिपी के बारे में बताएंगे, जिनका लुत्फ आप इस त्योहार में ले सकते हैं।
कढ़ी
बैसाखी के मौके पर कढ़ी जरूर बनाएं। यह इतना स्वादिष्ट होता है कि लोग इसे खाए बिना नहीं रह सकते। यह खट्टे दही और बेसन से तैयार किया जाता है। इसमें कई तरह के खड़े मसालों से तड़का लगाया जाता है। बैशाखी के मौके पर लोग चावल-कढ़ी बड़े शौक से खाते हैं।
खीर
कोई भी त्योहार मीठी चीज़ों के बिना अधूरी है। ऐसे में आप इस खास मौके पर चावल की खीर बना सकते हैं। खीर बनाने के लिए दुध, चीनी, चावल और ड्राई फ्रूट्स की आवश्यकता होती है । इसे बच्चे-बड़े सभी खाना पसंद करते हैं।
लस्सी
वैसाखी के समय गर्मी का मौसम होता है। ऐसे आप इस त्योहार में खाने का मजा दोगुना करने के लिए लस्सी का भी आनंद ले सकते हैं। इसके लिए आप अपने मनपसंद फ्लेवर के अनुसार लस्सी बना सकते हैं।
सरसों का साग और मक्के की रोटी
आमतौर पर लोग सर्दियों में मक्के की रोटी और सरसों का साग खाना पसंद करते हैं, लेकिन वैसाखी के त्योहार में भी इसका बड़ा महत्व है। इस त्योहार को खास बनाने के लिए आप ये डिश ट्राई कर सकते हैं।
कड़ा प्रसाद
आपको कड़ा प्रसाद बनाने के लिए चाहिए- आवश्यकतानुसार गेंहू का आटा, एक कप चीनी और आधा कप घी की जरूरत होगी। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन को गर्म करें, इसमें घी डालें। अब आटा को भुन लें। इसमें पानी और चीनी मिक्स करें और अच्छी तरह मिक्स करें। जब ये भुन जाए, तो गैस बंद कर दें। अब इसे गरमागरम परोसें।
Picture Courtsey: Freepik
