विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

इस साल 77वां या 78वां, कौन-सा Independence Day मना रहा भारत, यहां दूर करें कन्फ्यूजन

Published: Tue, 13 Aug 2024 08:06 PM (IST)Updated: Thu, 15 Aug 2024 09:05 AM (IST)

पूरे देश में आज का दिन स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस खास मौके को हर ...और पढ़ें

77वां या 78वां? इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत?
77वां या 78वां? इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है भारत?

HighLights

  1. 15 अगस्त का दिन हर साल स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  2. साल 1947 में 15 अगस्त के दिन भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी।
  3. कई लोग कन्फ्यूज हैं कि देश इस साल स्वतंत्रता दिवस की कौन-सी वर्षगांठ मना रहा है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Independence Day 2024: 15 अगस्त, 1947 का दिन शायद ही कोई भारतीय कभी भूल पाएगा। यह वही दिन है, जब भारत को बिट्रिश हुकूमत से आजादी मिली थी। इस दिन को हर साल धूमधाम से मनाया जाता है। हालांकि, कई लोग इन दिनों इस बात को लेकर कन्फ्यूज नजर आ रहे हैं कि भारत इस साल यानी 2024 में कौन-सा स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। कुछ इसे 77वीं, तो कई लोग इसे आजादी की 78वीं वर्षगांठ बता रहे हैं। आइए फटाफट जान लीजिए इस सवाल का सही जवाब।

कन्फ्यूजन में हैं लोग 

अगर स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ को लेकर आपको भी कन्फ्यूजन है तो इस आर्टिकल में सबकुछ एकदम क्लियर हो जाएगा। 15 अगस्त 1947 को भारत को ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी। तभी से हर साल इस ऐतिहासिक दिन को भारत के स्वतंत्रता दिवस के रूप में मनाया जाता है। बता दें, यह पहला मौका नहीं है जब लोगों के मन में इस तरह की कन्फ्यूजन पैदा हुई है। आइए जानें कि भारत इस साल कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है यानी हमें अंग्रेजों से आजादी मिले कितने साल बीत गए हैं?

यह भी पढ़ें- तिरंगा फहराने और इसके इस्तेमाल को लेकर क्या हैं नियम-कायदे, अपमान करने पर क्या मिलती है सजा?

77वां या 78वां स्वतंत्रता दिवस?

आजादी के जश्न की शुरुआत देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने 15 अगस्त 1947 को लाल किले पर तिरंगा फहराकर की थी। अगर आप भी इस कन्फ्यूजन में हैं कि हम कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, तो बता दें कि अगर आजादी की वास्तविक तारीख (15 अगस्त 1947) से गिनें तो आजादी के पहले वर्ष को पहले स्वतंत्रता दिवस के रूप में याद किया जाता है। ऐसे में, इस साल भारत आजादी के 77 वर्ष पूरा कर लेगा, तो इसे 78वां स्वतंत्रता दिवस माना जाएगा।

यह भी पढ़ें- सिर्फ भारत ही नहीं, 15 अगस्त को ये 5 देश भी मनाते हैं आजादी का जश्न

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।