विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Women’s Day 2023: महिलाओं की सुरक्षा की रहती है चिंता, तो वीमेंस डे पर गिफ्ट से करें ये सेफ्टी एप्स और डिवाइस

By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
Published: Thu, 02 Mar 2023 01:10 PM (IST)

Women’s Day 2023 महिलाओं से जुड़े कई मुद्दो को लेकर जागरुकता फैलना के मकसद से हर साल 8 मार्च को ...और पढ़ें

विमेंस डे पर महिलाओं को गिफ्ट करें ये सुरक्षा गैजेट और ऐप्स
विमेंस डे पर महिलाओं को गिफ्ट करें ये सुरक्षा गैजेट और ऐप्स

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Women’s Day 2023: टेक्नोलॉजी हमेशा से ही हमारे जीवन को आसान बनाती आई है। वहीं, अगर बात महिलाओं की सुरक्षा की, तो ऐसे कई सारे गेजेट्स और एप्स है, जिनकी मदद से आजकल महिलाएं अपना ध्यान रख सकती हैं। महिलाओं की सुरक्षा दुनियाभर में एक महत्वपूर्ण मुद्दा है। महिलाओं से जुड़े ऐसे ही कुछ जरूरी मुद्दों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। तो इस महिला दिवस अगर आप किसी महिला को कुछ ऐसा गिफ्ट करना चाहते हैं, तो उनकी सुरक्षा के काम आए, तो ये गेजट्स और एप्स बढ़िया विकल्प साबित होंगे।

सेफलेट (Safelet )

सेफलेट (Safelet) एक ऐसा सेफ्टी डिवाइस है, जिसे मैसेज भेजने और करीबियों से संपर्क किया जा सकता है। इसके किनारे दो बटन होते हैं, जिनकी मदद से आप लोगों से संपर्क कर सकते हैं। इतना ही नहीं यह डिवाइस यूजर के मोबाइल फोन के साथ सिंक में वॉयस रिकॉर्डिंग भी करता है। किसी भी आपात स्थिति में जिस भी व्यक्ति को अलर्ट मिलेगा, वह इसके जरिए आपातकालीन नंबर डायल कर सकते हैं।

माई सेफ्टी पिन (My Safety Pin)

माई सेफ्टी पिन (My Safety Pin) एक पर्सनल सेफ्टी एप है, जिसकी मदद से आप किसी भी क्षेत्र के सुरक्षा स्कोर का पता लगा सकते हैं। इस स्कोर की मदद से यह पता लगा सकती हैं कि कौन सी जगह आपके लिए सुरक्षित है। जब भी आप किसी असुरक्षित जगह पर पहुंचती हैं, तो यह एप एक अलर्ट देता है, जिसकी मदद से आप अपने परिवार या दोस्तों को राइड ट्रैक के लिए आमंत्रित कर सकती हैं।

आईवॉच एसओएस (Eyewatch SOS)

यह एप आपके आस-पास के ऑडियो और वीडियो को कैप्चर करता है। साथ ही आपके रजिस्टर नंबरों को अलर्ट मैसेज भी भेजता है। इस एप की खास बात यह है कि यह जीपीआरएस के बिना भी काम करता है और इसमें सिक्योरिटी चेक फीचर भी मौजूद है। जब आप किसी सुरक्षित जगह पर पहुंचती हैं, तो अपने करीबियों को "मैं सुरक्षित हूं" बटन पर क्लिक कर मैसेज भी भेज सकती हैं।

लेट्सट्रैक (Letstrack)

यह एप खासतौर पर किसी का पता लगाने में आपक मदद करता है। इस एप की मदद से आप कार, बाइक, ट्रक आदि का भी पता लगा सकते हैं। यह पहला वॉयस इंटीग्रेटेड व्हीकल सिक्योरिटी सिस्टम है। लेट्सट्रैक की मदद से आप रीयल-टाइम ट्रैकिंग के साथ ही 24 घंटे की हिस्ट्री, ज़ोन अलर्ट और काफी कुछ पता कर सकते हैं।

Picture Courtesy: Freepik