Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस थीम के साथ मनाया जा रहा है इस बार International Day Of Action For Women's Health, ऐसे हुई थी इसकी शुरुआत

    Updated: Tue, 28 May 2024 10:55 AM (IST)

    हर साल 28 मई को अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस (International Day of Action for Womens Health) मनाया जाता है। जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है। स्वस्थ महिला ही परिवार को भी स्वस्थ रख सकती है। किसने की थी इस दिन को मनाने की शुरुआत और इस साल किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन जान लें यहां।

    Hero Image
    अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस इतिहास, महत्व व थीम (Pic credit- freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल 28 मई का दिन अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस (International Day Of Action For Women’s Health) के रूप में मनाया जाता है। घर और ऑफिस की जिम्मेदारियों के बीच कई बार महिलाएं अपनी सेहत का ध्यान नहीं रख पाती। लंबे समय तक सेहत से जुड़ी छोटी-छोटी समस्याओं को इग्नोर करना कई बड़ी परेशानियों की वजह बन सकता है। इस दिन को विश्व स्तर पर मनाने का उद्देश्य महिलाओं को सेहत के प्रति जागरूक करना है। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्य दिवस का इतिहास

    साल 1987 में, Women’s Global Network for Reproductive Rights- WGNRR के सदस्यों ने कोस्टा रिका में रीयूनियन किया, जिसमें उन्होंने 28 मई को महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस मनाने का ऐलान किया। जिसके बाद से, हर साल 28 मई को अंतरराष्ट्रीय लेवल पर ये दिन मनाया जाने लगा। साल 1999 में, इसे दक्षिण अफ्रीकी सरकार द्वारा आधिकारिक मान्यता भी दे दी गई थी।

    अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस का उद्देश्य

    अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में यौन व प्रजनन स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इन मुद्दों पर खुलकर बातचीत करने को प्रोत्साहित करना है। लाइफस्टाइल और खानपान में जरूरी बदलावों से बढ़ती उम्र में भी महिलाएं खुद को हेल्दी रख सकती हैं। 

    ये भी पढ़ेंः- बदलती लाइफस्टाइल में इन तरीकों से रखें खुद को फिट और एक्टिव

    अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्य दिवस 2024 की थीम

    हर साल अंतरराष्ट्रीय महिला स्वास्थ्य कार्रवाई दिवस को एक थीम के साथ सेलिब्रेट किया जाता है। साल 2024 की थीम- “Mobilizing in Critical Times of Threats and Opportunities (खतरों और अवसरों के कठिन समय में जुटना) है। ये थीम महिलाओं को खतरों और अवसरों के कठिन समय में एकजुट रहने का संदेश देती है। 

    इस अवसर पर महिलाओं के लिए कई तरह के कार्यक्रम होते हैं, जिसमें उन्हें सेहतमंद रखने के तरीके बताए जाते हैं। महिलाओं में होने वाली आम बीमारियों के बारे में बताया जाता है और साथ ही उनसे सुरक्षित रहने के उपाय भी।

    ये भी पढ़ेंः- बढ़ती उम्र में महिलाओं को सेहत से जुड़ी इन चीज़ों के प्रति रहना चाहिए खासतौर से जागरूक