विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 24, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2024 Wishes: रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते इन संदेशों से कहें अपने दोस्तों को हैप्पी होली

Published: Sun, 24 Mar 2024 12:34 PM (IST)Updated: Mon, 25 Mar 2024 09:34 AM (IST)

होली का त्योहार अपने साथ बसंत ऋतु की बहार और ढेर सारा प्यार लेकर आता है। इस त्योहार पर अपने ...और पढ़ें

होली की शुभकामनाएं दें इन खास संदेशों के साथ
होली की शुभकामनाएं दें इन खास संदेशों के साथ

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Holi 2024 Wishes: होली का त्योहार रंगों का त्योहार होता है। फाल्गुन मास की पूर्णीमा को  मनाया जाने वाला यह त्योहार, अपने दोस्तों और परिवारजनों के साथ मिलकर एक-दूसरे को रंग लगाने और पुरानी शिकायतों को भूलकर, नई शुरुआत करने का है। प्रेम और सौहार्द की भावना को मजबूत करने के लिए हर साल बसंत ऋतु में आने वाले इस त्योहार को खूब हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। अपने प्रियजनों को होली के रंग में रंगने का आनंद ही कुछ और होता है। मिठाई खिला और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दी जाती हैं। 

इस साल होली का त्योहार 25 मार्च को मनाया जाएगा। इस खुशी के उत्सव पर सभी खूब नाच-गाना और मस्ती-मजाक करते हैं। दोस्तों, प्रेमियों और परिवारजनों के साथ होली मनाने का मजा ही कुछ और होता है। मीठी-मीठी गुजिया, होली के गाने और रंगों के फुहार की बात ही निराली होती है।

इस मौके को और खास बनाने के लिए हम आपके लिए कुछ खास संदेश लाए हैं, जो आपकी होली की मस्ती को और बढ़ा देंगी। इन संदेशों के जरिए आप अपने दोस्तों और परिवारजनों को एक नए अंदाज में Holi 2024 Wishes भेज सकते हैं।

1. हमेशा मीठी रहे आपकी बोली,

खुशियों से भर जाए आपकी झोली,

आप सबको मेरी तरफ से हैपी होली!

2. रंगों की वर्षा, गुलाल की फुहार

सूरज की किरणें, खुशियों की बौछार

मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

Holi 2024

3.पिचकारी की धार, गुलाल की बौछार

अपनों का प्यार, यही है होली का त्योहार!

4.मथुरा की खुशबू

गोकल का हार

वृन्दावन की सुगंध

बरसाने का प्यार

मुबारक हो आपको होली का त्योहार!

Holi 2024

5.प्यार के रंग से भरो पिचकारी

स्नेह के रंग से रंग दो दुनिया सारी

ये रंग न जाने कोई जात न कोई बोली

आप सभी को हैप्पी होली!

Holi 2024

6. निकलो गलियों में बना कर टोली,

भिगा दो आज हर एक की झोली,

कोई मुस्कुरा दे तो उसे गले लगा लो,

वरना निकल लो, लगा के रंग कह के हैप्पी होली।

Holi2024

7. ये रंगों का त्योहार आया है,

साथ अपने खुशियां लाया है,

हमसे पहले कोई रंग न दे आपको,

इसलिए हमने शुभकामनाओं का रंग

सबसे पहले भिजवाया है

हैप्पी होली 2024

8. रंगों के त्योहार में सभी रंगों की हो भरमार

ढेर सारी खुशियों से भरा हो आपका संसार

यही दुआ है भगवान् से हमारी हर बार

होली मुबारक हो मेरे यार!

9. होली त्योहार है रंग और भांग का

हम सब यारों का

घर में आये मेहमानों का

गली में गली वालों का

मोहल्ले में मौहल्ले वालों का

देश में देशवालों का

बुरा ना मानो होली है

10. होली का गुलाल हो

रंगो की बहार हो

गुंजिया की मिठास हो

सबके दिलों में प्यार हो

ऐसा होली का त्योहार हो

होली मुबारक हो!

Holi 2024

11. रंग उड़ाए पिचकारी

रंग से रंग जाये दुनिया सारी

होली का रंग आपके जीवन को रंग दे

ये शुभकामना है हमारी।

Picture Courtesy: Freepik