विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 02, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2023: जानें 'रंगों के त्योहार' होली के बारे में 8 दिलचस्प बातें!

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
Published: Thu, 02 Mar 2023 03:33 PM (IST)

Holi 2023 होली के पर्व में अब कुछ ही दिन बचे हैं। सभी लोग इसके जश्न की तैयारी में भी ...और पढ़ें

Holi 2023: होली से जुड़ी रोचक बातें जानते हैं आप?
Holi 2023: होली से जुड़ी रोचक बातें जानते हैं आप?

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Holi 2023: होली को रंगों के त्योहार के नाम से भी जाना जाता है, जो हिन्दू धर्म का एक बड़ा पर्व है। इसे भारत और नेपाल में मनाया जाता है। यह आमतौर पर फरवरी के आखिर में या फिर मार्च की शुरुआत में मनाया जाता है। होली को हिन्दुओं के फाल्गुन मास में पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस साल होली 8 मार्च को देशभर में मनाई जाएगी। इस मौके पर जानते हैं खुशी के इस त्योहार से जुड़े 7 रोचक फैक्ट्स।

  1. हिन्दू धर्म में होली से जुड़ी कई कथाएं हैं, जिनमें से सबसे प्रसिद्ध है प्रह्लाद और उनके राक्षस पिता हिरण्यकश्यप की कहानी। हिरण्यकश्यप का सबसे बड़ा पुत्र प्रह्लाद, भगवान विष्णु का उपासक था। यही बात हिरण्यकश्यप को नापसंद थी। यातना और प्रताड़ना के बावजूद प्रह्लाद विष्णु की पूजा करते रहे। क्रोधित होकर हिरण्यकश्यप ने अपनी बहन होलिका से कहा कि वह अपनी गोद में प्रह्लाद को लेकर प्रज्ज्वलित अग्नि में चली जाय क्योंकि होलिका को वरदान था कि वह अग्नि में नहीं जलेगी। पिता की लाख कोशिशों के बावजूद प्रह्लाद को कुछ नहीं है। आखिर में हिरण्यकश्यप भगवान विष्णु द्वारा मारा गए।
  2. उत्तर प्रदेश के बरसाना शहर में खेली जाने वाली लठमार होली के बारे में कम ही लोग जानते हैं। इस शहर में पारंपरिक तौर पर होली के दिन महिलाएं पुरुषों को लाठी से मारती हैं। साथ ही लोकगीत भी गाती हैं।
  3. फूलों की होली भी एक ऐसी परंपरा है, जिसके बारे में आप शायद ही जानते हैं। मथुरा और वृंदावन में होली के दिन रंगों और पिचकारी की वजह फूलों से खेला जाता है।
  4. देश के कई हिस्सों में होली को डोल यात्रा या फिर डोल पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन झूले को सजाकर उस पर भगवान कृष्ण और राधा की मूर्तियों को झुलाकर मनाया जाता है।
  5. होली के अगले कुछ दिन रंगपंचमी के तौर पर मनाए जाते हैं। यह मुख्यतौर पर महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और गुजरात के कुछ हिस्सों में ही मनाया जाता है। इस दौरान लोग रंगों से खेलते हैं और खाने का मजा उठाते हैं।
  6. नेपाल में भी होली मनाई जाती है, लेकिन इसे वहां फागू पूर्णिमा या होलिया के नाम से जाना जाता है। त्योहार को रंगों और पानी के साथ मनाया जाता है और नेपाल में भी इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होती हैष
  7. त्योहार रंगों और पानी के साथ मनाया जाता है और इस दिन देश में एक राष्ट्रीय अवकाश भी होता है।
  8. हाल के कुछ सालों में होली दुनियाभर में काफी पॉपुलर हो चुकी है। कई देश अब होली के इवेंट्स और जश्न का आयोजन करते हैं ताकि बहुसंस्कृतिवाद को बढ़ावा दिया जा सके।
Picture Courtesy: Freepik