विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 03, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Holi 2023: घर पर कर रहे हैं होली पार्टी, तो ये 5 अनोखे आइडियाज आएंगे काम!

By Ruhee ParvezEdited By: Ruhee Parvez
Published: Fri, 03 Mar 2023 01:41 PM (IST)

Holi 2023 होली पर सभी उम्र के लोग घरों से बाहर निकलते हैं और एक दूसरे को रंग लगाते हैं। ...और पढ़ें

Holi 2023: इस बार कुछ अलग ढंग से करें होली पार्टी
Holi 2023: इस बार कुछ अलग ढंग से करें होली पार्टी

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Holi 2023: साल का खास समय बस आ ही गया है और हम सभी शोर, खुशी और मस्ती के साथ इसे मनाने को तैयार हैं। देशभर में इस पूरा हफ्ता होली का जश्न मनाया जाएगा। जो लोग देश के बाहर रहते हैं, वे भी इस त्योहार को पूरे जोश के साथ मनाते हैं। रंगों का त्योहार आ चुका है और होली को खुशी, समृद्धि और सबसे महत्वपूर्ण रूप से लोगों के जीवन से उदासी दूर करने के लिए जाना जाता है।

इस त्योहार पर लोग होली पार्टी का आयोजन करते हैं। अपने घरों या फिर किसी खास जगह पर, दोस्तों और रिश्तेदारों को साथ बुलाकर जश्न मनाते हैं। तो आइए जानें कि आप इस बार होली पर क्या खास कर सकते हैं।

ऑरगैनिक रंगों का इस्तेमाल करें

होली के रंग त्वचा, बालों और आंखों को कई तरह से नुकसान पहुंचाते हैं। इसलिए सभी को हर्बल या ऑरगैनिक रंगों का इस्तेमाल करने की सलाह दी जाती है, ताकि स्किन या आंखों की एलर्जी से बचे रहें। इस होली आप भी इसी तरह के रंगों का इस्तेमाल करें और दूसरों को भी प्रोत्साहित करें।

हैम्पर्स तैयार करें

आप अपने करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए खास गिफ्ट हैम्पर्स बना सकते हैं। इसके लिए हम उनके हैम्पर के लिए व्यक्तिगत रूप से आइटम चुन सकते हैं और उन्हें उपहार में दे सकते हैं।

होली की खास ड्रिंक्स

होली का त्योहार बिना ड्रिंक्स और मिठाइयों के अधूरा है। इस बार होली पर मजेदार कॉकटेल्स और मॉकटेल्स तैयार करें और उन्हें अपने दोस्तों का ही नाम दे दें। आप ड्रिंक्स से जुड़े कई खेल भी खेल सकते हैं।

केरीओके

हर पार्टी में संगीत बजाया ही जाता है। इस होली की पार्टी में आप अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ केरीओके का आयोजन कर सकते हैं। हंसी, मजाक के साथ अपने पसंदीदा गानों का मजा उठाएं।

टी-शर्ट्स

आप होली के लिए खास टी-शर्ट्स कस्टमाइज़ करा सकते हैं और सभी साथ में इन्हें पहन सकते हैं।

Picture Courtesy: Freepik/Pexel