विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Happy Teachers' Day 2026: इस शिक्षक दिवस अपने पसंदीदा टीचर को भेजें ये भावुक और यादगार संदेश

Published: Sat, 05 Sep 2026 06:00 AM (IST)

इस टीचर्स डे अपने फेवरेट टीचर्स को खास मेसेज भेजकर स्पेशल फील कराएं।

शिक्षक दिवस पर खास संदेश (Image Source: AI Generated)

शिक्षक दिवस पर खास संदेश (Image Source: AI Generated)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल सितंबर महीने की 5 तारीख को भारत के पूर्व राष्ट्रपति और महान शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर शिक्षक दिवस मनाया जाता है। यह दिन शिक्षकों के उस योगदान को समर्पित है जो देश के भविष्य निर्माण में लगे हुए है। 

कभी कल्पना करके देखिए कि शिक्षक नहीं होता तो क्या हम सफल होने या अपने लक्ष्यों कों पूरा करने का जज्बा भी दिखा पाते। ऐसे में इस विशेष दिन पर हम अपने टीचर को विश करना कैसे भूल सकते हैं। आइए इस शिक्षक दिवस अपने गुरु को खास मेसेजेस भेजकर शुभकामनाएं दें। 


1. दिया ज्ञान का भंडार मुझे 

किया भविष्य के लिए तैयार मुझे 

जो किया आपने उस उपकार के लिए 

नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए। 

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!


2. आप केवल शिक्षक नहीं, 

हमारे जीवन के मार्गदर्शक भी हैं, 

आपकी मेहनत और धैर्य हमारे जीवन की सबसे बड़ी प्रेरणा है, 

धन्यवाद, हैप्पी टीचर्स डे!


3. आपके जीवन में उजाला हो,

 हर अंधेरा दूर भागे।

शिक्षक दिवस के इस पावन पर्व पर,

खुशियां आपके साथ जागे। 

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!


4. भगवान ने दी जिंदगी, 

मां-बाप ने दिया प्यार, 

सीखने और सही राह दिखाने के लिए गुरु जी हम आपके हैं शुक्रगुजार। 

हैप्पी टीचर्स डे!


5. शिक्षक सिर्फ किताब नहीं पढ़ाते,

जीवन जीने की राह भी दिखाते।

आपका स्थान है मां-बाप से बड़ा,

शिक्षक दिवस पर प्रणाम है गहरा।


6. गुरु बिना ज्ञान न उपजे, 

गुरु बिना मिलै न मोक्ष। 

गुरु बिना लघुता न छूटे, 

गुरु बिना मिटे न दोष॥ 

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!


7. गुरु तेरे उपकार का कैसे चुकाऊं मैं मोल, 

लाखों कीमती धन भला, 

शिक्षक हैं मेरे अनमोल। 

हैप्पी टीचर्स डे


8. क्या दूं गुरु दक्षिणा, 

मन ही मन मैं सोचूं,

चुका न सकूं कर्ज आपका, 

चाहे सारा जीवन दे दूं। 

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!


9. खींचता था आड़ी-टेड़ी लकीरें,

आपने मुझे कलम चलाना सिखाया।

ज्ञान का दीप जला मन में मेरे,

अज्ञान के तमस को मिटाया।

हैप्पी टीचर्स डे! 


10.  जलता है वो दिए की तरह,

कई जीवन रोशन कर जाता है,

कुछ इसी तरह से हर गुरु,

अपना फर्ज निभाता है।

हैप्पी टीचर्स डे! 


11. आपने हमें सिखाया कि हमारे विचार कैसे हों, 

आपने आप को कैसे निखारें, 

कौन-सी राह हमारे लिए सही है,

आपका हमेशा शुक्रिया। 

शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं!