Happy Republic Day 2026: इन 77 खूबसूरत संदेशों से अपनों को दें 77वें गणतंत्र दिवस की बधाई
आज का दिन हम भारतीयों के लिए सिर्फ एक तारीख नहीं, बल्कि गर्व का एक महापर्व है। आज हम अपना ...और पढ़ें

गणतंत्र दिवस के लिए देशभक्ति संदेश और शुभकामनाएं (Picture Credit- AI Generated)
HighLights
गणतंत्र दिवस पर शेयर करने के लिए खास संदेश
संविधान के महत्व और देश प्रेम का बखान करते संदेश
पढ़ते ही जग हर भारतीय में जग जाएगी देशभक्ति की अलख
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर साल की तरह, आज भी कर्तव्य पथ पर गणतंत्र दिवस की परेड होगी, आसमान में तिरंगा लहराएगा और हमारे दिलों में 'जन-गण-मन' गूंजेगा, लेकिन आज के डिजिटल दौर में, खुशियों को सेलिब्रेट करने काॉ तरीका थोड़ा बदल गया है। जी हां, अब हम मिलों दूर बैठे भी अपनों को एक छोटे से संदेश के जरिए अपने दिल की बात पहुंचा सकते हैं।
इस 77वें गणतंत्र दिवस पर, अगर आप भी सोच रहे हैं कि अपने दोस्तों, परिवार और करीबियों को क्या भेजें, तो ज्यादा सोचिए मत। हम आपके लिए लेकर आए हैं देशप्रेम से सराबोर 77 बेहतरीन संदेश (Happy Republic Day 2026)।
गणतंत्र दिवस 2026 की शुभकामनाएं
1. मिट्टी की खुशबू और वतन का प्यार
मुबारक हो आपको गणतंत्र का त्योहार।
गणतंत्र दिवस मुबारक हो!
-1769334750119.jpg)
(AI Generated Image)
2. ये सिर्फ एक छुट्टी नहीं, लोकतंत्र की शान है,
हम भारतीयों का सबसे बड़ा सम्मान है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026!
3. उठो हिंद के लाल, नया इतिहास बनाते हैं,
गणतंत्र के इस उत्सव को शान से मनाते हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
4. कलम की ताकत और संविधान की ढाल,
भारत मां का ऊंचा रहे भाल।
गणतंत्र दिवस मुबारक हो!
5. दुनिया को लोकतंत्र का पाठ पढ़ाया है,
हमने तिरंगे को चांद तक पहुंचाया है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026!
-1769334765731.jpg)
(AI Generated Image)
6. हौसला सीमा पर खडे़ जवान का है,
जज्बा भारत मां के सम्मान का है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
7. खून से सींचा है हमने इस चमन को
झुककर नमन करें इस वतन को।
जय हिन्द, जय भारत!
8. आजादी की कहानी शहादत ने लिखी,
और भविष्य की राह संविधान ने दिखाई।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
9. वोट की ताकत और कानून का राज,
यही है हमारे भारत का असली ताज।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026!
10. लोकतंत्र की जड़ें हैं हमारा आधार,
हर नागरिक का हो इसमें बराबर का अधिकार।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
-1769334781689.jpg)
(AI Generated Image)
11. संविधान की गरिमा को झुकने न देंगे,
भारत की एकता को रुकने न देंगे।
गणतंत्र दिवस मुबारक हो!
12. न्याय, समता और बंधुत्व की डोरी,
गणतंत्र ने लिखी खुशहाली की लोरी।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
13. अनेकता में एकता ही हमारी मिसाल है,
इसलिए मेरा भारत सबसे बेमिसाल है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026!
14. मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना,
गणतंत्र सिखाता है सबको अपना समझना।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
15. कश्मीर से कन्याकुमारी तक एक ही स्वर,
जय भारत, जय गणतंत्र, जय हिंद का सफर।
जय हिन्द, जय भारत!
-1769334792570.jpg)
(AI Generated Image)
16. हर हाथ में तिरंगा, हर दिल में सम्मान,
मिलकर मनाएं गणतंत्र का अभियान।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
17. हमारी ताकत हमारी विविधता है,
गणतंत्र हमारी सामूहिक राष्ट्रीयता है।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026!
18. चलो आज फिर खुद से एक वादा करते हैं,
देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का इरादा करते हैं।
जय हिन्द, जय भारत!
19. गणतंत्र दिवस का असली अर्थ तब है,
जब हर भारतवासी शिक्षित और समर्थ है।
गणतंत्र दिवस मुबारक हो!
20. हमारा तिरंगा हमेशा ऊंचा रहे,
क्योंकि इसके नीचे 140 करोड़ सपने पलते हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

21. एकता का दीप जलाएं,
चलो फिर से सोने की चिड़िया को वापस लाएं।
जय हिन्द, जय भारत!
22. जमाने भर में मिलते हैं आशिक कई,
मगर वतन से खूबसूरत कोई सनम नहीं होता,
नोटों में भी लिपट कर, सोने में सिमटकर मरे हैं कई,
मगर तिरंगे से खूबसूरत कोई कफन नहीं होता।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
23. न सरकार मेरी है, न रौब मेरा है,
न बड़ा सा नाम मेरा है,
मुझे तो बस एक छोटी सी बात का गौरव है,
मैं 'हिन्दुस्तान' का हूं और ये 'हिन्दुस्तान' मेरा है।
जय हिन्द, जय भारत!
24. इतनी सी बात हवाओं को बताए रखना,
रोशनी होगी चिरागों को जलाए रखना
लहू देकर की है जिसकी हिफाजत हमने,
ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाए रखना।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2026!
25. चलो फिर से आज वो नजारा याद कर लें,
शहीदों के दिल में थी जो ज्वाला वो याद कर लें,
जिसमें बहकर आजादी पहुंची थी किनारे पे,
देशभक्तों के खून की वो धारा याद कर लें।
गणतंत्र दिवस की बधाई!

(AI Generated Image)
26. जो भरा नहीं है भावों से,
बहती जिसमें रसधार नहीं,
वह हृदय नहीं है पत्थर है,
जिसमें स्वदेश का प्यार नहीं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हमारी पहचान तो बस ये है कि हम हिंदुस्तानी हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
28. आओ झुककर सलाम करें उनको
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून
जो देश के काम आता है।
हैप्पी रिपब्लिक डे!
29. कुछ नशा तिरंगे की आन का है
कुछ नशा मातृभूमि की शान का है
हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा
नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।
जय हिन्द, जय भारत!
30. आन देश की, शान देश की,
देश की हम संतान हैं,
तीन रंगों से रंगा तिरंगा
अपनी यही पहचान है।"
गणतंत्र दिवस मुबारक हो!
31. तैरना है तो समंदर में तैरो
नदी-नालों में क्या रखा है
प्यार करना है तो वतन से करो
बेवफा लोगों में क्या रखा है।
वंदे मातरम!
-1769342831757.jpg)
(AI Generated Image)
32. अलग है भाषा, धर्म, जात और प्रांत
पर हम सब का एक है गौरव
राष्ट्रध्वज तिरंगा श्रेष्ठ है
और हम सब हैं भारत की संतान।
गणतंत्र दिवस की बधाई!
33. आज सलाम है उन वीरों को
जिनकी वजह से ये दिन आता है
वो मां भी खुशनसीब होती है
बलिदान जिसके बच्चों का देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस मुबारक हो!
34. वीरों के बलिदान की कहानी है ये
मां के कुर्बान लालों की निशानी है ये
यूं ही नहीं मिली आजादी हमें
खून से लिखी कुर्बानी है ये।
हैप्पी रिपब्लिक डे!
35. न सर झुका है कभी
और न झुकाएंगे कभी
जो अपने दम पर जिए
सच में जिंदगी है वही।
Happy Republic Day 2026
36. गूंज रहा है दुनिया में भारत का नगाड़ा
चमक रहा है आसमान में देश का सितारा
आजादी के दिन आओ मिलकर करें दुआ
कि बुलंदी पर लहराता रहे तिरंगा हमारा।
हैप्पी रिपब्लिक डे!
-1769344141288.jpg)
(AI Generated Image)
37. आओ झुककर सलाम करें उन्हें
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है
खुशनसीब होता है वो खून
जो देश के काम आता है।
गणतंत्र दिवस की बधाई!
38. संविधान ने दिया हमें अधिकार
हर नागरिक को मिले सम्मान अपार
इस गणतंत्र दिवस पर यही है अरमान
हमारा देश बने सबसे महान।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
39. फांसी चढ़ गए और सीने पर गोली खाई
हम उन शहीदों को प्रणाम करते हैं
जो मिट गए देश पर हम
उनको सलाम करते हैं !
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
40. तिरंगा है हमारी पहचान
गणतंत्र है हमारी जान
आइए इसे सलाम करें और
देश के लिए अपना जीवन समर्पित करें।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1769342591001.jpg)
(AI Generated Image)
41. सुंदर है जग में सबसे, नाम भी न्यारा है
जहां जाति-भाषा से बढ़कर, देश-प्रेम की धारा है
निश्छल, पावन, प्रेम पुराना, वो भारत देश हमारा है
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
42. संविधान हमारा गौरव है
गणतंत्र हमारी पहचान है।
इस धरा पर जन्म लेकर
हर भारतीय को अभिमान है।
गणतंत्र दिवस की बधाई!
43. आन देश की शान देश की
देश की हम संतान हैं
तीन रंगों से रंगा तिरंगा
अपनी ये पहचान है
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
44. ना जियो धर्म के नाम पर,
ना मरो धर्म के नाम पर,
इंसानियत ही है धर्म वतन का,
बस जियो वतन के नाम पर।
गणतंत्र दिवस की बधाई!
45. जिसमें उबाल न हो, वो खून नहीं पानी है,
जो देश के काम न आए, वो बेकार जवानी है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1769342608415.jpg)
(AI Generated Image)
46. दे सलामी इस तिरंगे को,
जिससे तेरी शान है, सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई!
47. सूरत नहीं, सीरत से प्यार करते हैं,
हम भारतवासी अपने देश पर जीते-मरते हैं।
देश की रक्षा में न्यौछावर कर सकते हैं अपना जीवन,
हमारी मातृभूमि को शत-शत नमन।
गणतंत्र दिवस की बधाई
48. ऋषि-मुनियों की भूमि, वीरों की शान है मेरा भारत,
परंपराओं की धरती, विज्ञान की पहचान है मेरा भारत।
पल-पल आगे बढ़ रहा है मेरा भारत,
प्यार और सद्भाव के पथ पर चल रहा है मेरा भारत।।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
49. वीरों की इस धरती पर लिखी है बलिदान की कहानी,
हर दिल में गूंजती है देशभक्ति की वाणी।
जाति-धर्म नहीं, देश प्रेम ने है हमें बांधा,
हर भारतीय के दिल से जुड़ा है देशभक्ति का यह अटूट धागा।।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025!
50. संविधान के सम्मान में सिर झुकाएं,
प्यार और अपनेपन को भारत की पहचान बनाएं।
न हो कोई छोटा, न कोई बड़ा,
तिरंगे के नीचे हाथ थामे हर देशवासी हो खड़ा।।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1769342629596.jpg)
(AI Generated Image)
51. अमन से भरा है ये मेरा वतन,
मातृभूमि को मेरा शत-शत नमन।
देश पर कुर्बान हैं मेरे कितने ही जन्म,
हमेशा खुशियों से आबाद रहे मेरा वतन।।
गणतंत्र दिवस की बधाई
52. भारत मां की हैं हम सब संतान,
गर्व से कहते हैं मेरा भारत महान।
देश प्रेम से खूबसूरत है क्या भला कोई भी एहसास,
देश से जुड़ी ये प्रीत है सबसे खास।
हैप्पी रिपब्लिक डे 2025!
53. सभी बोलते हैं प्यार की बोली,
दिल है जैसे सात रंगों से सजी रंगोली।
प्यार और अपनेपन का भरा है हर मन में एहसास,
देशभक्ति के रंग में रंगे हैं हर भारतवासी के जज्बात।।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
54. देश भक्तों के बलिदान से, स्वतंत्र हुए हैं हम,
कोई पूछे कौन हो, तो गर्व से कहेंगे, भारतीय हैं हम।
गणतंत्र दिवस की बधाई!
55.लहराएगा तिरंगा अब सारे आसमान पर,
भारत का ही नाम होगा सबकी जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या खेलेंगे अपनी जान पर,
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिंदुस्तान पर।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
-1769342645796.jpg)
(AI Generated Image)
56.वतन हमारा ऐसा कोई ना छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,
दिल एक है, एक है जान हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है, हम इसकी शान हैं।
हैप्पी रिपब्लिक डे!
57. आजादी का जोश कभी कम न होने देंगे,
जब भी जरूरत पड़ेगी देश के लिए जान लुटा देंगे,
क्योंकि भारत हमारा देश है, अब दोबारा इस पर कोई आंच न आने देंगे।
जय हिन्द, जय भारत!
58. दे सलामी इस तिरंगे को जिससे तेरी शान है,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका,
जब तक दिल में जान है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
-1769342759069.jpg)
(AI Generated Image)
59. दाग गुलामी का धोया है जान लुटाकर,
दीप जलाए हैं कितने दीप बुझाकर,
मिली है जब ये आजादी तो फिर,
इस आजादी को रखना होगा हर दुश्मन से बचाकर।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
60. ये नफरत बुरी है, ना पालो इसे,
दिलों में खलिश है, निकालो इसे,
न तेरा, न मेरा, न इसका, न उसका,
ये सबका वतन है, बचा लो इसे।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
61. स्याही से नहीं, शहीदों के खून से लिखी इबारत है,
ये संविधान ही तो, मेरी और तेरी ताकत है
नियम, निष्ठा और न्याय का ये प्यारा गणतंत्र
पूरी दुनिया में सबसे महान मेरा भारत है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
62. आसमान में फहराता ये तिरंगा गवाह है,
कि वीरों की शहादत का ये सिला है
झुकने न देंगे कभी इसके मान को हम
ये सिर्फ कपड़ा नहीं, देश का हौसला है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
63. न हिंदू की बात होगी,
न मुसलमान की बात होगी,
आज फिर से पूरे हिंदुस्तान की बात होगी
आओ मिलकर संवारें अपने गणतंत्र को
तभी तो दुनिया में अपनी अलग पहचान होगी।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
-1769342740858.jpg)
(AI Generated Image)
64. खून में उबाल आज भी वही पुराना है,
दुश्मनों को उनकी औकात याद दिलाना है
गणतंत्र दिवस सिर्फ एक तारीख नहीं
ये हर दिल में जलता हुआ एक परवाना है।
हैप्पी रिपब्लिक डे!
65. ठिठुरती ठंड में जो सरहद पर पहरा देते हैं
उन्हीं की बदौलत हम चैन की नींद लेते हैं
भले ही हम एसी कमरों में बैठकर मनाएं जश्न
मगर असली गणतंत्र तो वो अपनी जान देकर जीते हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
66. मेरे मुल्क की हर बात निराली है,
यहां होली में रंग और ईद में दीवाली है
गर्व से कहो कि हम भारत के वासी हैं,
जिसकी मिट्टी में खुशबू और हर दिल में हरियाली है।
हैप्पी रिपब्लिक डे!
-1769342712397.jpg)
(AI Generated Image)
67. हक दिया है, सम्मान दिया है,
जीने का अधिकार दिया है,
हमारे संविधान ने हमें एक मुकम्मल संसार दिया है
आओ कसम खाएं इसकी रक्षा की आज,
जिसने हमें 'प्रजा' से 'नागरिक' का अधिकार दिया है।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं!
68. केसरिया में वीरता, सफेद में सच्चाई है,
हरे रंग में देखो कैसी खुशहाली छाई है
इन तीन रंगों से ही तो धड़कता है दिल मेरा,
यही तो मेरे हिंदुस्तान की असली कमाई है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
60. सिर्फ झंडा फहराना ही काफी नहीं,
देश को अब नई ऊंचाइयों पर ले जाना है
मिटा दो नफरत की लकीरें दिलों से
हमें फिर से 'सोने की चिड़िया' बनाना है।
हैप्पी रिपब्लिक डे!
-1769342700362.jpg)
(AI Generated Image)
70. न दौलत पर नाज करते हैं,
न शोहरत पर नाज करते हैं,
हुंकार भरते हैं जब भी,
तो दुश्मन का काम तमाम करते हैं
हम भारत के लोग हैं जनाब,
हम अपनी मिट्टी और संविधान पर राज करते हैं।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
72. May India continue to stand as a beacon of unity, celebrating its diversity with pride and fostering harmonious coexistence among its people.
73. کچھ نشہ ترنگے کی آن کا ہے کچھ نشہ مادرِ وطن کی شان کا ہے ہم لہرائیں گے ہر جگہ یہ ترنگا نشہ یہ ہندوستان کی شان کا ہے
अर्थ- इस उत्साह का कुछ हिस्सा तिरंगे की शान का है, कुछ हिस्सा मातृभूमि की शान का। हम इस तिरंगे को हर जगह लहराएंगे। यह उत्साह भारत की शान का है।
74. रक्षाम: सर्वदा राष्ट्रं, गौरवं वर्धयामहे। गणतन्त्र-दिवसेऽस्मिन्, शुभाशयान् वितरामहे॥
अर्थ- हम सदैव अपने राष्ट्र की रक्षा करें और इसके गौरव को बढ़ाएं। इस गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर, मैं आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।
75.अभिमान आहे भारतीय असल्याचा, उत्सव हा लोकशाहीचा, वीर पुत्रांच्या बलिदानाचा आणि तिरंग्याच्या सन्मानाचा. एकच ध्यास, एकच श्वास, प्रगतीपथावर नेऊया देशाला, प्रजासत्ताक दिनाच्या हार्दिक शुभेच्छा, जय हिंद भारताला!
अर्थ- भारतीय होने पर गर्व है, यह उत्सव लोकतंत्र का है। यह वीर सपूतों के बलिदान और तिरंगे के सम्मान का दिन है। एक ही संकल्प और एक ही लक्ष्य हो कि हम देश को प्रगति की राह पर ले जाएं। गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं, भारत की जय हो!
76. भारतीय जाल्ल्याचो आसा अभिमान, लोकशायेचो राखूंया आमी मान. वीर सुपुत्रांक करूया नमन, प्रजासत्ताक दिसाचें हें गोड जेवण!
अर्थ- हमें भारतीय होने पर गर्व है, आइए हम लोकतंत्र का मान रखें। वीर सपूतों को नमन करें, गणतंत्र दिवस का यह उत्सव सुखद और मधुर हो।
-1769344027992.jpg)
(AI Generated Image)
77. हिमाल हाँस्छ, पहाड़ मुस्कुराउँछ, तराईमा खुसी छाउँछ, गणतन्त्रको यो उत्सवले, सधैं एकताको गीत गाउँछ। वीरहरूको बलिदानलाई मुटुमा सजाएर राखौं, भारतीय हुनुको गर्वलाई सधैं उच्च बनाइराखौं।
अर्थ- हिमालय हंसता है, पहाड़ मुस्कुराते हैं और तराई में खुशियां छा जाती हैं। गणतंत्र का यह उत्सव हमेशा एकता के गीत गाता है। वीरों के बलिदान को दिल में सजाकर रखें और भारतीय होने के गर्व को हमेशा ऊंचा बनाए रखें।
