Happy Republic Day 2025 Wishes: इन मैसेज, कोट्स और शायरी के साथ मनाएं गणतंत्र भारत का जश्न
देशभर में आज 76वां गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day 2025 wishes) मनाया जा रहा है। यह दिन भारत के इतिहास में कई मायनों में खास है। 26 जनवरी 1950 में आजाद भारत एक गणतंत्र राष्ट्र बना था। अगर आपको भी अपने भारतीय होने पर गर्व है और इस खास मौके पर अपनों को शुभकामना देना चाहते हैं तो संदेश आपके काम आएंगे।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Happy Republic Day wishes 2025: पूरा देश आज गणतंत्र भारत क् 75 साल पूरे होने का जश्न मना रहा है। आज का दिन हर भारतीय के लिए खास है। 26 जनवरी को आजाद भारत को अपना संविधान मिला था और इसी के साथ भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश बना था। इतना ही नहीं इसी दिन देश को अपना पहला राष्ट्रपति भी मिला था। 26 जनवरी, 1950 को लागू हुए संविधान का जश्न मनाने के मकसद से हर साल इसी तारीख को गणतंत्र दिवस ( Happy Republic Day 2025) मनाया जाता है।
देश इस साल अपना 76वां गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day 2025 Quotes) मनाने वाला है। ऐसे में इस खास मौके पर हर कोई एक-दूसरे को शुभकामनाएं देता है और भारतीय होने का गर्व करता है। अगर आप भी इस खास मौके पर अपनों को विश करना चाहते हैं या सोशल मीडिया (Happy Republic Day 2025 Whatsapp Status) प्लेटफॉर्म के लिए परफेक्ट पोस्ट ढूंढ रहे हैं, तो ये मैसेसेज और विशेज आपके लिए परफेक्ट होंगे।
यह भी पढ़ें- घोड़े और बग्गियों के साथ मनाया गया था पहला Republic Day, तस्वीरों में देखें गणतंत्र भारत के 75 साल
1. राष्ट्र के लिए मान-सम्मान रहे,
हर एक दिल में हिन्दुस्तान रहे,
देश के लिए एक-दो तारीख नहीं,
भारत मां के लिए ही हर सांस रहे।
Happy Republic Day 2025
2. इतनी सी बात हवाओं को बताये रखना,
रौशनी होगी, चिरागों को जलाये रखना
लहू देकर जिसकी हिफाजद की हमने,
उस तिरंगे को आंखों में बसाये रखना।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
3. संविधान ने हमें हक दिलाया,
हर एक को बराबरी का सपना दिखाया।
चलो मिलकर करें सम्मान,
तिरंगे की शान का मान।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
(Picture Credit- Freepik)
4. फिर से खुद को जगाते हैं,
अनुशासन का डंडा फिर घुमाते हैं,
याद करें उन शूरवीरों की क़ुर्बानी,
जिनके कारण हम गणतंत्र दिवस का आनंद उठाते हैं.
Happy Republic Day 2025
5. वतन हमारा ऐसा कोई न छोड़ पाए,
रिश्ता हमारा ऐसा कोई न तोड़ पाए,
दिल एक है एक है जान हमारी,
हिंदुस्तान हमारा है हम इसकी शान है।
गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
6. चला चल भारत
अब तुझे रुकना नहीं,
तिरंगा हाथ में है
परचम झुकना नहीं।
Happy Republic Day 2025
7. हम आजाद हैं
ये आजादी कभी खोने न देंगे,
तिरंगे की शान को कभी झुकने न देंगे।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं
8. आओ झुककर सलाम करें उन्हें,
जिनके हिस्से में ये मुकाम आता है।
खुशनसीब होता है वो खून,
जो देश के काम आता है।
Happy Republic Day 2025
(Picture Credit- Freepik)
9. लहराएगा तिरंगा अब सारे आस्मां पर,
भारत का नाम होगा सब की जुबान पर,
ले लेंगे उसकी जान या दे देंगे अपनी जान,
कोई जो उठाएगा आंख हमारे हिंदुस्तान पर.
गणतंत्र दिवस की बधाई
10. वतन की मिट्टी से बढ़कर कुछ नहीं,
हर दिल में तिरंगा बसना चाहिए।
गणतंत्र दिवस पर हर घर में
देशप्रेम का दीप जलना चाहिए।
Happy Republic Day 2025
(Picture Credit- Freepik)
यह भी पढ़ें- 26 जनवरी से जुड़े ये रोचक किस्से नहीं जानते होंगे आप, परेड से जुड़ी यह जानकारी तो कर देगी हैरान
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।