Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Happy Republic Day 2025 Wishes: देशभक्ति से भरे इन मैसेज के साथ अपनों को कहें ‘हैप्पी रिपब्लिक डे’

    Updated: Sun, 26 Jan 2025 11:47 AM (IST)

    देशभर में आज गणतंत्र दिवस (Republic Day 2025) मनाया जा रहा है। 26 जनवरी का दिन भारत के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में लिखा हुआ है। इसी दिन भारत एक लोकतांत्रिक देश बना था। इस साल हम सब अपना 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर आप इन संदेशों के जरिए गणतंत्र भारत (Happy Republic Day 2025 wishes) का जश्न मना सकते हैं।

    Hero Image
    गणतंत्र दिवस पर अपनों को भेजें ये मैसेजेस

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Happy Republic Day 2025 Wishes: भारत दुनियाभर का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है। हर साल 26 जनवरी को इसी का जश्न मनाया जाता है। यह वही दिन है, जब साल 1950 में आजाद भारत को अपना संविधान मिला था। इसी दिन का जश्न मनाने के लिए हर साल इस दिन देशभर में गणतंत्र दिवस (Happy Republic Day 2025) मनाया जाता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह दिन हर एक भारतीय के लिए बेहद खास है। इसलिए इस दिन को खास बनाने के लिए लोग अक्सर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं और WhatsApp, Instagram और Facebook जैसे प्लेटफॉर्म्स पर हैप्पी रिपब्लिक डे (Happy Republic Day wishes 2025) के मैसेज, कोट्स या शायरी पोस्ट और फॉरवर्ड करते हैं। अगर आप भी इस दिन की बधाई लोगों को देना चाहते हैं, तो ये मैसेजेस (Happy Republic Day 2025 Whatsapp Status), कोट्स (Happy Republic Day 2025 Quotes) आपके काम आएंगे।

    यह भी पढ़ें-  घोड़े और बग्गियों के साथ मनाया गया था पहला Republic Day, तस्वीरों में देखें गणतंत्र भारत के 75 साल

    1. जिनके कारण हम आजाद हैं,

    उन सैनिकों का मान है।

    आओ झुककर सलाम करें,

    उनकी वीरता ही पहचान है।

    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    2. मुझे ना तन चाहिए, ना धन चाहिए,

    बस अमन से भरा यह वतन चाहिए,

    जब तक जिन्दा रहूं, इस मातृ-भूमि के लिए,

    और जब मरुं तो तिरंगा कफन चाहिए।

    Happy Republic Day 2025

    (Picture Credit- Freepik)

    3. गर्व है हमें, इस मिट्टी की शान पर,

    नतमस्तक हैं, वीरों के बलिदान पर।

    चलो करें ये प्रण आज,

    भारत को बनाएंगे और खास।

    गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

    4. देशभक्ति का ये जज्बा

    कभी कम न होगा,

    मेरा वतन महान है

    था और हमेशा महान रहेगा।

    Happy Republic Day 2025

    5. कुछ नशा तिरंगे की आन का है,

    कुछ नशा मातृभूमि की शान का है,

    हम लहराएंगे हर जगह ये तिरंगा,

    नशा ये हिंदुस्तान की शान का है।

    गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

    6. भारत को अपनी पहचान बना लिया है,

    हम सुख-दुख में अपनों के साथ को ताकत बना लिया है।

    गणतंत्र दिवस पर भी हम सब हैं साथ-साथ

    दुनिया को यही संदेश दिया है।

    Happy Republic Day 2025

    (Picture Credit- Freepik)

    7. देश के सम्मान में जिसका नहीं खौला खून

    वह खून नहीं, वह पानी।

    देश के काम न आए जिसकी जवानी

    बेकार है उसकी कहानी

    गणतंत्र दिवस की बधाई

    8. गणतंत्र की शक्ति से बढ़ा है हमारा गर्व,

    एकता ही है हमारे देश की शान

    भारत का तिरंगा है हर दिल की पहचान।।

    Happy Republic Day 2025

    9. गूंज रहा है दुनिया में

    हिंदुस्तान का नारा

    चांद पर लहरा रहा है

    तिरंगा हमारा।

    गणतंत्र दिवस की बधाई

    10. देश के लिए जोश न होने देंगे कम,

    जब भी पड़ी जरूरत लुटा देंगे जान हम।

    क्योंकि, भारत है हमारा घर

    और इसपर आंच नहीं आने देंगे हम।।

    Happy Republic Day 2025

    (Picture Credit- Freepik)

    यह भी पढ़ें-  Happy Republic Day 2025 Wishes: इन मैसेज, कोट्स और शायरी के साथ मनाएं अपने भारतीय होने का गर्व