विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 13, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Happy Kiss Day 2025 Wishes: इन मैसेजेस के जरिए अपने पार्टनर को दें Virtual Kiss, पढ़कर झूम उठेगा उनका दिल

Published: Thu, 13 Feb 2025 06:00 AM (IST)Updated: Thu, 13 Feb 2025 07:26 AM (IST)

वेलेंटाइन वीक में 13 फरवरी को किस डे मनाया जाता है। इस दिन पार्टनर को किस करके लोग अपने प्यार ...और पढ़ें

Kiss Day 2025: इन प्यार भरे मैसेजेस से पार्टनर को भेजें किस डे की विशेज (Picture Courtesy: Freepik)
Kiss Day 2025: इन प्यार भरे मैसेजेस से पार्टनर को भेजें किस डे की विशेज (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. हर साल 13 फरवरी को Kiss Day मनाया जाता है।
  2. इस दिन किस के जरिए अपने प्यार का इजहार करते हैं।
  3. किस डे पर पार्टनर को कुछ शायरियों के जरिए भी विश कर सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Happy Kiss Day 2025 Wishes: किस डे, जिसे "वैलेंटाइन वीक" के एक हिस्से के रूप में मनाया जाता है, प्यार और रोमांस का एक खास दिन है। यह दिन कपल्स के लिए एक-दूसरे के प्रति अपने प्यार और लगाव को जाहिर करने का एक शानदार अवसर होता है।

इस दिन को सेलिब्रेट करने के लिए लोग अक्सर गिफ्ट्स, कार्ड्स, फूल और खासकर किस के जरिए अपने पार्टनर को खुश करते हैं। अगर आप भी अपने पार्टनर को किस डे पर कुछ खास संदेश (Kiss Day 2025 Quotes) भेजकर उन्हें हैरान करना चाहते हैं, तो यहां कुछ बेहतरीन विशेज और मैसेज (Happy Kiss Day 2025 WhatsApp Status) आइडियाज दिए गए हैं, जो आपके प्यार को और गहरा कर सकते हैं।

(Picture Courtesy: Freepik)

1. उसके लबों को चूमते वक्त,

जब वो नजरों को झुकाती है,

दिल का हाल अजीब सा होता है,

जब वो हल्के से मुस्कुराती है।

Happy Kiss Day 2025!

2. ना आप करना कुछ, ना करेंगे हम कुछ,

खामोश आप भी रहना, चुप हम भी रहेंगे,

भरकर एक-दूसरे को अपनी बाहों में,

फिर करेंगे एक प्यारी सी किस।

हैप्पी किस डे 2025!

यह भी पढ़ें: रिश्ता मजबूत करने के साथ-साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है पार्टनर को चूमना

3. आज प्यार का अफसाना भी है,

इसमें प्यार का खजाना भी है,

इसलिए चाहते हैं आपसे एक किस मांगना ,

और आज तो मांगने का बहाना भी है।

Happy Kiss Day 2025!

4. आपकी मोहब्बत में हम कुछ ऐसा कर जाएंगे

इन फिजाओं में खुशबू बनकर बिखर जाएंगे

तुम मुझे भूलना चाहो तो अपनी सांसो को रोक लेना

सांस जो लोगे तो हम दिल में उतर जाएंगे।

Happy Kiss Day 2025!

5. काश मेरे होठ तेरे होठों को छू जाएं,

देखूं जहां बस तेरा ही चेहरा नजर आए,

हो जाए हमारा रिश्ता कुछ ऐसा,

होंठों के साथ हमारा दिल भी जुड़ जाए।

Happy Kiss Day 2025!

6. प्यार में जज्बात दिखाने का Kiss एक तरीका है

ये हुनर भी हमने आपसे ही सीखा है

जब भी परेशान हुई मैं जिंदगी में

आपने ही हाथ मेरा थामा है

ये Kiss डे तो प्यार जताने का सिर्फ एक बहाना है।

Happy Kiss Day 2025!

7. मैं चूमता हूं अक्सर तुम्हारा माथा,

क्योंकि माथा चूम लेना आत्मा चूम लेने के जैसा है...

हैप्पी किस डे 2025!

8. जब आती है याद तुम्हारी, तो करके आंखें बंद,

तुम्हें मिस कर लेते है... मुलाकात रोज हो नहीं पाती,

इसलिए ख्यालों में ही तुम्हें किस कर लेते हैं।

हैप्पी किस डे!

9. मेरे होंठों से अपने होंठों को कुछ इस तरह से छूने दो

शरीर से ही नहीं आत्मा से भी हमें एक होने दो।

Happy Kiss Day 2025!

10. हौले से फिर वो नजरों से नजरे मिलाती है,

किस कर मेरे लबों को फिर सीने से लग जाती है।

हैप्पी किस डे 2025!

यह भी पढ़ें: रोज डे के साथ हुई वेलेंटाइन वीक शुरुआत, देखें मोहब्बत के 7 दिनों की लिस्ट