विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Engineers Day 2024 Quotes: इन खास संदेशों से दें अपने इंजीनियर दोस्तों को इंजीनियरिंग डे की बधाई!

Published: Sun, 15 Sep 2024 10:19 AM (IST)

हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे (Engineers Day 2024) मनाया जाता है। इस दिन को भारत के महान अभियंता ...और पढ़ें

इन मैसेजेस से कहें Happy Engineers Day! (Picture Courtesy: Freepik)
इन मैसेजेस से कहें Happy Engineers Day! (Picture Courtesy: Freepik)

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Engineers Day 2024 Quotes: हर साल 15 सितंबर को इंजीनियर्स डे (Engineers Day 2024) के रूप में मनाया जाता है। इस दिन को भारत के महानतम इंजीनियर एम. विश्वेश्वरैया के सम्मान में मनाया जाता है। आपको बता दें कि एम. विश्वेश्वरैया ने कृषि और विद्युत के क्षेत्र में असाधारण उपलब्धियां हासिल की हैं। उनके इसे योगदान के लिए भारत सरकार ने उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया था।

इन्हीं को सम्मान देते हुए हर साल इंजीनियर्स डे (Engineering Day) मनाया जाता है, ताकि युवा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में करियर बनाने के लिए प्रेरित हों। साथ ही, इस दिन इंजीनियर्स के अमूल्य योगदान को भी सम्मानित किया जाता है। इसलिए अगर आपका कोई दोस्त या परिवार का सदस्य इंजीनियर है, तो इस मौके पर उन्हें बधाई देना न भूलें। उन्हें विश करने के लिए आप उन्हें कुछ खास मैसेज (Engineers Day Quotes) भी भेज सकते हैं।

यह भी पढ़ें: देश के पहले इंजीनियर थे सर विश्वेश्वरैया, जिनकी बुद्धिमत्ता से टल गया था एक बड़ा रेल हादसा

इंजीनियर्स डे के लिए बधाई संदेश (Engineers Day 2024 Wishes)

1. कोई भी देश अपने इंजीनियरों के बिना अधूरा है। हैप्पी इंजीनियर्स डे।

2. जो ऊंचाई पर जाने से नहीं डरता,

जो नीचे गिरने से नहीं घबराता,

जो एग्जाम से खौफ नहीं खाता,

वही असल इंजीनियर है होता.

इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं।

3. एक असली इंजीनियर वो होता हैं,

जो अपने तेज दिमाग और अपने कलम से दुनिया का अविष्कार करता हैं

और दुनिया को नयी ऊंचाईयो पे ले जाता हैं।

हैप्पी इंजीनियर्स डे।

4. जो खिलौने के टूटने से नहीं रोता,

जो फेल होने से घबराता नहीं,

जो दिन में सोता और रात में जागता,

वो उल्लू नहीं, आज का इंजीनियर है कहलाता

इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं।

5. हर इंसान इंजीनियर है, कुछ मकान बनाते हैं,

कुछ सॉफ्टवेयर बनाते हैं तो कुछ मशीन बनाते हैं,

और हम जैसे लोग उनकी कहानियों को,

स्याही में डुबोकर उन्हें अमर बनाते हैं.

इंजीनियर्स डे की शुभकामनाएं।

6. इंजीनियर्स सिर्फ मुश्किलों का हल नहीं ढूंढते,

वो अवसर पैदा करते हैं।

इंजीनियर्स दिवस की शुभकामनाएं!

7. ‘क्या होगा अगर’ को ‘ये होगा’ में बदलने वाले महान शख्सियत इंजीनियर कहलाते हैं।

हैप्पी इंजीनियर्स डे!

8. दिल में बेक़रारी और ख्वाबों में हसीनाएं,

पहले सेमेस्टर में ही दो बैकलॉग आएं,

फिर अपनी मस्ती में मुस्कुराएं, फिर वहीं असली इंजीनियर कहलाएं!

Happy Engineers Day

9. कल के निर्माताओं को बधाई! इंजीनियर दिवस 2024 की शुभकामनाएं!

10. यह उन दिमागों के लिए है, जो सृजन करते हैं,

नवप्रवर्तन करते हैं और प्रेरणा देते हैं!

इंजीनियर दिवस की शुभकामनाएं!

यह भी पढ़ें: शादी के 4 साल बाद पति की मौत, बेटी को पालने के लिए शुरू की पढ़ाई और बन गई पहली महिला इंजीनियर