विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Gandhi Jayanti 2024 Wishes: 2 अक्टूबर पर अपनों को इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें बापू की जयंती की हार्दिक बधाई

Published: Wed, 02 Oct 2024 08:07 AM (IST)

हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्म दिवस के मौके पर Gandhi Jayanti 2024 मनाई जाती है। यह ...और पढ़ें

इन संदेशों के जरिए दें लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं (Picture Credit- Freepik)
इन संदेशों के जरिए दें लोगों को गांधी जयंती की शुभकामनाएं (Picture Credit- Freepik)

HighLights

  1. हर साल 2अक्टूबर को Gandhi Jayanti मनाई जाती है।
  2. यह दिन महात्मा गांधी के जन्म दिवस के मौके पर मनाया जाता है।
  3. गांधीजी का जन्म 2 अक्टूबर, 1869 में हुआ था

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर में आज Gandhi Jayanti 2024 मनाई जा रही है। यह दिन हर साल 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी के जन्म के मौके पर मनाया जाता है। गांधी का जन्म आज ही के दिन साल 1869 में गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। उनका पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था और वह एक वकील राजनीतिज्ञ और सामाजिक कार्यकर्ता थे। उन्होंने भारत को गुलामी की बेड़ियों से आजाद कराने के लिए कई प्रयास किए।

अपने सत्य और अहिंसा के सिद्धांत के दम पर उन्होंने आजाद भारत का सपना साकार किया था। लोग उन्हें प्यार से बापू या पिता कहकर भी पुकारते हैं। आजादी की मुहिम में अपना अहम और अमिट योगदान देने के लिए उनकी याद और उन्हें श्रद्धांजलि देने के मकसद से हर साल 2 अक्टूबर को गांधी जयंती मनाई जाती है। इस मौके पर अगर अपने दोस्तों और करीबियों को शुभकामनाएं देना चाहते हैं, तो ये संदेश आपके काम आएंगे।

यह भी पढ़ें- देशभक्ति और जोश से भर देंगे बापू के ये अनमोल विचार, आप भी करें इन पर अमल

1. दे दी हमें आजादी बिना खड्ग बिना ढाल,

साबरमती के सन्त तूने कर दिया कमाल

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

2. गांधी के विचार आज भी हैं हमें याद

हर पल हमारे महात्मा होते हैं साथ

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

3. कद था उनका छोटा सा और सरपट उनकी चाल रे,

दुबले से पतले से थे वो, चलते सीना तान के।

गांधी जयंती की शुभकामनाएं

4. अहिंसा का महामंत्र,सत्य का दीप जलाया,

गांधी जी ने देश को, नया रास्ता दिखाया।

गांधी जयंती 2024 की शुभकामनाएं।

5. जीवन में ये बात सदा याद रखना, सच और मेहनत के हमेशा साथ रहना बापू तुम्हारे साथ हैं, हर बच्चे के पास हैं, सच्चाई जहां भी है वहां उनका वास है।

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं!

6. देश के लिए किए कई त्याग जिसने

देशभक्ति के लिए छोड़ा विलास जिसने

पहन काठ की चप्पल आया एक महात्मा

जो बन गया इस भारत की आत्मा।

Happy Gandhi Jayanti 2023

7. तुमने मानयता का है मान बढ़ाया,

दानवता का तुमने बापू दाग मिटाया,

भारत के हैं सम्मान गांधी इस युग की है पहचान गांधी!

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

8. ईश्वर अल्लाह तेरो नाम

सबको सन्मति दे भगवान।

Happy Gandhi Jayanti

9. मेरी शान है खादी कर्म ही मेरी पूजा है

मेरा कर्म है सच्चा हिंदुस्तान मेरी जान है

गांधी जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं

10. राष्ट्रपिता तुम कहलाते हो

सभी प्यार से कहते हैं बापू,

तुमने ही हमको सही मार्ग दिखाया

और सत्य-अहिंसा का पाठ पढ़ाया

Happy Gandhi Jayanti

यह भी पढ़ें- रगों में जोश और दिल में देशभक्ति भर देते हैं भगत सिंह के ये विचार