Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Diwali Rangoli 2023: दिवाली पर इन खूबसूरत रंगोली डिजाइन से बढ़ाएं अपने घर की शोभा

    By Harshita SaxenaEdited By: Harshita Saxena
    Updated: Sat, 11 Nov 2023 12:11 PM (IST)

    Diwali Rangoli 2023 दिवाली का त्योहार कुछ ही दिनों में आने वाला है। ऐसे हर कोई इस त्योहार की तैयारियों में लगे हुए हैं। इस मौके पर लोग रंगोली से अपने घर को सजाते हैं। इस दिन रंगोली बनाने का काफी महत्व होता है। अगर आप भी इस खास मौके पर डिजाइन खोज रहे हैं तो इस खबर आपके काम आएंगी।

    Hero Image
    इस दिवाली घर में बनाएं ये आसान रंगोली

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Diwali Rangoli 2023: पूरे देश में इस समय रोशनी के त्योहार की धूम मची हुई है। कुछ ही दिनों में दीपों का त्योहार आने वाला है। जैसे-जैसे यह त्योहार नजदीक आ रहा है, इसकी धूम हर तरफ देखने को मिल रही है। दीपावली हिंदी धर्म का एक बेहद अहम पर्व हैं, जिसे हर साल बेहद धूमधाम से मनाया जाता है। इस दौरान लोग अपने घरों की सजावट करते हैं और ढेर सारे पकवानों से एक-दूसरे का मुंह मीठा करते हैं। इसके साथ ही इस दिन लोग रंगोली से अपने घरों को सजाते हैं। अगर आप भी इस दिवाली अपने घर के आंगन और छत को रंगोली से सजाने वाले हैं और इसके लिए कोई बढ़िया सी डिजाइन खोज रहे हैं, तो यह खबर आपके काम आएगी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मोर रंगोली

    दिवाली के मौके पर मोर रंगोली सबसे ज्यादा चलन में रहती है। यह बनाने में बेहद आसान और दिखने में बेहद खूबसूरत होती है। हालांकि, इसे बनाने के लिए थोड़ा समय और फोकस जरूरी होता है, लेकिन एक बार बनने के बाद यह आपके घर के आंगन की शोभा बढ़ा देती है। अगर आप इस दिवाली मोर रंगोली बनाने का विचार रहे हैं, तो इंटरनेट पर ऐसी कई डिजाइन आसानी से मिल जाएंगी।

    यह भी पढ़ें- दिवाली पर बनाना चाहते हैं अपने घर को खूबसूरत, तो इन टिप्स से मिलेगी मदद

    लोटस रंगोली

    कमल रंगोली दिवाली के त्योहार में चार चांद लगा देती है। पवित्रता और दिव्यता का प्रतीक यह रंगोली बनाने में काफी आसान है और बेहद कम समय में ही बनकर तैयार हो जाती है। आप इसे रेत, चॉक या अन्य सामग्रियों की मदद से तैयार कर सकते हैं। इस बार आप दिवाली पर अपने घर के आंगन या छत पर इसे बना सकते हैं।

    फ्लावर रंगोली

    अगर आप रंगोली बनाने के लिए कुछ आसान, लेकिन खूबसूरत डिजाइन ढूंढ रहे हैं, तो फूलों वाली रंगोली ट्राई कर सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप विभिन्न प्रकार के सूखे या ताजे फूलों की पंखुड़ियों और पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके अलावा आप रंगों की मदद से भी फ्लावर रंगोली बना सकते हैं।

    गणपति रंगोली

    अगर आप कुछ अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो इस बार दिवाली पर गणपति रंगोली बना सकते हैं। इसे बनाना थोड़ा कठिन है लेकिन बनने के बाद इसकी खूबसूरती देखते ही बनती है। आप विभिन्न रंगों और रूपों के पैलेट का इस्तेमाल कर गज मुख की रंगोली तैयार कर सकते हैं।

    स्वस्तिक या ओम वाली रंगोली

    हिंदू धर्म में स्वस्तिक और ओम प्रतीकों का गहरा महत्व है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक यह बेहद पवित्र माने जाते हैं। ऐसे में दिवाली के शुभ अवसर पर आप ओम या स्वस्तिक रंगोली से अपने आंगन की शोभा बढ़ा सकते हैं। यह भी रंगोली बनाने का एक आसान और खूबसूरत तरीका है।

    यह भी पढ़ें- इस दिवाली इन आसान तरीकों से बढ़ाएं अपने पूजा घर की रौनक

    Picture Courtesy: Freepik