Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Christmas Gift Ideas: क्रिसमस के मौके पर देना चाहते हैं अपने प्रियजनों को तोहफा, तो ये आइडियाज होंगे मददगार

    By Swati SharmaEdited By: Swati Sharma
    Updated: Fri, 22 Dec 2023 03:14 PM (IST)

    अपने दोस्तों या रिश्तेदारों के लिए क्रिसमस को खास बनाने के लिए हम उन्हें कोई गिफ्ट देते हैं लेकिन गिफ्ट देने का यह आइडिया आपके लिए काफी मुश्किल काम हो सकता है क्योंकि यह समझना आसान नहीं होता कि सामने वाले को तोहफे में क्या पसंद आएगा। इसलिए हम आपके लिए कुछ मजेदार गिफ्ट आइडियाज लाए हैं। जानें क्रिसमस के लिए गिफ्ट आइडियाज।

    Hero Image
    जानें इस क्रिसमस अपने प्रियजनों को गिफ्ट देने के लिए आइडियाज

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Christmas Gift Ideas: क्रिसमस बस अब कुछ ही दिनों में आना वाला है। इस मौके पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलकर खुशियां मनाते हैं, गेम्स खेलते हैं और स्वीट्स खाते हैं। खुशियों से भरे इस त्योहार पर आप अपने दोस्तों और परिवारजनों को गिफ्ट्स देते हैं। हम ऐसा कुछ देना चाहते हैं, जो सामने वाले को पसंद भी आए और उनके काम का भी, लेकिन यह सोचना काफी मुश्किल होता है कि गिफ्ट में दिया क्या जाए। आपकी परेशानी को हल करने के लिए हम कुछ गिफ्ट्स आइडियाज लेकर आए हैं, जिनसे आपके प्रियजन काफी खुश हो जाएंगे। आइए जानते हैं क्या हैं, वे गिफ्ट आइडियाज।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    स्किन केयर किट

    अगर आपका कोई दोस्त या रिश्तेदार स्किन केयर जंकी है, तो उनके लिए यह सबसे बेहतर गिफ्ट हो सकता है। बाजार में कई ब्रैंड्स क्रिसमस के मौके पर अपने बेस्ट प्रोडक्ट्स की किट्स निकालती हैं, जो क्रिसमस के मौके पर परफेक्ट गिफ्ट बन सकता है। ये किट्स आपको अलग-अलग रेंज में मिल जाएंगी, जिन में से आप अपनी मर्जी से चूज कर, गिफ्ट दे सकते हैं। इन किट्स में अलग-अलग स्किन की समस्याओं के लिए भी कॉम्बो मिलते हैं, जो इसे काफी यूजफुल गिफ्ट ऑप्शन बनाते हैं।

    यह भी पढ़ें: अगर आप भी हैं किसी के सीक्रेट सैंटा, तो चॉकलेट, कॉफी मग से हटके इस बार दें कुछ अलग

    सेंटेड कैंडल्स

    सर्दियों में ज्यादातर हम घर के अंदर ही रहते हैं, जिस वजह से ऐसा कोई गिफ्ट देना, जो इंडोर वाइब्स को और बेहतर बनाए। इसलिए सेंटेड कैंडल्स एक बेहतर गिफ्ट ऑप्शन है। ये कैंडल्स अलग-अलग फ्लेवर्स में मिल सकते हैं, जैसे- लैवेंडर, मोगरा, गुलाब, वनीला, चॉकलेट आदि। इससे घर का वातावरण काफी खुशनुमा बन जाएगा और इसे गिफ्ट की तरह काफी पसंद किया जा सकता है।

    प्लानर

    क्रिसमस के साथ ही नए साल की भी तैयारी शुरू हो जाती है। अगले साल क्या नया करना है, क्यो रेजोल्यूशन लेना है, जैसी कई बातों की प्लानिंग शुरू हो जाती है। इसलिए क्यूट कस्टमाइज्ड डेली प्लानर एक अच्छा विकल्प है। इसकी मदद से आने वाले साल को प्लान करना काफी आसान हो जाता है और यह काफी मजेदार भी होता है। इसके साथ आप कई क्यूट स्टिकर्स और पेन भी दे सकते हैं, जिससे यह गिफ्ट काफी क्यूट और थॉटफुल हो जाएगा।

    चॉकलेट बॉक्स

    क्रिसमस के मौके पर सभी में कुछ मीठा खाने की क्रेविंग शुरू हो जाती है। इस क्रेविंग को दूर करने के लिए कई डिशेज बनाई जाती है, लेकिन चॉकलेट की बात ही कुछ और होती है। इसलिए आप अपने प्रियजनों को कोई अच्छी चॉकलेट दे सकते हैं। इससे उनके क्रिसमस सेलिब्रेशन का मजा दोगुना हो जाएगा।

    किताब

    आप अपनी कोई फेवरेट किताब अपने किसी प्रियजन को गिफ्ट कर सकते हैं और इसे खास बनाने के लिए आप इस किताब का कोई विचार हाइलाइट कर सकते हैं या जिसे पढ़कर आपको उनकी याद आई हो, उसे हाइलाइट कर सकते हैं। यह आपके गिफ्ट को काफी पर्सनल बना सकता है।

    यह भी पढ़ें: कभी सोचा है पर्व और त्योहारों पर क्यों इतना खुश हो जाता है आपका दिल?

    Picture Courtesy: Freepik