विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Year Ender 2024: ओवरसाइज्ड ब्लेजर्स से लेकर यूनिक एक्सेसरीज तक, इस साल गेम चेंजर रहे 5 फैशन ट्रेंड्स

Published: Wed, 25 Dec 2024 08:02 PM (IST)

साल 2024 में कुछ ऐसे फैशन ट्रेंड्स का बोलबाला रहा जिन्होंने न सिर्फ लोगों को खुद को एक्सप्रेस करने का ...और पढ़ें

Year Ender 2024: 5 फैशन ट्रेंड्स रहे इस साल के सबसे बड़े स्टार (Image Source: Freepik)
Year Ender 2024: 5 फैशन ट्रेंड्स रहे इस साल के सबसे बड़े स्टार (Image Source: Freepik)

HighLights

  1. साल 2024 फैशन के लिहाज से बेहद रोमांचक रहा।
  2. इस साल हमने कई नए और अनोखे फैशन ट्रेंड्स देखे।
  3. 2024 के इन फैशन ट्रेंड्स को बड़े पैमाने पर फॉलो किया गया।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Year Ender 2024: इस साल फैशन की दुनिया में कई एक्सपेरिमेंट देखने को मिले। साल 2024 में कई नए ट्रेंड्स ने जन्म लिया और कुछ पुराने ट्रेंड्स ने नए रूप में वापसी की। इन फैशन ट्रेंड्स ने न सिर्फ लोगों को खुद को एक अनोखे तरीके से एक्सप्रेस करने का मौका दिया, बल्कि फैशन इंडस्ट्री में भी तहलका मचा कर रख दिया।

एक ओर जहां 90 के दशक के नॉस्टैल्जिक फैशन ने अपनी वापसी की, वहीं दूसरी ओर सस्टेनेबल फैशन ने पर्यावरण के प्रति जागरूक लोगों का दिल जीता। इन दोनों के अलावा भी कई ऐसे ट्रेंड्स रहे, जिन्होंने फैशन की दुनिया में लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। आइए जानते हैं ऐसे 5 फैशन ट्रेंड्स (Fashion Trends 2024) के बारे में जिन्होंने 2024 को फैशन का साल बना दिया।

1) ओवरसाइज्ड ब्लेजर्स का जलवा

साल 2024 में ओवरसाइज्ड ब्लेजर्स ने फैशन की दुनिया में धूम मचा दी। ये ब्लेजर्स न सिर्फ महिलाओं बल्कि पुरुषों के बीच भी काफी फेमस हुए। इन ब्लेजर्स को जींस, स्कर्ट, पैंट के साथ कैरी किया गया और हर मौके पर एक स्टाइलिश लुक दिया गया। ओवरसाइज्ड ब्लेजर्स ने न सिर्फ कम्फर्टेबल फैशन को नए रंग दिए बल्कि एक बोल्ड और कॉन्फिडेंट लुक भी क्रिएट किया।

2) सस्टेनेबल फैशन का ट्रेंड

साल 2024 में सस्टेनेबल फैशन ने काफी पकड़ बनाई। लोग अब सिंथेटिक कपड़ों की जगह नेचुरल फैब्रिक्स से बने कपड़े पहनना पसंद कर रहे हैं। रीसाइक्ल्ड फैब्रिक्स से बने कपड़े भी इस साल काफी फेमस हुए। बता दें कि सस्टेनेबल फैशन न सिर्फ पर्यावरण के लिए अच्छा है बल्कि यह एक स्टाइलिश ऑप्शन भी है।

यह भी पढ़ें- New Year Party के लिए यहां से चुनें अपना परफेक्ट हेयरस्टाइल; खूबसूरती में नहीं रहेगी कोई कमी

3) यूनिक एक्सेसरीज का बोलबाला

इस साल यूनिक एक्सेसरीज ने फैशन के खेल को बदल दिया। लोग अब सिंपल एक्सेसरीज की जगह यूनिक और आउट ऑफ द बॉक्स एक्सेसरीज को चुन रहे हैं। हैंडमेड ज्वैलरी, विंटेज एक्सेसरीज और अनोखे डिजाइन वाली बैग्स इस साल काफी ट्रेंड में रहे। इन एक्सेसरीज ने न सिर्फ लोगों की पर्सनालिटी को हाइलाइट किया बल्कि उनके लुक को भी काफी यूनिक बनाया।

4) 90s फैशन का कमबैक

साल 2024 में 90s फैशन ने अपनी वापसी की। हाई वेस्ट जींस, क्रॉप टॉप्स, स्लिंग बैग्स और चंकी स्नीकर्स जैसे 90s के फैशन ट्रेंड्स इस साल काफी लोकप्रिय हुए। 90s फैशन ने न सिर्फ नॉस्टैल्जिया को वापस लाया बल्कि एक कूल और कैजुअल लुक भी दिया।

5) ब्राइट कलर्स का फैशन

इस साल ब्राइट कलर्स ने फैशन की दुनिया में रंग भर दिया। लोग अब न्यूट्रल कलर्स की जगह ब्राइट और बोल्ड कलर्स के कपड़े पहनना पसंद कर रहे हैं। नीयन कलर्स, नेऑन पिंक, येलो और ऑरेंज जैसे कलर्स इस साल काफी ट्रेंड में रहे। इन कलर्स ने लोगों को एक एनर्जेटिक और मस्ती भरा लुक दिया।

यह भी पढ़ें- इस साल टॉप पर रहे 5 मेकअप ट्रेंड्स, सेलिब्रिटीज ही नहीं; आम लोगों ने भी किया पसंद

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।