Move to Jagran APP

Year Ender 2020: दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक, ये इस साल के टॉप-10 एथनिक लुक्स!

Year Ender 2020 कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से पहले बॉलीवुड सिलेब्ज़ ने शादियों फिल्म स्क्रीनिंग और शोज़ में शिरकत कर हमें साल के एथनिक फैशन गोल्स ज़रूर दे दिए थे। फिर लॉकडाउन खुलने के बाद त्योहारों पर भी हमें कुछ एथनिक लुक्स देखने को मिले।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Fri, 18 Dec 2020 03:45 PM (IST)Updated: Fri, 18 Dec 2020 03:45 PM (IST)
Year Ender 2020: दीपिका पादुकोण से लेकर आलिया भट्ट तक, ये  इस साल के टॉप-10 एथनिक लुक्स!
ये इस साल के टॉप-10 एथनिक लुक्स!

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Year Ender 2020: साल 2020 का ज़्यादातर समय हम सभी ने अपने-अपने घरों में बंद होकर बिताया है। ऐसे में आप भी यही सोच रहे होंगे कि इस साल ऐसे कम ही एथनिक लुक होंगे जिन्हें हम अपना पसंदीदा कह सकें। 

loksabha election banner

हालांकि, कोरोना वायरस महामारी और लॉकडाउन से पहले बॉलीवुड सिलेब्ज़ ने शादियों, फिल्म स्क्रीनिंग और शोज़ में शिरकत कर हमें साल के एथनिक फैशन गोल्स ज़रूर दे दिए थे। फिर लॉकडाउन खुलने के बाद त्योहारों पर भी हमें कुछ एथनिक लुक्स देखने को मिले। हम अब साल के अंत में आ चुके हैं, ऐसे में हम आपको याद दिलाना चाहते हैं कि इस साल के टॉप-10 एथनिक लुक्स कौन-कौन से थे। 

दीपिका पादुकोण

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by RITIKA MIRCHANDANI (@ritikamirchandani)

इस साल दीपिका पादुकोण कई बार एथनिक कपड़ों में नज़र आईं। चाहे उनकी फिल्म छपाक हो या फिर दिवाली पार्टी, दीपिका हर बार की तरह छाई रहीं। कुछ समय पहले दीपिका अपने को-स्टार सिद्धांत चतुर्वेदी की दीवाली पार्टी में नज़र आई थीं। घर पर हुई इस पार्टी में दीपिका ने डिज़ाइनर रितिका मीरचंदानी की क्रिएशन शिमरी वाइट अटायर पहना था।  

आलिया भट्ट

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Alia Bhatt ☀️ (@aliaabhatt)

आलिया का इंस्टाग्राम पेज देखकर ये साफ है कि पिंक यानी गुलाबी रंग उनका पसंदीदा है। इसी साल वह पिंक रंग के लहंगे में नज़र आई थीं। इसे मधुर्या क्रिएशन ने डिज़ाइन किया था। 

तारा सुतारिया

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by TARA💫 (@tarasutaria)

अरमान जैन की शादी के लिए तारा सुतारिया ने अनीता डोंगरे का पेस्टल पिंक और सिल्वर रंग का अटायर चुना था। इन लुक में तारा न सिर्फ सिम्पल बल्कि एलीगेंट भी लग रही थीं। सिल्वर कढ़ाई और बीडेड वर्क वाले इस लहंगे के साथ उन्होंने पंक और मिंट ब्लू चोकर और इयररिंग्ज़ को स्टाइल किया था।

कियारा आडवाणी

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KIARA (@kiaraaliaadvani)

अपनी फिल्म लक्ष्मी के लिए कियारा आडवाणी बेरी लाल रंग के शरारा सेट में नज़र आई थीं। ये शरारा डिज़ाइनर अर्पिता मेहता की क्रिएशन था। इस लहंगे को कियारा ने जेड नेकलेस के साथ स्टाइल किया था।     

अनन्या पांडे

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ananya 💛💫 (@ananyapanday)

दीवाली पर अनन्या पांडे पॉट पिंक लहंगे में देखी गई थीं। ये लहंगा अनीता डोंगरे द्वारा डिज़ाइन किया गया था। इसके साथ उन्होंने स्टेटमेंट नेक्लेस और गोल्ड इयररिंग्ज़ पहनी थी। 

कृति सैनन

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Kriti (@kritisanon)

दीवाली के अवसर पर एक्ट्रेस कृति सैनन ने बेहद भड़कीले रंग का सूक्रीति और आकृति का लहंगा चुना था। इस लहंगे पर पारंपरिक फुलकारी का काम हुआ था। 

करिश्मा कपूर

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by KK (@therealkarismakapoor)

करिश्मा कपूर को इस साल पारंपरिक सिल्क साड़ी में देखा गया था। इस साड़ी के साथ करिश्मा ने भारी नेक्लेस पहना था और बालों को जूड़े में बांधा था। वह इस लुक में अपने भाई अरमान जैन की शादी में नज़र आई थीं।

करीना कपूर खान

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by N I K A S H A (@nikasha_official)

वहीं, इसी मौके के लिए करीना ने पीले रंग की साड़ी पहनी थी। इसके उन्होंने भारी इयररिंग्ज़, काजल और जू़ड़े को स्टाइल किया था। 

कैटरीना कैफ

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Katrina Kaif (@katrinakaif)

साल की शुरुआत यानी जनवरी में कैटरीना कैफ ने उमंग पुलिस शो में शिरकत की थी। इस अवसर के लिए कैटरीना कैफ ने सिम्पल मिरर फिनिश साड़ी चुनी थी। इस साड़ी के साथ उन्होंने लेस ब्लाउज़, सिम्पल इयररिंग्ज़ को स्टाइल किया था। 

जाह्नवी कपूर

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)

जनवरी में हुए उमंग पुलिस शो के लिए जाह्नवी कपूर ने लाल रंग की शिफॉन साड़ी पहनी थी। ये साड़ी मनीष मल्होत्रा द्वारा डिज़ाइन की गई थी। इसके बॉर्डर पर शिमरी बीड्ज़ का भारी-भरकम काम था औ ब्लाउज़ पर भी कढ़ाई का काम था। 

तो ये थे साल 2020 के टॉप-10 एथनिक लुक्स। हमें उम्मीद है कि आपको ये सभी स्टाइल्स पसंद आए होंगे। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.