Move to Jagran APP

Anjini Dhawan: नवरात्रि हो या फिर रोजा चिकनकारी कुर्ता रहेगा बेस्ट, अंजनी धवन से लें आइडिया

Anjani Dhawan अंजनी धवन अभी तक फिल्मों में नजर नहीं आई हैं लेकिन वो अपने ग्लैमर और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। इस नवरात्रि और रमदान के मौके पर आप उनसे कई ट्रेडिशनल आउटफिट आइडियाज ले सकती हैं।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawPublished: Sat, 25 Mar 2023 12:00 PM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2023 10:45 AM (IST)
Anjini Dhawan: नवरात्रि हो या फिर रोजा चिकनकारी कुर्ता रहेगा बेस्ट, अंजनी धवन से लें आइडिया
Anjani Dhawan: नवरात्रि हो या फिर रोजा चिकनकारी कुर्ता रहेगा बेस्ट, अंजनी धवन से लें आइडिया

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Anjini Dhawan: वरुण धवन की भांजी अंजनी धवन अभी तक फिल्मों में नजर नहीं आई हैं, लेकिन वो अपने ग्लैमर और खूबसूरती को लेकर हमेशा चर्चा में रहती हैं। स्टारकिड अपने स्टाइलिश लुक्स से कहर ढाती है, साथ ही उनका एथनिक कलेक्शन भी काफी जबरदस्त है। उनके एक से बढ़कर एक सिंपल और गॉर्जियस चिकनकारी कुर्ते हैं, जिसे इन गर्मियों में स्टाइल करना काफी सुकून दे सकता है।

loksabha election banner

अंजनी धवन के पास क्लासिक चिकनकारी कुर्ते से लेकर फ्लोरल प्रिंट तक एक से बढ़कर एक केलक्शन है। इन कुर्ते को फेस्टिव सीजन में भी कैरी किया जा सकता है। चैत्र नवरात्रि भी शुरू हो चुकी है, ऐसे में अगर आप पूरी नवरात्रि के लिए ट्रेडिशनल आउटफिट चाहती हैं तो अंजनी धवन का स्टाइल आपके लिए इंस्पिरेशन रहेगा।

1. सफेद चिकनकारी कुर्ता

फेस्टिव सीजन में ट्रेडिशनल कपड़े ही नहीं बल्कि ब्राइट कलर्स भी काफी अच्छे लगते हैं। सफेद लखनवी कुर्ता गर्मियों के मौसम में आंखों को सुकून देने वाला है। आप इस लुक को नवरात्रि के मौके पर अपना सकती हैं।

2. नीला लखनवी कुर्ता

इस फोटो में अंजनी का नीला लखनवी कुर्ता और सफेद चूड़ीदार लुक नजर आ रहा है। इसे आप सफेद प्लाजो के साथ कैरी कर अपना लुक अलग कलर कर सकती हैं। साथ में उन्होंने बालों को खुला रखा है और बेहद लाइट मेकअप किया है। आप इस कुर्ती को किसी कॉन्ट्रास्ट कलर के साथ भी स्टाइल कर सकती हैं।

3. बैंगनी लखनवी कुर्ता

सफेद लखनवी कढ़ाई वाले कुर्ते पर बैंगनी रंग का बॉर्डर वर्क। इस कुर्ते के साथ अंजनी ने सफेद पलाज़ो पहना हुआ है और बैंगनी रंग की बिंदी लगाई हुई है। होठों पर पिंक कलर का शेड लगाया है और हाथों में सिल्वर रंग की मेटल की चूड़ियां पहनी हैं। बालों को बीच वाली प्लीट के साथ लूज पोनीटेल में बांधा गया है।

4. कंपलीट ब्लू कुर्ता सेट में अंजिनी धवन

चाहे आप इस नीले लखनवी कुर्ते के साथ व्हाइट कलर का लोअर ऐड करें या सेम कलर का प्लाजो, अंजनी के सभी कुर्ते लुक्स में दो चीजें कॉमन हैं। उनकी बालियां और लाइट मेकअप।

5. फेस्टिव सीजन के लिए परफेक्ट कुर्ता

अंजनी धवन के वॉर्डरोब में लखनवी कुर्तों का बहुत बड़ा कलेक्शन है। यहां उनकी फोटोज देखकर आप इस बात को अच्छे से समझ जाएंगे। वह ग्लैमर वर्ल्ड से जुड़े परिवार से आती हैं। फिर भी उनके पास कॉमन गर्ल्स कुर्ते के काफी रेंज हैं। 

6. गुलाबी कुर्ते में अंजनी

पिंक लिपस्टिक के साथ इस पिंक लखनवी कुर्ते में अंजनी बेहद खूबसूरत और एलिगेंट लग रही हैं। इन कुर्ते को आप नवरात्रि या फिर रोजे दोनों ही मौकों पर आराम से स्टाइल कर सकती हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.