When Sonakshi Sinha Stoled The Show: दिवाली पार्टी में सिर्फ रही सोनाक्षी की चर्चा, ये थी वजह!
When Sonakshi Sinha Stoled The Show सोनाक्षी नए स्टाइल और बिल्कुल अलग आउफिट में पहुंचीं। इस एक्ट्रेस ने रैस्पबेरी रंग की साड़ी पहनी थी जो इस दिवाली के लिए बिल्कुल परफेक्ट है।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। When Sonakshi Sinha Stoled The Show: सोनाक्षी सिन्हा सही मायनों में एक भारतीय सुंदरी हैं। इस स्टनर के न सिर्फ भारत में बल्कि विदेशों में भी आपको कई फैन्स मिल जाएंगे। और हों भी क्यों न ये एक्ट्रेस न सिर्फ खूबसूरत हैं बल्कि अपने काम में भी माहिर हैं। सोनाक्षी सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपने फैन्स के लिए तस्वीरें अपडेट करती रहती हैं। हाल ही में इस टैलेंटेड एक्ट्रेस ने एक दिवाली पार्टी में शिरकत करते हुए सबको हैरान कर दिया। इस पार्टी में उनका लुक छाया रहा।
सोनाक्षी यहां नए स्टाइल और बिल्कुल अलग तरह के आउफिट में पहुंचीं। इस 32 साल की एक्ट्रेस ने रैस्पबेरी रंग की साड़ी पहनी थी, जो इस दिवाली के लिए बिल्कुल परफेक्ट है। सोनाक्षी ने अपने फैन्ल के लिए इस फेस्टिव सीज़न के लिए नया और कमाल का फैशन स्टेटमेंट पेश किया। इस स्टनिंग एक्ट्रेस ने रैस्पबेरी पिंक रंग में फ्लोरल प्रिंट में रफल साड़ी पहनी थी। ये डिज़ाइनर अर्पिता मेहता के क्लेक्शन से थी। उन्होंने इसे एक कढ़ाई वाले ब्लाउज़ और हाथ से की गई कढ़ाई वाली बेल्ट के साथ स्टाइल किया था।
सोनाक्षी को सिलेब्रिटी स्टाइलिस्ट मोहित राय ने स्टाइल किया था। इस एक्ट्रेस ने अपना लुक आम्रपाली जूलर्स की चांद बालियों और चंकी बैंग्ल्स के साथ पूरा किया था।
वहीं उनके मेकअप की बात करें तो सोनाक्षी ने विंटेज लुक अपनाते हुए विंग्ड आइलाइनर और न्यूड पिंक लिप्स रखे थे। उन्होंने स्टोन बिंदी भी लगाई थी। सोनाक्षी ने आपको इस दिवाली के लिए सबसे हटके साड़ी का आइडिया दिया है और इससे बेहतर क्या हो सकता है।
जैसा सोनाक्षी ने खुद कहा वह इस साड़ी में सच में 'पिंक पटाखा' लग रही थीं। आपका क्या ख्याल है?