जब इस दुल्हन ने शादी पर किया दिलचस्प एक्सपेरिमेंट, सफेद लहेंगे के साथ मैच किए ऐसे कलीरे!
हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी शादी में सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखे। इसी वजह से वह अपने ग्रैंड दिन के लिए तरह-तरह के कपड़े खरीदती है और अलग दिखने की पूरी कोशिश करती हैं।
नई दिल्ली, जेएनएन। Changing Wedding Trends: शादी हर लड़की के जीवन का अहम हिस्सा होता है, उसकी यही कोशिश होता है कि यह दिन यादगार बने। हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि वह अपनी शादी में सबसे खूबसूरत और आकर्षक दिखे। इसी वजह से वह अपने ग्रैंड दिन के लिए तरह-तरह के कपड़े खरीदती है और अलग दिखने की पूरी कोशिश करती हैं।
अब वो दिन गए जब दुलहनें शादी में सिर्फ लाल रंग का लहंगा ही पहनती थीं। आजकल की लड़कियां शादी के लिए हर रंग के साथ एक्सपेरिमेंट्स कर रही हैं। बीते कुछ साल से शादी के लहंगे में कई नए रंग दिखाई दिए हैं। हाल ही में एक और दुलहन जिसकी हर जगह चर्चा है, वह हैं केशवी। उन्होंने अपनी शादी में सफेद रंग का लहंगा पहना था।
Here’s to love, laughter, and happily ever after. #shemehtakhanna
केशवी का यह लहंगा सोशल मीडिया पर बेहद वायरल हो रहा है। उन्होंने अपनी शादी में लाल की जगह मनीष मल्होत्रा का चमकीला सिल्वर-वाइट रंग का लंहेगा चुना। सिर्फ यही नहीं उन्होंने इस लहंगे के साथ हर चीज़ मैचिंग की पहनी।
केशवी ने जूलरी के साथ-साथ कलीरे भी सफेद रंग के चुने। यहां तक कि चूड़ा भी सफेद रंग का ही पहना। जूलरी के लिए उन्होंने डायमंड और पर्ल की चांद बालियां, नेकलेस और माथापट्टी को स्टाइल किया।
Dear Dad, no matter where I go in life, you’ll always be my number one man. #shemehtakhanna