Move to Jagran APP

Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस पर दिखना है अलग, तो आज़माएं ये 5 मेकअप टिप्स

Republic Day 2021 दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान का जश्न मनाने के अलावा देश भर के लोग टीवी पर गणतंत्र दिवस की परेड का आनंद भी लेते हैं। इसके अलावा आप कई तरह से गणतंत्र दिवस पर अपना जोश व्यक्त कर सकते हैं।

By Ruhee ParvezEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 02:56 PM (IST)Updated: Tue, 26 Jan 2021 08:47 AM (IST)
Republic Day 2021: गणतंत्र दिवस पर दिखना है अलग, तो आज़माएं ये 5 मेकअप टिप्स
गणतंत्र दिवस पर दिखना है अलग, तो आज़माएं ये 5 मेकअप टिप्स (Picture courtesy :instagram)

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Republic Day 2021: देशभर में लोहड़ी और मकरसंक्रांति के शुभ और खुशियों के जश्न के बाद, लोग इस मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाने के लिए तैयारी कर रहे हैं। ये वह दिन है जिसे हर भारतीय गर्व और उत्साह के साथ मनाता है, इस दिन साल 1950 में भारत का संविधान लागू किया गया था।

loksabha election banner

दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और संविधान का जश्न मनाने के अलावा देश भर के लोग टीवी पर गणतंत्र दिवस की परेड का आनंद भी लेते हैं, जिसे रक्षा मंत्रालय नई दिल्ली में आयोजित करता है। इसके अलावा आप कई तरह से गणतंत्र दिवस पर अपना जोश व्यक्त कर सकते हैं। जैसे देसी कपड़े पहनकर या फिर गणतंत्र दिवस से प्रेरित मेकअप करके। अगर आप भी गणतंत्र दिवस पर खास मेकअप ट्राइ करना चाहती हैं, तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ टिप्स। 

आप अपनी आंखों के मेकअप के लिए कई तरह की चीज़ें ट्राई कर सकती हैं। कोजल के साथ आप नारंगी, हरा और सफेद रंग के आइशेडो का उपयोग कर सकती हैं।

1. इन तीनों रंगों को आंखों पर ब्रश की मदद से ब्लंड कर लें और इस तरह तिरंगा आपकी आंखों पर दिखेगा। तीनों रंग बराबर दिखें, ये आसान नहीं है, लेकिन इसके लिए आप लाइनर का भी उपयोग कर सकती हैं।  

2. एक आंख को नारंगी तो दूसरे को हरे रंग के आइशेडो से सजा सकती हैं, साथ ही बिंदी आप सफेद रंग की लगा सकती हैं। ये न सिर्फ सिम्पल लगेगा बल्कि खूबसूरत भी।

 

View this post on Instagram

A post shared by SUNAINA (MUA )💖 (@sunaina_mua)

3. अगर आप सिम्पल लुक चाहती हैं, तो तीनों रंगों को आंखों पर लगाएं और अच्छे से ब्लेंड कर लें। ध्यान रखें कि सारे रंग अच्छी तरह नज़र आएं। काले लिक्विड लाइनर का उपयोग करें और विंग शेप में आइलाइनर लगाएं। इसके साथ आप नीले रंग के काजल का उपयोग कर लुक को ग्लैमरस कर सकती हैं। 

 

View this post on Instagram

A post shared by Get The Look By Seemi (@getthelook1109)

4. अगर आइशैडो का आइडिया आपको मुश्किल लग रहा है, तो तिरंगे को आप विंग्ड आइलाइनर की तरह भी लगा सकते हैं। इसमें समय भी कम लगेगा और लुक भी अच्छा आएगा।

5. आजकल हाइलाइटर मेकअप का अहम हिस्सा बन गया है। आप भी ऑरेंज, सफेद और मिंट रंग के हाइलाइटर को ब्लेंड कर गालों पर लगा सकती हैं। इससे आपके गालों पर हल्का सा तिरंगे का लुक दिखेगा।

(Picture Courtesy: Instagram)


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.