विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बालों को लंबा, घना और शाइनी बनाने के लिए अपनाएं ये कॉफी हैक, हेयर फॉल से भी मिलेगा छुटकारा

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Sat, 25 Jul 2026 08:00 PM (IST)

शैम्पू में कॉफी मिलाकर इस्तेमाल करने से बाल घने और चमकदार बनते हैं। साथ ही हेयर फॉल भी कम होता है।

बालों के लिए वरदान है कॉफी (AI Generated Image)

बालों के लिए वरदान है कॉफी (AI Generated Image)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आजकल लोग बालों की देखभाल के लिए केमिकल प्रॉडक्ट्स की जगह नेचुरल उपायों की ओर तेजी से बढ़ रहे हैं। प्रदूषण, गलत लाइफस्टाइल, स्ट्रेस और हार्ड वाटर की वजह से बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। ऐसे में अगर आप अपने शैम्पू में थोड़ी-सी कॉफी मिलाकर इस्तेमाल करें, तो यह बालों के लिए किसी नेचुरल टॉनिक से कम नहीं है। 

कॉफी में मौजूद कैफीन और एंटीऑक्सीडेंट्स स्कैल्प को एक्टिव करते हैं, ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाते हैं और बालों की ग्रोथ को सपोर्ट करते हैं। यह आसान, सस्ता और घर पर किया जाने वाला उपाय है, जिससे बालों की क्वालिटी में फर्क साफ नजर आता है। तो आइए जानते हैं इनके बारे में।

बालों के लिए कैसे फायदेमंद है कॉफी?

  • बालों की ग्रोथ बढ़ाने में मददगार- कॉफी में मौजूद कैफीन हेयर फॉलिकल्स को एक्टिव करता है, जिससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। इससे बालों की जड़ों तक पोषण पहुंचता है और नए बाल उगने की प्रक्रिया तेज होती है 
  • हेयर फॉल कम करने में असरदार- कमजोर जड़ें बाल झड़ने की सबसे बड़ी वजह होती हैं। कॉफी स्कैल्प को एनर्जी देती है और हेयर रूट्स को मजबूत बनाती है।
  • बालों में नेचुरल शाइन और स्मूदनेस- कॉफी बालों की ऊपरी परत को स्मूद बनाती है, जिससे बाल ज्यादा शाइनी और सॉफ्ट दिखते है।
  • डैंड्रफ और खुजली से राहत- कॉफी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण स्कैल्प की गंदगी, डेड स्किन और बैक्टीरिया को साफ करने में मदद करते हैं। इससे डैंड्रफ और खुजली जैसी प्रॉब्लम्स कम होती है।
  • समय से पहले सफेद बालों की समस्या में- कॉफी में मौजूद नेचुरल पिगमेंट सफेद बालों को धीरे-धीरे डार्क टोन देने में मदद करता है और बालों को ज्यादा यंग लुक देता है।
  • स्कैल्प की डीप क्लीनिंग- कॉफी एक नेचुरल एक्सफोलिएटर की तरह काम करती है। यह स्कैल्प पर जमी ऑयल, प्रोडक्ट बिल्ड-अप और गंदगी को हटाकर पोर्स को साफ करती है, जिससे बालों की ग्रोथ बेहतर होती है।

इस्तेमाल का तरीका 

एक बार बाल धोने के लिए अपने रेगुलर शैम्पू में एक छोटा चम्मच कॉफी पाउडर मिलाएं। इसे अच्छी तरह मिक्स करके गीले बालों और स्कैल्प पर हल्के हाथों से 2-3 मिनट मसाज करें। फिर नॉर्मल पानी से वॉश करें। हफ्ते में 2 बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

ध्यान रखें कि अगर आपकी स्कैल्प सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। बहुत ज्यादा कॉफी का इस्तेमाल बालों को ड्राई बना सकता है।