विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hariyali Teej 2023: ग्रीन के अलावा इन कलर्स के साथ भी आप कर सकती हैं तीज में अपने लुक के साथ एक्सपेरिमेंट

By Priyanka SinghEdited By: Priyanka Singh
Published: Thu, 17 Aug 2023 12:21 PM (IST)

Hariyali Teej 2023 सावन माह में हरे रंग का बहुत महत्व होता है। इस माह में महिलाएं खासतौर से हरे ...और पढ़ें

Hariyali Teej 2023: तीज में मौके पर हरे रंग के अलाव इन कलर्स को भी कर सकती हैं ट्राई
Hariyali Teej 2023: तीज में मौके पर हरे रंग के अलाव इन कलर्स को भी कर सकती हैं ट्राई

HighLights

  1. हरियाली तीज पर हरे रंग से अलग इन रंगों को करें टाई
  2. ऑरेंज, येलो, पिंक, पर्पल कलर की साड़ियां इस मौके के लिए हैं बेस्ट

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Hariyali Teej 2023: तीज के मौके पर हर महिला की कोशिश होती है सबसे अलग और खूबसूरत दिखने की, लेकिन जैसा ही सावन के महीने में इस तीज को मनाया जाता है और हरे रंग का इसमें बहुत खास महत्व होता है जिस वजह से ज्यादातर महिलाएं हरे रंग की साड़ियां ही पहनना पसंद करती हैं। ऐसे में आपको सबसे अलग नजर आने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ सकती है, तो अगर आप कम मेहनत के साथ सबसे खूबसूरत और जुदा नजर आना चाहती है, तो इन रंगों के साथ करें एक्सपेरिमेंट।  

पर्पल साड़ी

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Reddy (@shilpareddy.official)

तीज के मौके पर अगर आप अपनी बाकी सहेलियों से अलग नजर आना चाहती हैं, तो हरे रंग की जगह पर्पल कलर चुनें। पर्पल के कई सारे शेड्स आते हैं, तो जो आपको पसंद हो वो शेड चुनें। इस कलर की साड़ी पहनने वाली हैं, तो उसे मैचिंग या कॉन्ट्रास्ट ब्लाउज़ के साथ टीमअप करें और रेडी हो जाएं हर किसी की अटेंशन पाने के लिए। 

ऑरेंज साड़ी

View this post on Instagram

A post shared by Raveena Tandon (@officialraveenatandon)

शुभ मौकों के लिए नारंगी रंग भी बेहतरीन कलर होता है। इसमें भी लाइट और डार्क कलर तरह के शेड्स आते हैं और सबसे अच्छी बात कि ये कलर लगभग हर एक स्किन टोन पर जंचता है, तो सोचना क्या इस बार ऑरेंज रंग की साड़ी में दिखाएं अपना जलवा। 

पिंक

View this post on Instagram

A post shared by Karisma Kapoor (@therealkarismakapoor)

ज्यादातर महिलाओं का फेवरेट कलर होता है पिंक। शेड की बात करें तो इतनी वैराइटी है जो आपको कनफ्यूज़ कर सकती है। मौका है तीज का, तो बेहतर होगा आप इसका डार्क शेड ही चुनें। फुशिया, मजेंटा फेस्टिवल के हिसाब से बेस्ट होते हैं।  

रेड

View this post on Instagram

A post shared by Madhuri Dixit (@madhuridixitnene)

जब कोई कलर न समझ आएं, तो बिना सेकेंड थॉट आप लाल रंग चुनें। शिफॉन, जॉर्जेट, सिल्क, जामदानी हर तरह के साड़ी में लाल रंग आपकी खूबसूरती निखारने का काम करता है। बात जब मांगलिक कार्यों की हो, तो ये कलर हमेशा ही पहली च्वॉइस होती है। 

ब्लू साड़ी

View this post on Instagram

A post shared by Shilpa Shetty Kundra (@theshilpashetty)

ब्लू कलर में शेड्स की बहुत ज्यादा वैराइटी होती है। जहां डार्क ब्लू शुभ मौकों पर पहनना अवॉयड किया जाता है। वहीं इसके दूसरे शेड्स जैसे- फिरोजी को आप तीज-त्योहार के मौके पर पहन सकती हैं।

इनके अलावा पीला, गोल्डेन भी है इस मौके के लिए शानदार कलर्स। तो ये सारे ही कलर्स ऐसे हैं, जो आपकी खूबसूरती को निखारने और दूसरों से हटकर दिखाने के लिए हैं बेस्ट।