विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Blouse Designs: ब्लाउज के ये डिजाइंस आपको देंगे ट्रेंडी लुक, किसी एक्ट्रेस से कम नहीं लगेंगी आप

By Jagran NewsEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Sun, 06 Aug 2023 07:30 AM (IST)Updated: Sun, 06 Aug 2023 08:25 AM (IST)

Blouse Designs लहंग हो या साड़ी इन ट्रेडिशनल वियर की खूबसूरती स्टाइलिश ब्लाउज से बढ़ जाती है। इन स्टाइलिश ब्लाउज ...और पढ़ें

Blouse Designs: स्टाइलिश नजर आने के लिए ट्राई करें ये ब्लाउज डिजाइंस
Blouse Designs: स्टाइलिश नजर आने के लिए ट्राई करें ये ब्लाउज डिजाइंस

HighLights

  1. आपके लिए कुछ ट्रेन्डी और बेस्ट ब्लाउज के बैक डिजाइन लेकर आए हैं।
  2. डबल डोरी लहंगे और साड़ी दोनों के साथ बहुत ही खूबसूरत लगता है।
  3. हॉल्टर नेक ब्लाउज में आप बैक को बैकलेस रखें, यह बहुत ही एट्रैक्टिव लगेगा।

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Stylish Blouse Designs: हर लड़की ट्रेडिशनल वियर में सबसे खूबसूरत दिखना चाहती है। चाहे वह साड़ी हो लहंगा, हम खरीद तो लेते हैं, लेकिन फिर इसके ब्लाउज के बैक डिजाइन को लेकर बहुत ही कन्फ्यूजन हो जाता है। इंटरनेट पर कई तरह के ब्लाउज के बैक डिजाइन देखने को मिल जाते हैं, लेकिन फिर कौन सा डिजाइन अच्छा लगेगा, इस बात की कन्फ्यूजन हो जाती है। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ट्रेन्डी और बेस्ट ब्लाउज के बैक डिजाइन लेकर आए हैं। जिससे आप अपनी ब्यूटीफुल बैक फ्लॉन्ट कर सकती हैं।

डबल डोरी

ब्लाउज में आप डबल डोरी बनवा सकती हैं। ये लहंगे और साड़ी दोनों के साथ बहुत ही खूबसूरत लगता है। डबल डोरी में आप अपने लहंगे या साड़ी से मौचिंग टेसल्स भी टांग सकती हैं, ये आपकी साड़ी या लहंगे को बहुत की स्टाइलिश लुक देगा।

हॉल्टर नेक एंड बैकलेस ब्लाउज

हॉल्टर नेक ब्लाउज देखने में बहुत एलिगेंट लगता है। इसके साथ एक सिंपल साड़ी भी बहुत खूबसूरत लगती है। हॉल्टर नेक ब्लाउज में आप बैक को बैकलेस रखें, यह बहुत ही एट्रैक्टिव लगेगा।

पोटली बटन डिजाइन

पोटली बटन डिजाइन बहुत ही सुंदर दिखता है। इसे आप किसी चंदेरी साड़ी या सिंपल कॉटन साड़ी के साथ भी बनवा सकते हैं। इसके साथ ही लहंगे के ब्लाउज के लिए भी इस डिजाइन को सेलेक्ट कर सकते हैं।

मल्टीपल कट-आउट बेक डिजाइन

किसी भी साड़ी के लुक को और खूबसूरत बनाने के लिए मल्टीपल कट-आउट बैक डिजाइन बनवा सकते हैं। इसके साथ आप फ्रिल वाले ¾ स्लीव्स भी बनवा सकते हैं।

डीप नेक डिजाइन

अगर कुछ नहीं पसंद आ रहा है, तो सबसे बेहतर है कि आप डीप नेक डिजाइन बनवा लें। यह देखने में स्टाइलिश होता है और अपको अपनी बैक भी फ्लॉन्ट करने का मौका मिल जाता है।

ऑफ शोल्डर ब्लाउज

ऑफ शोल्डर ब्लाउज को कैरी करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। हालांकि देखने में बहुत हॉट लगता है। अगर आप कुछ ग्लैमरस पहनने की चाहत रखते हैं, तो इसे जरूर ट्राई करें।

Pic Credit: Instagram