विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

फ्रिजीनेस दूर करने के लिए लगाएं दही से बने 5 हेयर मास्क, बालों में आएगी नेचुरल चमक

Published: Thu, 01 May 2025 05:19 PM (IST)

बालों की फ्रिजीनेस से छुटकारा पाने के लिए दही से बने हेयर मास्क सबसे बेस्ट हैं। इन मास्क से बाल ...और पढ़ें

फ्रिज-फ्री बालों के लिए लगाएं दही के हेयर मास्क (Picture Courtesy: Freepik)
फ्रिज-फ्री बालों के लिए लगाएं दही के हेयर मास्क (Picture Courtesy: Freepik)

HighLights

  1. दही के इस्तेमाल से बाल स्मूद बनते हैं
  2. लैक्टिक एसिड स्कैल्प को भी क्लीन करता है
  3. दही के हेयर मास्क बालों को नेचुरल चमक भी देते हैं

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। चमकदार, मुलायम और मजबूत बाल पाने के लिए केमिकल वाले प्रोडक्ट्स की जगह नेचुरल इंग्रेडिएंट्स का इस्तेमाल करना एक बेहतर ऑप्शन है। दही (DIY Curd Hair Masks) एक ऐसी ही चीज है, जो बालों की सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

दही में मौजूद प्रोटीन, लैक्टिक एसिड, विटामिन्स और मिनरल्स बालों को डैमेज होने से बचाते हैं, रूसी दूर करते हैं और बालों को सॉफ्ट व शाइनी बनाते हैं। आइए जानते हैं दही से बनने वाले 5 हेयर मास्क (Curd Hair Masks for Shiny Hair) के बारे में, जो बालों को स्मूद बनाने में मदद करते हैं।

दही और शहद का हेयर मास्क

फायदे-

  • बालों को डीप कंडीशनिंग देता है।
  • ड्राईनेस और फ्रिजीनेस कम करता है।
  • बालों में नमी बनाए रखता है।

सामग्री-

  • 2 चम्मच दही
  • 1 चम्मच शहद

बनाने की विधि-

दही और शहद को मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को बालों की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाएं। 30 मिनट तक रखने के बाद हल्के शैम्पू से धो लें।

यह भी पढ़ें: गर्मियों में बालों की चिप-चिप दूर करने के लिए मुल्तानी मिट्टी है बेस्ट, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

दही और एलोवेरा हेयर मास्क

फायदे-

सामग्री-

  • 3 चम्मच दही
  • 2 चम्मच एलोवेरा जेल

बनाने की विधि-

दही और एलोवेरा जेल को मिलाकर बालों पर लगाएं। 45 मिनट बाद धो लें। हफ्ते में 2 बार इस्तेमाल करने से बालों की ग्रोथ बेहतर होगी।

दही और नींबू का हेयर मास्क

फायदे-

  • स्कैल्प की गंदगी साफ करता है।
  • डैंड्रफ और खुजली से राहत देता है।
  • बालों को नेचुरल चमक देता है।

सामग्री-

  • 4 चम्मच दही
  • 1 चम्मच नींबू का रस

बनाने की विधि-

दही में नींबू का रस मिलाकर स्कैल्प पर अच्छी तरह लगाएं। 20 मिनट बाद धो लें। इस मास्क को सप्ताह में एक बार जरूर लगाएं।

दही और अंडे का हेयर मास्क

फायदे-

सामग्री-

  • 2 चम्मच दही
  • 1 अंडा

बनाने की विधि-

अंडे को फेंटकर दही में मिलाएं और बालों पर लगाएं। 30-40 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें।

दही और ऑलिव ऑयल हेयर मास्क

फायदे-

  • बालों को डीप नॉरिशमेंट देता है।
  • स्प्लिट एंड्स कम करता है।
  • बालों की चमक बढ़ाता है।

सामग्री-

  • 3 चम्मच दही
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल

बनाने की विधि-

दही और ऑलिव ऑयल को मिलाकर बालों पर लगाएं। 1 घंटे बाद शैम्पू से धो लें।

यह भी पढ़ें: Hair Mask या Conditioner? जरूरत के हिसाब से चुनें बालों के लिए सही प्रोडक्ट, यहां समझें दोनों का अंतर