विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बालों का झड़ना रोकना है और चाहिए दोगुनी ग्रोथ? आज ही अपने रूटीन में शामिल करें ये नेचुरल टिप्स

By Meenakshi NaiduEdited By: Swati Sharma
Published: Tue, 26 May 2026 07:00 AM (IST)

प्रदूषण, स्ट्रेस और खराब खान-पान बालों को नुकसान पहुंचाते हैं। अगर आप भी अपने बालों की ग्रोथ बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

कैसे बढ़ाएं बालों की ग्रोथ? (Picture Courtesy: Freepik)

कैसे बढ़ाएं बालों की ग्रोथ? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी की चाहत होती है कि उसके बाल घने, मजबूत और लंबे हों, लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी, पॉल्यूशन, अनहेल्दी फूड्स का सेवन और स्ट्रेस के कारण बालों का झड़ना और उनकी ग्रोथ रुक जाना आम प्रॉब्लम बन गई है। 

ऐसे में जरूरी है कि हम अपने हेयर केयर रूटीन में कुछ बेहतरीन और नेचुरल ट्रीटमेंट को शामिल करें, जो बालों की जड़ों को पोषण दें और उनकी ग्रोथ को तेज करें। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में, जिन्हें अपनाकर आप बालों का अच्छे से विकास कर सकते हैं।

बालों की ग्रोथ के लिए टिप्स

  • खान-पान का संतुलन बनाएं- बालों की मजबूती और ग्रोथ के लिए सबसे पहला कदम है सही डाइट। अपनी डाइट में प्रोटीन, आयरन, जिंक, ओमेगा-3 फैटी एसिड और विटामिन-ए,सी, ई को शामिल करें। अंडा, दाल, मछली, पालक, गाजर और ड्राई फ्रूट्स बालों को पोषण देकर उन्हें अंदर से मजबूत बनाते हैं।
  • नियमित तेल मालिश करें- बालों की जड़ों में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए हफ्ते में कम से कम दो बार तेल मालिश करें। इसके लिए नारियल तेल, आंवला तेल, कैस्टर ऑयल और बादाम तेल बेहतरीन माने जाते हैं। हल्के गुनगुने तेल से स्कैल्प में मसाज करने से बालों की ग्रोथ बढ़ती है।
Hair Growth Tips (1)
(Picture Courtesy: Freepik
  • तनाव से दूरी बनाएं- ज्यादा तनाव लेने से हार्मोनल इंबैलेंस हो सकता है, जिससे बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में योग, मेडिटेशन और पूरी नींद तनाव को कम करते हैं और बालों की हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। इसलिए इनकी नियमित प्रैक्टिस करें।
  • हानिकारक केमिकल से बचें- ज्यादा हेयर कलर, हीटिंग टूल्स और केमिकल ट्रीटमेंट्स बालों को कमजोर बनाते हैं। इसलिए इनके इस्तेमाल को सीमित करें और नेचुरल प्रॉडक्ट्स को चुनें।
  • बालों की सही धुलाई और देखभाल- हफ्ते में 2-3 बार किसी माइल्ड शैंपू से बालों को वॉश करें। बाल धोने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। टॉवेल से बालों को जोर से रगड़ने के बजाय हल्के हाथ से सुखाएं।
  • हर्बल उपचार अपनाएं- मेथी के बीज का पेस्ट, एलोवेरा जेल, प्याज का रस और भृंगराज बालों की ग्रोथ के लिए कारगर होते हैं। ये प्राकृतिक उपचार बालों की जड़ों को मजबूत करके नए बाल उगने में मदद करते हैं।
  • भरपूर मात्रा में पानी पिएं- स्कैल्प को हाइड्रेटेड रखने और टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए दिनभर में भरपूर मात्रा में पानी पिएं।
  • हेयर मास्क का इस्तेमाल करें- हफ्ते में एक बार घर पर बने हेयर मास्क जरूर लगाएं, जैसे कि दही और शहद का मास्क, एवोकाडो और ऑलिव ऑयल मास्क बालों को डीप नरिशमेंट देते हैं।

बालों की अच्छी ग्रोथ केवल बाहर से देखभाल करने से नहीं, बल्कि अंदर से पोषण देने से भी होता है। ये प्राकृतिक उपाय अपनाकर आप अपने बालों को मजबूत, शाइनी और लंबा बना सकते हैं।