इंडो-पाक Lesbian Couple ने धूमधड़ाके से की शादी, देखें इनकी शादी की खूबसूरत तस्वीरें
बियांका माइली एक कोलंबियन-इंडियन हैं और उनकी मुलाकात पाकिस्तान की रहने वालीं सायमा से अमेरिका में हुई थी। कुछ समय साथ बिताने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Regal Lesbian Wedding: एक भारत और पाकिस्तानी लेस्बियन कपल बियांका और सायमा कैलिफ़ोर्निया में शादी के बंधन में बंध गए। उनकी शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी लेकिन शादी की तस्वीरें कुछ समय से काफी वायरल हो रही हैं। बियांका माइली, एक कोलंबियन-इंडियन क्रिस्चिन की मुलाकात पाकिस्तान की रहने वालीं सायमा से अमेरिका के एक इवेंट के दौरान हुई थी। कुछ समय साथ बिताने के बाद इन दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया।
हमें इंस्टाग्राम पर इनकी शादी की कुछ तस्वीरें मिलीं जिनमें ये दोनों किसी रॉयल जोड़े से कम नहीं लग रहे। इनकी शादी की तस्वीरें इसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।
Life is sweeter with you. 4.20.19 💍 Photos by @sennaahmad Outfits by @bhkazimov
बियांका और सायमा की शादी में उनकी अलग-अलग संस्कृति का मेल देखने को मिला। बियांका बेहद खूबसूरत दुल्हन लग रही थीं। उन्होंने शादी के लिए आइवरी रंग की कढ़ाई से भरी साड़ी चुनी, जिसमें हल्का सा फ्लोरल टच भी दिखा। उन्होंने अपना लुक आकर्षक मोती के नेकलेस, एक अंगूठी, मांग टीका, सोने और मोती के कड़ों के साथ किया था। यह खूबसूरत अटायर दक्षिण एशियाई फैशन डिज़ाइनर बिलाल हुसैन काज़ीमोव का क्रिएशन था।
वहीं, सायमा काले रंग की शेरवानी में बेहद आकर्षक लग रही थीं। शेरवानी में गोल्ड और कलरफुल कढ़ाई की गई थी। यह शेरवानी भी डिज़ाइनर बिलाल हुसैन काज़ीमोव ने ही डिज़ाइन की थी। इसके साथ सायमा ने मैचिंग स्टोल और एक मोती की माला पहनी थी। अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने काले रंग के एवियेटर ग्लासेस भी पहने थे।
Picture Courtesy: Instagram