फेस शेविंग से पहले हर महिला को पता होनी चाहिए ये बातें, वरना पिंपल्स और कट्स बिगाड़ देंगे आपका लुक
महिलाओं का चेहरे पर शेविंग करना कितना सही, यह रेजर के इस्तेमाल करने के तरीके पर निर्भर करता है।

चेहरे पर रेजर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान (Image Source: AI Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। महिलाएं अपने स्किन केयर में अक्सर चेहरे के अनचाहे बालों को हटाने के लिए रेजर इस्तेमाल करती हैं, लेकिन यहां सवाल यह है कि क्या आपका तरीका सुरक्षित है? अगर नहीं तो किन तरीकों से इसे सुरक्षित बनाया जा सकता है? आइए ऐसे ही कुछ सवालों के सही जवाब जानते हैं।
महिलाओं का चेहरे पर रेजर इस्तेमाल करना कितना सेफ?
महिलाओं को चेहरे पर रेजर इस्तेमाल करने से पहले अपने स्किन टाइप के बारे में पता होना चाहिए। अगर आपको एक्जिमा, सोरायसिस या मुंहासे जैसी समस्याएं हैं तो फेस शेविंग से जलन और खुजली बढ़ सकती है। गंभीर स्थिति में यह स्किन इन्फेक्शन का भी कारण बन सकता है।
वहीं, रूखी त्वचा में भी रेजर नुकसानदायक साबित हो सकता है। शेविंग में जरूरी बातों का ध्यान न रखे जाने पर त्वचा पर पपड़ी जमने और रूखेपन की शिकायत हो सकती है।
चेहरे पर रेजर इस्तेमाल करते समय इन बातों का रखें ध्यान
चेहरे पर रेजर लगाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान :
क्लीन रेजर
चेहरे की स्किन बहुत सेंसीटिव होती है, ऐसे में फेस पर इस्तेमाल होने वाला रेजर एकदम क्लीन होना चाहिए और उसे शरीर के किसी दूसरे हिस्से पर भी उपयोग नहीं करना चाहिए। गंदे या पुराने रेजर से स्किन इन्फेक्शन का खतरा ज्यादा रहता है।
सबसे पहले मॉइश्चराइज
जब भी रेजर का इस्तेमाल करने जाएं तो उससे पहले चेहरे को जेन्टल फेस वॉश से धोएं। उसके बाद मॉइश्चराइज करें और संभव हो तो शेविंग जेल भी लगाएं। आप चाहे तो एलोवेरा जेल या कोई फेशियल ऑयल भी लगा सकती हैं।
हाथ का कम प्रेशर
रेजर चलाते समय त्वचा पर हाथ से ज्यादा प्रेशर देने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से त्वचा पर कट लगने का जोखिम ज्यादा रहता है।
सही डाइरेक्शन
रेजर का इस्तेमाल करते समय उसकी डाइरेक्शन का ध्यान रखें। हमेशा बालों के उगने की दिशा में ही इसे चलाएं, इसके उल्टी दिशा में इनग्रोन हेयर की आशंका ज्यादा रहती है।
शेविंग के बाद रिचुअल
शेविंग के बाद अक्सर त्वचा ज्यादा खुरदुरी हो जाती है, इससे बचने के लिए सबसे पहले गुलाब जल अप्लाई करें। फिर एलोवेरा जेल या नारियल तेल की उपलब्धता के हिसाब से इसे लगाएं। यहां जान लेने वाली बात यह है कि महिलाओं के लिए चेहरे पर रेजर इस्तेमाल करना सुरक्षित है, बस इसे सही तरीके से किया जाना चाहिए।
यह भी पढ़ें- 50 की उम्र में भी दिखेंगे 30 के, रोजाना चेहरे पर लगाएं ये देसी क्रीम और रखें बुढ़ापे को कोसों दूर
यह भी पढ़ें- डेट हो या कैजुअल हैंगआउट… जन्नत जुबैर के इस खूबसूरत 'येलो ड्रेस' लुक से लें स्टाइलिंग टिप्स
Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
