विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

डेट हो या कैजुअल हैंगआउट… जन्नत जुबैर के इस खूबसूरत 'येलो ड्रेस' लुक से लें स्टाइलिंग टिप्स

Published: Thu, 03 Sep 2026 07:00 PM (IST)

जन्नत जुबैर के पीले हॉल्टर नेक ड्रेस लुक डे हैंगआउट्स के लिए परफेक्ट है। बहुत आसान तरीके से ये लुक रीक्रिएट कर सकते हैं।

जन्नत जुबैर का येलो ड्रेस लुक (Picture Courtesy: Instagram)

जन्नत जुबैर का येलो ड्रेस लुक (Picture Courtesy: Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सोशल मीडिया सेंसेशन और टीवी एक्ट्रेस जन्नत जुबैर अपने कमाल के फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं। एथनिक वियर हो या वेस्टर्न, जन्नत हर आउटफिट को बेहद खूबसूरती के साथ कैरी करती हैं। इसलिए अगर आप भी अपने स्टाइल को निखारना चाहती हैं, तो इनसे टिप्स ले सकती हैं। 

इनका एक कैजुअल लुक लोगों को काफी पसंद आया था, जिसे आप डे हैंगआउट्स के लिए स्टाइल कर सकती हैं। आइए डिकोड करें जन्नत का ये लुक और कैसे आप इसे स्टाइल कर सकती हैं। 

समरी और वाइब्रेंट आउटफिट

जन्नत ने इस लुक के लिए एंकल-लेंथ येलो हॉल्टर नेक ड्रेस चुनी। इस ड्रेस की खासियत थी कि ये टॉरसो से पूरी तरह फिटेड थी और नीचे से फ्लोई लुक दे रही थी। साथ ही, ड्रेस का कलर इतना प्यारा था कि जन्नत इसमें बहुत फ्रेश और ग्लोइंग लग रही थीं। आप भी अपने लिए इस डिजाइन की कोई ड्रेस पसंद कर सकती हैं। ऊपर से फिटेड होने की वजह से इस ड्रेस में बॉडी शेप काफी निखरकर आ रहा था। 

jannat

(Picture Courtesy: Instagram)

हेयरस्टाइल से परफेक्ट बैलेंस्ड लुक

इस लुक के लिए जन्नत ने हाफ-अपडू हेयरस्टाइल चुना। उन्होंने अपने बालों को आगे की तरह से बिल्कुल स्लीक रखा और आधे बालों को एक बन की तरह बांधा। पीछे के बालों को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला छोड़ दिया। आगे से स्लीक स्टाइलिंग की वजह से जन्नत के चेहरे के फीचर्स काफी निखरकर आ रहे थे, वहीं वेवी बाल रिलैक्सड वाइब्स दे रहे थे। 

मिनिमल एक्सेसरीज के साथ एलीगेंस

इस पूरे लुक के लिए जन्नत ने एक्सेसरीज बिल्कुल मिनिमल रखी थी। अपनी येलो ड्रेस के साथ उन्होंने छोटे गोल्डन स्टड्स पहनें और हाथों में सिंपल रिंग्स पहनी। जूलरी का ये कॉम्बिनेशन उनके पूरे लुक को और भी बेहतर बना रहा था। 

फ्रेश और सटल मेकअप

इस लुक के लिए जन्नत ने अपना मेकअप काफी नेचुरल और फ्रेश रखा था। गालों पर उन्होंने सॉफ्ट पिंक ब्लश का इस्तेमाल किया, जो चेहरे को नेचुरल ग्लो दे रहा था। होंठों के लिए उन्होंने न्यूड ब्राउन लिपस्टिक का इस्तेमाल किया, जो दिन के समय के लिए एकदम परफेक्ट है।  

आई मेकअप में ड्रामैटिक टच

जन्नत ने अपनी आंखों पर फोकस बढ़ाने के लिए थोड़ा ड्रामैटिक टच दिया। उन्होंने ब्राउन आईशैडो का इस्तेमला किया और आईलाइनर से परफेक्ट कैट-आई लुक बनाया। कैट आई लुक से उनकी आंखें काफी तीखी और अट्रैक्टिव लग रही थी।

क्यूट और एलिगेंट फुटवियर

अपने लुक को कम्प्लीट करने के लिए जन्नत ने ब्लैक हील्स पहनी, जिसके साइड में क्यूट बो बना हुआ था। ब्लैक हील्स उनकी येलो ड्रेस के साथ बहुत खूबसूरत कॉन्ट्रास्ट पैदा कर रहे थे।