विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न बहुत सारा मेकअप, न अनकंफर्टेबल कपड़े! रोजमर्रा के लिए परफेक्ट है श्रद्धा कपूर का ये कैजुअल लुक

Published: Tue, 01 Sep 2026 07:00 PM (IST)

श्रद्धा कपूर का कैजुअल लुक रोजमर्रा के लिए आरामदायक और स्टाइलिश है। ब्लैक टैंक टॉप, ऑफ-व्हाइट लिनेन पैंट्स, सिंपल हेयर और नो-मेकअप लुक से आप भी खूबसूरत दिखेंगी।

श्रद्धा कपूर से लें स्टाइलिंग टिप्स (Picture Courtesy: Instagram)

श्रद्धा कपूर से लें स्टाइलिंग टिप्स (Picture Courtesy: Instagram)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपने लुक्स से भी फैंस का दिल जीतना जानती हैं। अपने ग्लैमर्स अंदाज के साथ-साथ ये अपने साधारण लुक्स में भी काफी खूबसूरत लगती हैं और फैंस को इनकी ये सादगी भी खूब पसंद आती है। 

अगर आप भी अपने डेली लुक के लिए कुछ फैशन टिप्स लेना चाहती हैं, तो श्रद्धा कपूर के लुक्स से इंस्पीरेशन ले सकती हैं। इनका एक कैजुअल लुक काफी आरामदायक है और स्टाइलिश भी। आइए जानें कैसे आप कम्फर्ट से समझौता किए बिना कैसे श्रद्धा कपूर की तरह खूबसूरत और स्टाइलिश दिख सकती हैं। 

क्लासिक कलर कॉम्बिनेशन

श्रद्धा कपूर ने अपने इस कैजुअल लुक के लिए ब्लैक टैंक टॉप और ऑफ व्हाइट लिनेन पैंट्स का कॉम्बिनेशन चुना। ब्लैक एंड ऑफ-व्हाइट का कलर कॉम्बिनेशन देखने में काफी अच्छा लगता है और ये एवरग्रीन है। इसे आप कभी भी पहन सकती हैं। 

साथ ही, लिनेन फैब्रिक ऐसे गर्मी और उमस वाले मौसम में काफी आरामदायक होता है। वहीं, टैंक टॉप कैजुअल लुक के लिए काफी अच्छा ऑप्शन है।  

एफर्टलेस हेयरस्टाइल

इस आउटफिट के साथ श्रद्धा ने अपने बालों को मिडिल पार्टिशन के साथ खुला रखा था। क्योंकि आउटफिट इतना सिंपल है, इसलिए बालों को बहुत हैवी स्टाइलिंग की जरूरत नहीं होती। बालों को सिंपल और नेचुरल रखने से आपका लुक और भी ज्यादा रिलैक्स और शीक वाइब्स देगा।  

फ्रेश नो-मेकअप मेकअप लुक

हालांकि, श्रद्धा कपूर अपनी तस्वीरों में बिल्कुल मेक-फ्री चेहरे के साथ नजर आईं, लेकिन आप चाहें, तो हल्का मेकअप कर सकती हैं। नो-मेकअप लुक काफी नेचुरल लगता है और इससे आपका कॉन्फिडेंस भी बूस्ट होगा। साथ ही, ऐसा भी नहीं लगेगा कि आपने बहुत ज्यादा मेकअप किया है। 

चेहरे पर स्किन टिंट या बीबी क्रीम लगा सकती हैं। इससे चेहरा ईवन टोन लगेगा और बहुत हैवी भी महसूस नहीं होगा। गालों पर थोड़ा पीच या पिंक क्रीम ब्लश लगाए, ताकि गाल नेचुरली गुलाबी नजर आएं। होंठों पर न्यूड या हल्का गुलाबी लिप ग्लॉस या लिप टिंट लगा सकती हैं। इससे होंठ हाइड्रेटेड रहेंगे और खूबसूरत दिखेंगे। पलकों को नेचुरली लंबा दिखाने के लिए मस्कारा की एक सिंगल कोटिंग लगाएं। इससे आपकी आंखें नेचुरली काफी खूबसूरत दिखेंगी।