इस गर्मी महिलाओं के लिए कुर्तों के ये पैर्टन हैं ट्रेंडिंग
एथनिक वियर में कुर्तों और कुर्तियों को मिले कंटेंप्रेरी ट्विस्ट की वजह से यह ट्रेडिशनल आउटफिट्स प्रिफर करने वाली विमेन और गर्ल्स पसंदीदा ड्रेस बन गयी है। आज हम बता रहे हैं इनके कुछ ऐसे पैटर्न के बारे में जो वर्किंग विमेन के लिए बिलकुल परफेक्ट रहेंगे।
लेयर्ड कुर्ते
लेयर्स इस वक्त का करेंट ट्रेंड है। हर ब्रांड ने इस सीजन में लेयर्ड कुर्ते लॉन्च किए हैं। इन कुर्तों का यूनीक पैटर्न ही इन्हें स्पेशल बनाता है। ये कुर्ते एक नहीं बल्कि दो पार्टस में होते हैं। हो सकता है कि दोनों में प्रिंट्स हों या सिर्फ अपर पार्ट में प्रिंट होगा। साथ ही अपर पार्ट में साइड स्लिट्स भी काफी हाई होती हैं या ये लूप्स से कनेक्टेड होते है। इनका दूसरा पैटर्न है, केप पैटर्न जहां अपर कुर्ता एक केप की तरह या लॉन्ग श्रग की तरह होता है।
प्लेन कुर्ते
सॉलिड यानि प्लेन कुर्ते एक सेफ और एवरग्रीन ऑप्शन होते हैं और इस बार भी मार्केट में आपको इनकी भरमार दिख जाएगी। इन्हें प्रिंटेड प्लाजो, प्रिंटेड लेगिंग्स, सिगरेट पैंट्स, क्रॉप्ड पैंट्स या कलेटोज के साथ पेयर किया जा सकता है। ऑफिस वियर के लिए ये एकदम परफेक्ट च्वॉइस होंगे।
रंगबिरंगे कुर्ते और कुर्तियां
क्योंकि सीजन गर्मी का है इसलिए व्हाइट, ऑफ व्हाइट तो बेसिकली इन हैं ही, लेकिन इसके अलावा ऑरेंज और ऑरेंज के लाइट शेड्स जैसे पीच एंड कोरल सबसे ज्यादा ट्रेंड में हैं। इसके अलावा यलो, मस्टर्ड, इंडिगो ब्लू, टील, सी ग्रीन जैसे कलर्स भी बेहद पॉपुलर हो रहे हैं। बोल्ड कलर्स ट्राई करने हों तो रेड, फूशिया और रॉयल ब्लू कलर्स को ट्राई किया जा सकता है।
चेक की बहार
प्रिंट्स की बात की जाए तो फ्लोरल प्रिंट्स तो गर्मियों में टॉप ट्रेंड होते हैं लेकिन इसके साथ इस बार चेक्स एंड स्टोरी प्रिंट्स भी फैशन में हैं। चेक्स में आपको बड़े, छोटे और डायग्नल चेक्स मिलेंगे। इंटरेस्टिंग बात ये है कि ये चेक्स फ्लोरल प्रिंट्स के साथ कॉम्बिनेशन में भी हो सकते हैं। कुछ पैटर्न में आपको बर्डस, ट्रीज जैसी प्रिंट स्टोरीज भी मिल जाएंगी।
कैसे हों गले
नेक पैटर्न की बात करें तो बैंड कॉलर नेक इस वक्त सबसे ज्यादा ट्रेंड में है। फिर वो चाहे फॉर्मल वियर कुर्ता हो या फिर इनफॉर्मल। इसके अलावा कुर्तों की लेंथ लॉन्ग रहेगी। इनफैक्ट कुछ पैर्टंस में आपको एंकल लेंथ कुर्ते तक मिलेंगे जो कि ट्रेंड में हैं। इसके साथ ही एसिमेट्रिकल और हाई-लो हेम लाइंस भी ट्रेंड में हैं।