विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Strawberry Face Pack: खूबसूरती का खजाना है स्ट्रॉबेरी, जानिए इससे फेस पैक बनाने का तरीका

By Saloni UpadhyayEdited By: Saloni Upadhyay
Published: Tue, 25 Apr 2023 10:51 PM (IST)

Strawberry Face Pack स्ट्रॉबेरी का फेस पैक स्किन को अंदर से पोषण देती है। इसमें ऐसे तत्व मौजूद होते हैं ...और पढ़ें

Strawberry Face Pack: स्ट्रॉबेरी फेस पैक से पाएं निखरी त्वचा
Strawberry Face Pack: स्ट्रॉबेरी फेस पैक से पाएं निखरी त्वचा

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Strawberry Face Pack: स्ट्रॉबेरी बेहद रसीला फल होता है। यह स्वाद में हल्का मीठा और हल्का खट्टा होने के साथ देखने में भी काफी आकर्षक होता है।स्ट्रॉबेरी पोषक तत्वों का खजाना है। इसमें कैल्शियम, फॉस्फोरस, पोटैशियम, फॉलिक एसिड जैसे तत्व पाए जाते हैं। यह सेहत के साथ स्किन के लिए काफी फायदेमंद होता है। आप इसके इस्तेमाल से आसानी से त्वचा को निखार सकती हैं। स्ट्रॉबेरी का कई तरीकों से फेस पैक बना सकती हैं, जिन्हें चेहरे पर अप्लाई कर खूबसूरती बढ़ा सकती हैं। तो आइए जानें, स्ट्रॉबेरी से फेस पैक कैसे बनाएं।

स्ट्रॉबेरी और नींबू का फेस पैक 

अगर आप टैनिंग और पिगमेंटेशन से परेशान हैं, तो यह फेस पैक आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक कटोरी में एक-दो स्ट्रॉबेरी को मैश करें, इसमें एक बड़ा चम्मच नींबू का रस मिलाएं। इसे पूरे चेहरे पर लगाएं। करीब 15 मिनट बाद पानी से धो लें।

स्ट्रॉबेरी और चॉकलेट का मास्क

इस फेस पैक को बनाने के लिए एक बाउल में स्ट्रॉबेरी, एक चम्मच कोको पाउडर और शहद डालें। अब इसे अच्छी तरह मैश कर लें। अब इस पैक को चेहरे पर लगाएं। लगभग 15-20 मिनट के बाद साफ पानी से चेहरा धो लें। इस फेस पैक के इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लोइंग हो सकती है।

स्ट्रॉबेरी और शहद का पैक

शहद में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है। इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले स्ट्रॉबेरी का पेस्ट तैयार कर लें, इसमें एक बड़ा चम्मच शहद मिलाएं। अब इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लें। इसे अपने चेहरे पर 15 मिनट के लिए लगाएं। बाद में पानी से धो लें।

ये भी पढ़ें-

Benefits Of Watermelon For Skin: स्किन केयर रूटीन में शामिल करें तरबूज, मिलेंगे गजब के फायदे

Fashion Tips: गर्मियों में दिखना चाहती हैं स्टाइलिश, तो टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी से लें आउटफिट्स आइडियाज

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Pic Credit: Freepik