Move to Jagran APP

Sonam Kapoor: सोनम कपूर का पिंक मोनोटोन लुक है बेहद खास, देखें कैसे दिया है इसे फ्यूजन टच

Sonam Kapoor फैशनिस्टा सोनम कपूर एक बार फिर अपने लुक को लेकर फैंस के बीच सुर्खियां बटोर रही हैं। चलिए एक नजर डालते हैं उनके लेटेस्ट पिंक मोनोटोन आउटफिट पर जिसे उन्हें काफी खास अंदाज में कैरी किया है।

By Ritu ShawEdited By: Ritu ShawFri, 31 Mar 2023 12:41 PM (IST)
Sonam Kapoor: सोनम कपूर का पिंक मोनोटोन लुक है बेहद खास, देखें कैसे दिया है इसे फ्यूजन टच
Sonam Kapoor: सोनम कपूर का पिंक मोनोटोन लुक है बेहद खास

नई दिल्ली, लाइफस्टाइल डेस्क। Sonam Kapoor: एक्ट्रेस सोनम कपूर फैशनिस्टा हैं, इसमें कोई दोराय नहीं है और बीती रात मुंबई में हुए फैशन शो के दौरान उन्होंने एक बार फिर से ये साबित कर दिया। सोनम कपूर ने अपने आउटफिट ऑप्शन के साथ फैंस को प्रभावित करने में एक बार फिर कोई कसर नहीं छोड़ी।

दरअसल, बीती रात सोनम एक अंतरराष्ट्रीय लक्जरी ब्रांड क्रिश्चियन डायर के भारत-प्रीइंस्पायर्ड प्री-फॉल 2023 शो में अपनी शानदार उपस्थिती दर्ज कराई। इस दौरान उनके लुक ने लोगों का ध्यान खींचा। इसी कार्यक्रम के लिए रेडी हुईं सोनम ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें भी साझा की हैं, जहां हम उनके लुक को बारीकी के साथ देख सकते हैं।

सोनम कपूर का मोनोटोन लुक

अभिनेत्री ने डायर पेस्टल पिंक कलर के मोनोटोन शेड आउटफिट को चुना। मैचिंग ब्लेज़र के साथ बटन-अप पिंक ड्रेस में सोनम बहुत खूबसूरत लग रही हैं।

एक्सेसरीज की बात करें तो, सोनम कपूर ने स्टेटमेंट गोल्ड ट्रेडिशनल कुंदन चोकर के साथ पांच लेयर की मोतियों की माला भी पहन रखी है और साथ में कानों में झुमके सजाए हैं।

अपने लुक को पूरा करने के लिए उन्होंने जूती स्टाइल वाली हील्स और एम्बेलिश्ड पोटली स्टाइल क्लच को कैरी कर अपने लुक को फ्यूजन टच दिया।

हेयर और मेकअप पर गौर करें तो, सोनम ने बालों के साथ बिना कोई ज्यादा एक्सपेरिमेंट किए मिडिल पार्टिंग कर खुला छोड़ रखा है।

मेकअप की बात करें तो, अपनी ड्रेस को कॉम्पलीमेंट करने के लिए उन्होंने इसी से मैचिंग का मेकअप भी किया है। पीच ब्लश्ड चीक, न्यूड लिप शेड, न्यूड आईशैडो, बेसिक लाइनर और हेवी मस्कारा।

बता दें, कार्यक्रम मुंबई के प्रतिष्ठित गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित किया गया था। यहां फ्रांसीसी फैशन ब्रांड ने भारतीय वस्त्रों की समृद्धि का जश्न मनाया।

यूरोपीय लक्जरी ब्रांड क्रिश्चियन डियोर का भारत में यह पहला आधिकारिक कैलेंडर शो है। कार्यक्रम में सोनम के अलावा, अनाइता श्रॉफ अदजानिया, मैसी विलियम्स, शिबानी अख्तर, अनन्या पांडे, अनुष्का शर्मा के साथ-साथ दिग्गज अभिनेत्री रेखा समेत अन्य सेलेब्स भी दिखाई दिए।