महंगे शैंपू-कंडीशनर नहीं, सही पोषण देगा लंबे और घने बाल; डाइट का हिस्सा बनाएं ये 11 बायोटिन रिच फूड्स
बालों की जड़ों को अंदर से ताकत देने और उनके तेजी से विकास के लिए 'बायोटीन' सबसे ज्यादा जरूरी है।

टूटते-झड़ते बालों की संजीवनी है Vitamin B7 (Image Source: AI-Generated)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हर किसी की ख्वाहिश होती है कि उसके बाल लंबे, घने और मजबूत हों। इसके लिए हम अक्सर महंगे शैंपू, तेल और हेयर प्रोडक्ट्स पर खूब पैसे खर्च करते हैं। हालांकि, सच तो यह है कि असली बदलाव बाहरी चीजों से नहीं, बल्कि शरीर को अंदर से मिलने वाले सही पोषण से आता है।
बालों की अच्छी ग्रोथ और उन्हें टूटने से बचाने के लिए Vitamin B7 बेहद जरूरी है। यह हमारे शरीर में केराटिन प्रोटीन बनाने में मदद करता है, जिससे बालों की जड़ें मजबूत होती हैं और उनका विकास तेजी से होता है। अगर आप भी प्राकृतिक तरीके से अपने बालों की लंबाई और चमक बढ़ाना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में इन बायोटिन से भरपूर चीजों को जरूर शामिल करें।
बालों के लिए संजीवनी हैं ये 11 बायोटिन रिच फूड्स
- अंडा: यह बायोटिन का सबसे बेहतरीन स्रोत माना जाता है। खासकर अंडे की जर्दी बालों की जड़ों को गहरा पोषण देती है, जिससे बालों का गिरना कम होता है।
- बादाम: इसमें सिर्फ बायोटिन ही नहीं, बल्कि विटामिन-ई और हेल्दी फैट्स भी पाए जाते हैं। यह आपके स्कैल्प को पोषण देकर बालों को घना बनाने में मदद करता है।
- अखरोट: अगर बालों में चमक और मजबूती चाहिए, तो ओमेगा-3 और बायोटिन से भरपूर अखरोट खाना शुरू कर दें।
- मूंगफली: यह बायोटिन का एक सस्ता और हर जगह आसानी से मिल जाने वाला स्रोत है, जो बालों की ग्रोथ को शानदार तरीके से सपोर्ट करता है।
- शकरकंद: बायोटिन के साथ-साथ इसमें बीटा-कैरोटीन भी होता है। यह स्कैल्प को स्वस्थ रखकर बालों के बढ़ने की रफ्तार को तेज करता है।
- पालक: आयरन, फोलेट और बायोटिन का यह बेहतरीन मिश्रण बालों की जड़ों को मजबूती देता है और हेयर फॉल को रोकता है।
- सोयाबीन: प्रोटीन और बायोटिन का यह शानदार कॉम्बिनेशन बालों के बुनियादी बनावट को बेहतर बनाता है।
- दही: प्रोटीन और विटामिन-बी कॉम्प्लेक्स से भरपूर दही आपके स्कैल्प की सेहत को सुधारता है और बालों को एकदम मुलायम बनाता है।
- केला: बायोटिन और पोटैशियम से भरपूर केला खाने से बाल बीच से टूटने से बचते हैं।
- मशरूम: इसमें मौजूद बायोटिन और एंटीऑक्सीडेंट्स आपके बालों को समय से पहले सफेद होने से बचाने का काम करते हैं।
- सूरजमुखी के बीज: विटामिन-ई और बायोटिन से लबरेज ये छोटे-छोटे बीज बालों की जड़ों में नई जान फूंक देते हैं।
इन्हें खाने का सही तरीका क्या है?
सिर्फ सही चीजें खाना ही काफी नहीं है, उनका पूरा फायदा लेने के लिए उन्हें सही तरीके से खाना भी जरूरी है:
- इन सभी फूड्स को अपनी रोजाना की डाइट में एक संतुलित मात्रा में शामिल करें।
- अंडे को हमेशा अच्छी तरह पकाकर ही खाएं, कच्चा अंडा खाने से बचें।
- नट्स और सीड्स को हमेशा पानी में भिगोकर खाएं, इससे शरीर उनका पोषण बेहतर तरीके से सोख पाता है।
- ज्यादा तली-भुनी चीजों से परहेज करें, क्योंकि ये आपके शरीर में पोषक तत्वों को ठीक से अवशोषित नहीं होने देती हैं।
यह भी पढ़ें- बिना एक रुपया खर्च करे बाल होंगे सॉफ्ट और सिल्की, घर पर बने इन नेचुरल कंडीशनर से करें हेयर केयर
यह भी पढ़ें- टूटते-झड़ते बालों पर तुरंत लगेगा ब्रेक! नारियल तेल में दो चीजें मिलाकर बनाएं घर का बिना केमिकल-फ्री हेयर ऑयल
Disclaimer: लेख में उल्लेखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो, तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।
