विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Skin Care Tips: बेदाग और चमकदार हो जाएगी त्वचा, अगर सुबह उठते ही कर लिया बस ये एक काम!

Published: Tue, 20 Feb 2024 09:00 PM (IST)

ग्लोइंग स्किन भला कौन नहीं चाहता है। चूंकि गर्मी का सीजन भी शुरू हो चुका है ऐसे में तो त्वचा ...और पढ़ें

त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए मदद करेगा ये स्किन केयर रूटीन
त्वचा को ग्लोइंग बनाने के लिए मदद करेगा ये स्किन केयर रूटीन

HighLights

  1. खराब खानपान के चलते कई लोग स्किन से जुड़ी समस्याओं से परेशान रहते हैं।
  2. सेंसिटिव स्किन वाले लोगों के लिए तो सही स्किन केयर रूटीन चुनना काफी मुश्किल हो जाता है।
  3. बाजार में मिलने वाले महंगे प्रोडक्ट्स पर खर्चा किए बिना भी आप हेल्दी स्किन पा सकते हैं।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Skin Care Tips: बेदाग और निखरी त्वचा हर कोई चाहता है। आजकल का लाइफस्टाइल भी इतना अनहेल्दी हो गया है, जिसमें सिर्फ सेहत ही नहीं, बल्कि स्किन की केयर करनी भी काफी जरूरी हो गई है। अगर आप भी त्वचा पर निखार लाना चाहते हैं, लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स के साइड इफेक्ट्स से डरते हैं, तो ये आर्टिकल आप ही के लिए है। यहां हम आपको कुछ ऐसे स्किन केयर टिप्स देंगे, जिन्हें आप अपनी सुबह की दिनचर्चा में शामिल कर सकते हैं। आइए जानें।

हेल्दी स्किन के लिए फॉलो करें ये तीन चीजें

- गुनगुने पानी के साथ एलोवेरा जूस पिएं।

- रात में पानी में किशमिश भिगो दें और सुबह इस पानी के साथ उसका सेवन कर लें।

- सोने से पहले फेस वॉश करें और मॉइस्चराइजर लगाना न भूलें।

यह भी पढ़ें- स्किन केयर में इस तरह से करें चावल के आटे का इस्तेमाल, ड्राइनेस से लेकर डलनेस हर तरह की समस्या हो जाएगी दूर

नेचुरल फेस वॉश का यूज करें

- 2 चम्मच चावल का आटा लें।

- तुलसी की 2 पत्ती मैश कर लें।

- एक चुटकी हल्दी और 1 चम्मच गुलाब जल लें।

- अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।

- इस पेस्ट से अपने फेस की 2 मिनट मसाज करें और ठंडे पानी से धो लें।

फेस पैक का करें इस्तेमाल

- एक चम्मच कच्चा दूध लें।

- आधा चम्मच एलोवेरा जेल लें।

- एक टमाटर का गूदा लें।

- एक चम्मच मुलतानी मिट्टी लें।

- इन सभी चीजों को मिलाएंगे, तो एक पेस्ट तैयार हो जाएगा।

- हफ्ते में तीन बार इस फेस पैक का रात में सोने से पहले इस्तेमाल करें। आप देखेंगे कि चेहरे से दाग-धब्बे या रूखापन धीरे-धीरे कम होने लगेगा।

यह भी पढ़ें- रात में सोने से पहले कर लें बस ये एक काम, चेहरे का ग्लो देखकर लोग भी पूछेंगे कि क्या लगाया?

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।

Picture Courtesy: Freepik