विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

महंगे शैम्पू के बाद भी टूट रहे हैं बाल? सिर्फ 'स्ट्रेस' नहीं, ये 5 कारण हैं हेयर फॉल के असली विलेन

Published: Mon, 13 Apr 2026 07:00 AM (IST)Updated: Mon, 13 Apr 2026 07:45 AM (IST)

बाल झड़ने के पीछे सिर्फ स्ट्रेस का हाथ नहीं होता, बल्कि और भी कई कारण हो सकते हैं जिम्मेदार।

क्या आपके भी तेजी से झड़ रहे हैं बाल? (Picture Courtesy: Freepik)

क्या आपके भी तेजी से झड़ रहे हैं बाल? (Picture Courtesy: Freepik)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों का झड़ना एक आम समस्या बन गई है। जब भी हम कंघी में फंसे बालों के गुच्छे देखते हैं, तो अक्सर सबसे पहला दोष स्ट्रेस को दिया जाता है। 

इसमें कोई शक नहीं कि मानसिक तनाव बालों की सेहत का दुश्मन है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बहुत ज्यादा हेयर फॉल होने के पीछे सिर्फ तनाव ही एकमात्र विलेन नहीं है? अक्सर हम महंगे शैम्पू और सीरम बदलते रहते हैं, लेकिन समस्या की जड़ कहीं और छिपी होती है। आइए जानते हैं उन कारणों के बारे में जो आपके बालों के झड़ने के लिए जिम्मेदार हो सकते हैं।

पोषक तत्वों की कमी

हमारे बाल केराटिन प्रोटीन से बने होते हैं। अगर आपकी डाइट में भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन-बी12, और विटामिन-डी की कमी है, तो बाल अपनी मजबूती खो देते हैं। खासकर भारतीय महिलाओं में आयरन की कमी हेयर फॉल का सबसे बड़ा कारण पाई जाती है। जब शरीर में आयरन कम होता है, तो ऑक्सीजन बालों की जड़ों तक नहीं पहुंच पाती, जिससे वे कमजोर होकर गिरने लगते हैं।

हार्मोनल असंतुलन 

शरीर के अंदर होने वाले हार्मोनल बदलाव सीधे तौर पर बालों के विकास को प्रभावित करते हैं, जैसे-

  • PCOS- महिलाओं में एण्ड्रोजन हार्मोन बढ़ने से बाल पतले होने लगते हैं।
  • थायरॉइड- थायरॉइड ग्लैंड का कम या ज्यादा एक्टिव होना बालों के झड़ने का एक अहम कारण है।
  • प्रेग्नेंसी और मेनोपॉज- डिलिवरी के बाद या मेनोपॉज के दौरान एस्ट्रोजन के स्तर में गिरावट से भारी मात्रा में हेयर फॉल हो सकता है।
Hair Fall Causes (1)
(AI Generated Image)

गलत हेयर केयर रूटीन और केमिकल प्रोडक्ट्स

हम अक्सर विज्ञापनों को देखकर बालों पर तरह-तरह के इस्तेमाल करते हैं। सल्फेट और पैराबेंस वाले शैम्पू, बार-बार बालों को कलर करना, रिबॉन्डिंग या स्मूथनिंग जैसे केमिकल ट्रीटमेंट्स बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं। इसके अलावा, ज्यादा हीट स्टाइलिंग बालों के नेचुरल मॉइश्चर को खत्म कर उन्हें बीच से तोड़ने का काम करती है।

जेनेटिक्स 

अगर आपके परिवार में माता-पिता या किसी करीबी को कम उम्र में बाल झड़ने की समस्या रही है, तो यह जेनेटिक हो सकता है। इसे एंड्रोजेनिक एलोपेसिया कहते हैं। इसमें बाल धीरे-धीरे पतले होने लगते हैं और समय के साथ स्कैल्प दिखने लगती है।

स्कैल्प इन्फेक्शन और डैंड्रफ

एक हेल्दी स्कैल्प ही स्वस्थ बालों का आधार है। अगर आपको लंबे समय से जिद्दी डैंड्रफ, फंगल इन्फेक्शन या सोरायसिस की समस्या है, तो स्कैल्प में सूजन आ जाती है। यह सूजन बालों के फॉलिकल्स को नुकसान पहुंचाती है, जिससे बाल जड़ों से ढीले हो जाते हैं।