Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Ratan Tata Passed Away: वह शख्स जिन्होंने भारत में बदला फैशन का नजरिया

    पूरा देश अपने अनमोल रतन पद्म विभूषण ‘Ratan Tata’ के जाने से दुखी है। बुधवार रात उन्होंने मुंबई ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में अंतिम सांस (Ratan Tata Passed Away) लीं। ऐसे में हर कोई भारत के विकास में उनके अहम योगदान के लिए उन्हें याद कर रहा है। इस मौके पर जानते हैं कैसे उन्होंने बदला भारत में फैशन का नजरिया।

    By Harshita Saxena Edited By: Harshita Saxena Updated: Thu, 10 Oct 2024 12:10 PM (IST)
    Hero Image
    भारत में फैशन का नया दौर लाए रतन टाटा

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। देश के मशहूर बिजनेसमैन पद्म विभूषण रतन टाटा का बुधवार रात देहांत (Ratan Tata Passed Away) हो गया। पिछले कुछ दिनों से बीमार होने की वजह से उन्हें मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था, जहां बुधवार रात उन्होंने अंतिम सांस लीं। उन्होंने 86 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा ने अपने पूरे जीवन में कड़ी मेहनत के बल पर उद्योग जगत में अपना नाम बनाया था। बिजनेस के हर क्षेत्र में उन्होंने अपना योगदान दिया। उन्होंने पूरी दुनिया के सामने भारत का नाम रोशन किया। यही वजह है कि वह सिर्फ नाम से ही नहीं, बल्कि अपने व्यक्तित्व से भी देश के रतन थे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    यह भी पढ़ें- सादगी और सरलता से भरा था पद्मविभूषण Ratan Tata का जीवन, पढ़ें उनके 10 Motivational Quotes

    भारतीय फैशन में रतन टाटा का योगदान

    उन्होंने भारत में फैशन को बदलने ( Ratan Tata Contribution Indian Fashion) में भी अहम भूमिका निभाई। रतन टाटा स्वाभाविक रूप से स्टाइलिश थे। अपनी इसी खूबी की वजह से भारत में फैशन की दुनिया में बदलाव के लिए एक प्रेरक साबित हुए। उन्होंने बताया कि देश में फैशन के बारे में कैसे सोचा जाता था और उसका इस्तेमाल कैसे किया जाता था। उनकी इसी सोच ने लाखों भारतीयों को स्टाइलिश और टॉप क्लास कपड़ों का ऑप्शन दिया और देश में आधुनिक फैशन के एक नए युग को बढ़ावा देने में मदद की। आइए जानते हैं कैसे पद्म विभूषण रतन टाटा ने बदला देश का फैशन-

    Picture Credit- Instagram/ratantata

    भारत में बदला फैशन का नजरिया

    उन्होंने भारतीय फैशन जगत में एक बड़ा योगदार दिया, जिसकी वजह से टाटा ग्रुप भारत के फैशन रिटेल के लिए एक पावरहाउस बन गया। साल 1998 में, उन्होंने वेस्टसाइड लॉन्च किया, जो एक बिल्कुल नया ब्रांड था, जिसने भारत के फैशन के प्रति नजरिए को बदल दिया। आज, वेस्टसाइड एक ऐसा नाम बन गया है, जिसे कई भारतीय परिवार पहचानते हैं, जो किफायती और आधुनिक फैशन के रूप में पूरे देश में उपलब्ध है। वेस्टसाइड ने गुणवत्ता और डिजाइन को एक नए तरीके से परिभाषित किया, जिसने लाखों लोगों की जेब में फैशनेबल कपड़े डाले।

    युवाओं के लिए क्लोदिंग ब्रांड

    फैशन की दुनिया में बदलाव करने का उनका यह सिलसिला यहीं नहीं रुका। भारतीयों को बजट-फ्रेंडली और स्टाइलिश कपड़े उपलब्ध कराने के लिए उन्होंने जूडियो नाम का ब्रांड शुरू किया। साल 2016 में शुरू हुए इस क्लोदिंग ब्रांड की टारगेट ऑडियंस 16 से 35 वर्ष के बीच के युवा खरीदार हैं। बीते कुछ समय से जूडियो एक लोकप्रिय क्लोदिंग ब्रांड बनाकर उभरा है, जो भारतीय ग्राहकों के बीच अपनी जगह बना रहा है। मिडिल इनकम कस्टमर्स के लिए लाए गए इस ब्रांड का मदसक किफायती दामों में स्टाइलिश कपड़े उलब्ध कराना था।

    Picture Credit- Instagram/ratantata

    यह भी पढ़ें- परोपकार की मिसाल थे पद्मविभूषण रतन टाटा, इन 4 कारणों से देश हमेशा उन्हें रखेगा याद