Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Raksha Bandhan 2024: नींबू-चीनी और सरसों तेल इन दो उपायों की मदद से मेहंदी का रंग चढ़ेगा सुर्ख लाल

    Updated: Sun, 18 Aug 2024 04:23 PM (IST)

    19 अगस्त को देशभर में रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाएगा। भाई- बहन के इस फेस्टिवल के दिन बहनें भाईयों को राखी बांधती है उनकी आरती उतारती हैं और जिंदगीभर रक्षा का वचन लेती हैं। रक्षाबंधन के दिन मेहंदी लगाना भी शुभ माना जाता है। अगर आप भी मेहंदी लगवाने वाली हैं और इसका सुर्ख लाल रंग चाहिए तो नींबू-चीनी सरसों का तेल है बेहतरीन उपाय।

    Hero Image
    मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के उपाय (Pic credit- freepik)

    लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। हिंदू फेस्टिवल्स में मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। शादी- ब्याह के अलावा करवाचौथ, तीज, रक्षाबंधन जैसे मौकों पर भी महिलाएं हाथों को मेहंदी से सजाते हैं। सुर्ख लाल मेहंदी हाथों की खूबसूरती में चार चांद लगा देती है। मार्केट में मिलने वाली मेहंदी कभी तो लाल हो जाती है, लेकिन कई बार घंटों रखने के बाद भी रंग वैसा नहीं चढ़ता, जिसकी दरकार रहती है। अगर आपके साथ भी होता है ऐसा, तो सरसों तेल, अचार का तेल और नींबू-चीनी ऐसे उपाय हैं, जिनकी मदद से मेहंदी का रंग कम देर में ही हो जाएगा लाल। 

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेहंदी का रंग गाढ़ा करने के उपाय

    सरसों का तेल

    मेहंदी जितनी देर भी आप लगाकर रखें, उसे उतारने के बाद हाथों में सरसों का तेल लगाएं। कोशिश करें मेहंदी रात को लगाएं और सरसों का तेल रातभर लगाकर रखें। सरसों के तेल की तासीर गर्म होती है जिस वजह से इसे लगाने से मेहंदी का रंग और चढ़ता है। 

    ये भी पढ़ेंः- राखी के त्योहार पर जरूर लगवाएं ये खूबसूरत और ट्रेंडी Raksha Bandhan Mehndi Design, सभी करेंगे तारीफ

    नींबू और चीनी 

    मेहंदी लगाने के बाद उस पर नींबू और चीनी का घोल लगाने से भी इसका रंग गाढ़ा होता है। एक बाउल में चीनी और नींबू के रस का घोल बनाएं। जब मेहंदी हल्की सूखने लगे, तो उस पर ये घोल लगाएं। ध्यान दें मेहंदी निकालने के बाद पानी का तुरंत इस्तेमाल न करें। वरना इसका रंग नहीं चढ़ेगा। 

    अचार का तेल

    अचार के तेल से भी मेहंदी का रंग सुर्ख लाल हो जाता है। अचार के तेल में सरसों का तेल और कई तरह के मसाले शामिल होते हैं और इनमें से कई मसाले ऐसे होते हैं, जिनकी तारीर गर्म होती है, तो इस तेल को लगाने से भी बहुत फायदा मिलता है। मेहंदी सूखने के बाद उसे पहले हाथों से ही रगड़ कर छुड़ा लें। फिर हाथों पर अचार का तेल लगाएं। जितनी देर हो सके लगाकर रखें। उसके बाद काफी देर तक पानी से हाथ न धोएं। 

    ये भी पढ़ेंः- Raksha Bandhan 2024: रक्षाबंधन से पहले ट्राई करें कुछ खास फेस पैक्स, चेहरे को मिलेगा गजब का निखार